हम हिंदू थे, हिंदू हैं और हिंदू ही रहेंगे, MLA रामकेश मीणा को गिरफ्तार करे सरकार- डॉ किरोड़ी लाल मीणा

हम हिंदू थे, हिंदू हैं और हिंदू ही रहेंगे- डॉ किरोड़ी लाल मीणा

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की राजधानी में आमागढ़ पहाड़ी स्थित शिवमन्दिर से भगवा ध्वज फाड़ने व तोड़फोड़ के मामले में भाजपा से राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस समर्थित निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा कि रामकेश मीणा समाज को बांटने में लगे हैं, विधायक रामकेश मीणा राज्य के सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ रहे हैं, इसलिए राज्य सरकार को उन्हें तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए. बीते दिन गुरुवार को डॉ किरोड़ीलाल मीणा अपने समर्थकों के साथ दोपहर करीब ढाई बजे सचिवालय पहुंचे. वहां मुख्य सचिव निरंजन आर्य से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. जिसमें आमागढ़ मामले की जांच NIA से करवाने की मांग करते हुए गंगापुर सिटी … Read more

किरोड़ी का बड़ा बयान- ‘वसुंधरा जी को नहीं किया जा सकता साइड लाइन’, गहलोत पर भी बरसे मीणा

'चुनाव के वक्त वसुंधरा जी हो जाएंगी सक्रिय'- किरोड़ी मीणा

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान बीजेपी में गुटबाजी की बातों को उदयपुर दौरे पर आए राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने सिरे से खारिज किया है. डॉ किरोड़ी मीणा ने कहा कि,’ परिवार में छोटी-मोटी बातें चलती रहती हैं, लेकिन हम सब एक विचारधारा के लिए काम कर रहे हैं. किरोड़ी मीणा गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने सत्ता बचाने के लिए विधायकों को भ्रष्टाचार की छूट दे रखी है, जिसकी वजह से राजस्थान का हर विधायक खुद को मुख्यमंत्री मानकर फैसले लेने लगा है. वहीं वसुंधरा राजे को साइड लाइन किए जाने पर कवायद पर भी किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि, ‘वसुंधरा राजे … Read more

बिजली उपभोक्ताओं से लूट सहित विभिन्न मांगों को लेकर किरोड़ी का सचिवालय कूच, रखी ये बड़ी मांग

बिजली उपभोक्ताओं से लूट सहित विभिन्न मांगों को लेकर किरोड़ी का सचिवालय कूच

Politalks.News/Rajasthan. हाल ही में बीते सप्ताह सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा अब बिजली अधिकारी, कर्मचारियों एवं बिजली समस्याओं से पीड़ित लोगों की आवाज बने. आज सुबह सांसद किरोड़ी मीणा ने हजारों की संख्या में लोगों को लेकर शासन सचिवालय की तरफ कूच किया. हालांकि पुलिस प्रशासन ने भीड़ को स्टेट हैंगर रोड़ होते हुए यातायात मैदान की और मोड़ दिया. जिसके बाद सांसद मीणा वहां मौजूद लोगों के साथ बैठ गए और नारेबाजी शुरू हो गई. इस पुरे मामले के कुछ समय बीत जाने के बाद प्रशासन की और से वार्ता का प्रस्ताव दिया गया जिसमे सांसद किरोड़ी लाल मीणा सहित … Read more

सफाईकर्मियों की आवाज बने किरोड़ी मीणा ने मांगें पूरी करने के लिए 16 अगस्त तक की दी डेडलाइन

सफाईकर्मियों की मांगों को लेकर 'बाबा' का हल्ला बोल

Politalks.News/Rajasthan. जयपुर नगर निगम के दफ्तर के बाहर आज जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ. राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों के साथ जयपुर नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया. मीणा ने टोंक रोड पर धरना दिया, जिसकी वजह से टोंक रोड पर जाम लग गया. मामला बढ़ता देख खुद डीएलबी डायरेक्टर दीपक नंदी ने खुद नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पहुंचकर ज्ञापन लिया और एक महीने में सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया. इसके बाद किरो़ड़ी लाल मीणा ने धरना उठाया. इस दौरान ट्रैफिक जाम होने की वजह से यातायात को डायवर्ट करना पड़ा. साथ ही निगम का रूटीन काम भी प्रभावित हुआ और जन्म-मृत्यु प्रमाण … Read more

