सुभाष गर्ग घपले का बड़ा सूत्रधार, राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़े हैं तार, गहलोत दें इस्तीफा: किरोड़ी मीणा

img 20220130 wa0238

Politalks.News/Rajasthan/REET. बीजेपी से राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने REET 2021 धांधली मामले में गहलोत सरकार में मंत्री सुभाष गर्ग पर अहम सूत्रधार होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि ज्यादातर घपलेबाज राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़े हुए हैं. इसी स्टडी सर्किल को जनता के खून पसीने की कमाई की राशि का अपरोक्ष रूप से फाइनेंस किया जाता है. इसके साथ ही सांसद मीणा ने एक बार फिर से सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि मंत्री और सीएमओ की भूमिका को देखते हुए सीबीआई जांच ही एकमात्र विकल्प है. वहीं मुख्यमंत्री गहलोत के कथन को कोट करते हुए डॉ किरोड़ी मीणा ने कहा कि जब … Read more

ऐसा कुछ नहीं हुआ की REET की जांच करवानी पड़े CBI से- शिक्षा मंत्री कल्ला का भाजपा को जवाब

REET धांधली की नहीं होगी CBI जांच

Politalks.News/Rajasthan/REET. रीट पेपर लीक (Reet Paper Leak) मामले में एसओजी के खुलासे के बाद परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदेश भाजपा (BJP) गहलोत सरकार (Gehlot Goverment) पर हमलावर है. बीजेपी से राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) ने SOG की जांच पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग को लेकर कल प्रेसवार्ता की. अब इस मामले में शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला (BD Kalla) ने साफ तौर पर कह दिया है कि, ‘रीट परीक्षा में ऐसी कोई गड़बड़ी नहीं हुई है, इसलिए इसकी CBI जांच नहीं करवाई जाएगी’. बीकानेर पहुंचने पर शिक्षा मंत्री कल्ला ने मीडिया से बातचीत में यह बात … Read more

REET फर्जीवाड़े में मंत्री और IAS जैसे बड़े मगरमच्छ शामिल, SOG के बस की नहीं, हो CBI जांच- किरोड़ी

किरोड़ी मीणा ने फ्रंट से खोला मोर्चा

Politalks.News/Rajasthan. कड़कड़ाती ठंड के बीच रीट परीक्षा (Reet Paper Leak) को लेकर SOG के खुलासे के बाद मरुधरा की राजनीति (Marudhra, Politics) गरमाई हुई है. SOG के खुलासे के बाद सियासी उबाल चरम पर है. राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) ने प्रदेश की गहलोत सरकार (Gehlot Government) और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारौली (DP JAROLI) के खिलाफ फ्रंट से मोर्चा खोल रखा है. डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने शिक्षक पात्रता परीक्षा रीट पेपर लीक प्रकरण में SOG के खुलासे के बाद गुरुवार को एक प्रेसवार्ता की. सांसद मीणा ने बताया कि, ‘SOG ने मामले के आरोपी भजनलाल विश्नोई और राम कृपाल मीणा को गिरफ्तार किया … Read more

शिक्षा संकुल से ही लीक हुआ था REET का पेपर- डॉ किरोड़ी मीणा के दावे पर अब लगाई SOG ने मुहर

डॉ किरोड़ी मीणा के दावे पर अब लगाई SOG ने मुहर

Politalks.News/Rajasthan.  रीट पेपर लीक (REET Exams 2021) मामले को लेकर आज SOG ने बड़े खुलासे किए हैं उसके बाद मरुधरा (Rajasthan) की सियासत में भूचाल आना तय है. SOG ने माना है कि, ‘शिक्षा संकुल, जयपुर में स्थित पेपर संग्रहण केन्द्र से परीक्षा से पहले 24 सितंबर को ही REET पेपर निकाल लिया गया था और इसे 1 करोड़ 22 लाख में बेचा गया था’. SOG ने पूरे मामले में पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है. SOG के इस खुलासे के बाद राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) ने कहा है कि, ‘मैं तो कब से कहता आ रहा हूं, अब तो एसओजी ने भी मान … Read more

मास्टरमाइंड भजनलाल एक प्यादा, सरगना तो है जारौली, REET धांधली की हो CBI जांच- किरोड़ी मीणा

बोर्ड अध्यक्ष जारौली को सत्ता का संरक्षण- किरोड़ी

Politalks.News/Rajasthan/REET. राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) ने रीट परीक्षा (Reet Paper Leak) को लेकर राजस्थान (Rajasthan) की गहलोत सरकार (Gehlot Goverment) के खिलाफ लगातार मोर्चा खोल रखा है. किरोड़ी लाल मीणा इस परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग करते रहे हैं. दूसरी तरफ इस मामले का मास्टर माइंड SOG के हत्थे चढ़ चुका है. मास्टर माइंड भजनलाल बिश्नोई (Bhajan lal Vishnoi) पूछताछ में कई बड़े खुलासे कर रहा है. सूत्रों की माने तो भजन लाल ने परीक्षा के एक दिन पहले ही पेपर बेच दिया था. भजन लाल के खुलासे के बाद अब किरोड़ी मीणा ने फिर से गहलोत सरकार को … Read more

आदिवासी बच्चियों को गुजरात में बेचने के विरोध में उदयपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे डॉ किरोड़ी मीणा