स्वाभिमानी पायलट को अब जल्द लेना चाहिए ठोस निर्णय- डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने दी सचिन को सलाह

डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने दी सचिन पायलट को सलाह

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच चल रही सियासी अदावत के बीच अब बीजेपी से राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने एक बड़ा बयान देकर प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है. सांसद किरोड़ी मीणा ने कांग्रेस आलाकमान पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पायलट दिल्ली गए तीन-चार दिन रुक कर आए, 50 से 60 फोन भी कर लिए लेकिन फिर भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनका फोन तक नहीं उठाया. किरोड़ी ने कहा कि सचिन पायलट पार्टी में एक अहम भूमिका निभाते हैं लेकिन फिर भी उन्हें तवज्जो नहीं मिल रही है. यह प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री … Read more

सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे डॉ किरोड़ी लाल मीणा, इंटेलिजेंस और सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे डॉ किरोड़ी लाल मीणा

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ हर छोटे बड़े मुद्दे को लेकर मुखर रहने वाले बीजेपी से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा आज एक बार फिर सारी इंटेलिजेंस को चकमा देते हुए अचानक से सिविल लाइन्स स्थित सीएम हाउस के बाहर तक धरना देने पहुंच गए. राज्य में किसी भी तरह अनाथ हुए बच्चों को कोविड से अनाथ हुए बच्चों की तर्ज पर उचित आर्थिक पैकेज दिलवाने के लिए किरोड़ी लाल मीणा कई अनाथ बच्चों एवं उनके रिश्तेदारों के साथ सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए. डॉ किरोडी लाल मीणा के अचानक वहां पहुंचने पर सीएम आवास के बाहर मौजूद सुरक्षाबलों के एक बारकी हाथ पैर फूल … Read more

गहलोत के खास विधायक बने हुए हैं सुपर CM, BJP व्यक्ति केंद्रित नहीं विचारों केंद्रित पार्टी- किरोड़ी मीणा

गहलोत के खास विधायक बने हुए हैं सुपर CM

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में जारी सियासी घटनाक्रम पर जबरदस्त टिप्पणी करते हुए भाजपा के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है. सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि मैंने ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा जो विधायकों का बंधक हो, सीएम गहलोत विधायकों के बंधक हैं. यही नहीं डॉ किरोड़ी मीणा ने कहा कि गहलोत के ज्यादातर विधायक अपने इलाके के सुपर मुख्यमंत्री बने हुए हैं. प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और ट्रांसफर पोस्टिंग में भी विधायकों का भ्रष्टाचार चरम पर है. इसके साथ ही प्रदेश भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कट्टर समर्थक भवानी सिंह राजावत के बयान की राजस्थान में वसुंधरा … Read more

कोविड से अनाथ हुए बच्चों को न्याय के लिए आगे आए डॉ किरोड़ी मीणा, आठ सूत्रीय मांग के साथ दी चेतावनी

कोविड से अनाथ हुए बच्चों को न्याय के लिए आगे आए डॉ किरोड़ी मीणा

Politalks.News/Rajasthan. कोरोना की दूसरी लहर के महाकहर के दौरान देश और प्रदेश में हजारों बच्चों के सिर से मां-बाप दोनों का साया उठ गया है. ऐसे बच्चों के भविष्य की चिंता को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा कर रही हैं. इसी मामले में लोकप्रिय नेता और बीजेपी से राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल ने आज सवाई माधोपुर पहुंच कर कोविड-19 महामारी में अनाथ हुए बच्चों के लिए न्याय और सवाई माधोपुर जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया और सवाई माधोपुर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. इस दौरान सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा के साथ … Read more