आदिवासी अंचल की महिलाओं की सुरक्षा के लिए आगे आए 'बाबा'

Politalks.News/Rajasthan. राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी मीणा (Kirodi Lal Meena) ने उदयपुर (Udaipur) जिला कलेक्ट्रेट में पड़ाव डाल दिया है. किरोड़ी मीणा सोमवार को उदयपुर (Gujrat) के आदिवासी अंचल की युवतियों को लेकर जिला कलेक्टर से मिलने पहुंचे. किरोड़ी मीणा ने आदिवासी अंचल में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म, खरीद-फरोख्त और बंधक बनाकर विवाह करने जैसे मामलों की जानकारी कलेक्टर को दी और मामले की जांच सीबीआई (CBI) के करवाने की मांग की. किरोड़ी मीणा ने कहा कि, ‘मैं अभी उदयपुर कलेक्ट्रेट के सामने आदिवासी बच्चियों को लेकर धरने पर बैठा हूं इन आदिवासी बच्चियों को गुजरात बहला-फुसलाकर मजदूरी के नाम पर ले जाया जाता है उसके बाद इन नाबालिक … Read more

कृषि भूमि नीलामी के विरोध में किरोडी का हल्ला बोल- सम्पूर्ण कर्जमाफी के साथ नीलामी पर लगे रोक

कृषि भूमि नीलामी के विरोध में किरोडी का हल्ला बोल

Politalks.News/Rajasthan. बैंकों का ऋण नहीं चुका पाने के कारण किसानों की जमीन नीलामी के मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. हालांकि गहलोत सरकार (Gehlot Government) ने किसानों की जमीन नीलामी पर प्रदेश में रोक (Prohibition on auction of farmers’ land in the state) लगा दी है. इस बीच दौसा के लालसोट में पिछले दिनों कर्ज नहीं चुका पाने के कारण कथित किसान आत्महत्या मामले में भाजपा से राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) पीड़ित किसान परिवार को साथ लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास (CM House) पर धरना देने पहुंच गए. लेकिन मुख्यमंत्री निवास के ठीक पहले पुलिस ने सांसद मीणा और अन्य प्रदर्शनकारियों को … Read more

भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर किरोड़ी का विरोध प्रदर्शन, कार्रवाई नहीं होने पर दी सत्याग्रह की चेतावनी

भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर किरोड़ी का विरोध प्रदर्शन

Politalks.News/Rajasthan. हाल ही में राजस्थान में हुई विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली को लेकर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार विपक्ष के निशाने पर है. इसे लेकर आज राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ बीजेपी नेता डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने SOG दफ्तर पहुंच ज्ञापन सौंपा. वहीं प्रदेश के करीब 26 लाख अभ्यर्थियों की REET, SI एवं JEN भर्ती परीक्षा में एक के बाद एक हुई धांधली में अब तक कोई कार्रवाई ना होने का भी प्रदेश की गहलोत सरकार पर आरोप लगाया. साथ ही इन मुद्दों को उठाते हुए सांसद किरोड़ी लाल मीणा एसओजी दफ्तर के बाहर बुधवार को धरने पर बैठ गए. इस दौरान सांसद मीणा ने कहा कि, ‘अब तक … Read more

घेराव पर भड़के डोटासरा बोले- बर्खास्त हों किरोड़ी, केन्द्र से कोई बीजेपी नेता राजस्थान आया, तो ऐसा…

डोटासरा बोले- बर्खास्त हों किरोड़ी

Politalks.News/Rajasthan. अलवर गैंगरेप कांड (Alwar Gang Rape) पर सियासत गर्मा गई है. राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) ने इसको लेकर कल सवाईमाधोपुर (SwaiMadhopur) में जमकर प्रदर्शन किया और आज अलवर में भी प्रदर्शन की तैयारी है. इधर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने इसको लेकर चेतावनी दी है कि अब भाजपा का कोई भी बड़ा नेता केन्द्र से राजस्थान में आएगा, तो उसका ऐसा घेराव किया जाएगा कि याद रखेगा. अपना बर्थडे मनाने के लिए अपने परिवार के साथ सवाईमाधोपुर के रणथम्भौर आईं प्रियंका गांधी के होटल के बाहर बीजेपी सांसद डॉ किरोड़़ीलाल मीणा के विरोध प्रदर्शन किया था जिस पर … Read more

गैंगरेप पीड़िता को न्याय के लिए डॉ किरोड़ी का जोरदार प्रदर्शन, प्रियंका ने मिलने तक से किया इनकार

अलवर गैंगरेप पीड़िता की आवाज बने 'बाबा'

Politalks.News/Rajasthan. अलवर की मूकबधिर मासूम के साथ दरिंदगी (Alwar Gang Rape) के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) ने आज रणथंभौर में जमकर प्रदर्शन किया. किरोड़ी मीणा ने सवाईमाधोपुर के रणथंभौर में जन्मदिन मना रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (priyanka gandhi) को ज्ञापन देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने इससे पहले ही उन्हें हिरासत में ले लिया. सांसद मीणा बड़ी संख्या में बेटियों और महिलाओं के साथ प्रियंका गांधी को ज्ञापन देने पहुंचे थे. सांसद मीणा के प्रदर्शन की सूचना पर सवाईमाधोपुर पुलिस के हाथ पैर फूल गए. पुलिस ने मीणा को रणथंभौर के होटल शेर … Read more