पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने बाढ़ पीड़ितों को सहायता, श्योपुर में सैनिक स्कूल और मेडिकल कॉलेज सहित ग्वालियर में मेट्रो रेल के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा. इन पत्रों के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कहा है कि सिंधिया के लिखे ये पत्र मुख्यमंत्री कमलनाथ तक पहुंचेंगे ही नहीं, इन पत्रों का हश्र भी वही होगा जो पहले लिखे पत्रों का हुआ.
jyotiraditya scindia
jyotiraditya scindia news and updates, jyotiraditya scindia Photos and Images, jyotiraditya scindia videos, jyotiraditya scindia stories, jyotiraditya scindia News Headlines, jyotiraditya scindia news related to Politics in India, jyotiraditya scindia in Indian Politics | Politalks
एमपी: बीजेपी नेता गोपाल भार्गव का बड़ा बयान, दीवाली बाद शिवराज लेंगे शपथ
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी ) के नेता गोपाल भार्गव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान दिवाली के बाद फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. झाबुआ मे युवा सम्मेलन मे शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने ये बयान दिया. भार्गव झाबुआ उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदावर भानु भूरिया के लिए चुनाव प्रचार करने गए थे. गोपाल भार्गव मंच पर भानु भूरिया को अपने साथ खड़ाकर बोल रहे थे कि आप कर्जमाफी के पैसे दे नहीं रहे लेकिन भारत सरकार दे रही है. उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि भानु भूरिया को जिताएं.
सिंधिया ने सरकार को लिखे पत्र, बीजेपी का दावा सरकार तक पहुंचेंगे ही नहीं ये पत्र
मध्यप्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पिछले कुछ महीनों से लगातार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर जनता के हित से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं और साथ ही इन मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई के लिए कमलनाथ सरकार को पत्र भी लिख रहे हैं. अभी हाल ही में सिंधिया ने बाढ़ पीड़ितों को सहायता, श्योपुर में सैनिक स्कूल और मेडिकल कॉलेज सहित ग्वालियर में मेट्रो रेल के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा है. लेकिन क्या सिंधिया द्वारा सरकार को लिखे जा रहे ये पत्र सरकार तक पहुंच भी रहे हैं और क्या सरकार इनको तवज्जो भी दे रही है? इस पर अब सियासी चर्चा शुरू हो गई है. सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) द्वारा लिखे इन पत्रों के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने कहा है कि सिंधिया के लिखे ये पत्र मुख्यमंत्री कमलनाथ तक पहुंचेंगे ही नहीं, इन पत्रों का हश्र भी वही होगा जो पहले लिखे पत्रों का हुआ.
बता दें, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने हाल ही में ग्वालियर दौरे के दौरान शहर में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिख कर कहा है कि ग्वालियर में यातायात के बढ़ते दबाव के कारण मेट्रो रेल की आवश्यकता है. मेट्रो रेल की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर में मेट्रो रेल कंपनी का गठन किया जाना आवश्यक है, जिससे मेट्रो रेल कंपनी द्वारा नगर में मेट्रो रेल के संचालन के लिए फिजिबिलेटी स्टडी कराई जा सके.

इससे पहले मध्यप्रदेश की जनता के लिए महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने भिंड के दौरे के दौरान भी मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर मांग की थी कि वे प्रदेश के भिंड जिले में सैनिक स्कूल एवं मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए केन्द्र सरकार से सिफारिश करें. इस संबंध में सिंधिया ने सीएम कमलनाथ को शुक्रवार को दो अलग-अलग पत्र लिखे. इन पत्रों में सिंधिया ने कहा कि मेरे हाल ही के भिंड प्रवास के दौरान कांग्रेस विधायकों, कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं आमजन ने इन दोनों मांगों को लेकर एक सुर में आवाज उठाई है. उन्होंने कहा कि भिंड जिले की ये दोनों मांगे आज की नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी हैं, लेकिन आज तक पूरी नहीं हुई हैं.
यह भी पढ़ें:- भाजपा के चाणक्य और वरिष्ठ रणनीतिकार अमित शाह का एक और पराक्रम
लेकिन सियासी चर्चा इस बात पर होने लगी है कि क्या सिंधिया द्वारा सरकार को लिखे जा रहे ये पत्र सरकार तक पहुंच भी रहे हैं और क्या सरकार इनको तवज्जो भी दे रही है? भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने शायराना अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा कि ‘खत जो लिखा मैंने इंसानियत के पते पर, डाकिया ही चल बसा शहर ढूंढ़ते- ढ़ूंढ़ते’. मिश्रा ने बड़े विश्वास से कहा कि सिंधिया के लिखे ये पत्र मुख्यमंत्री कमलनाथ तक पहुंचेंगे ही नहीं, इन पत्रों का हश्र भी वही होगा जो पहले लिखे पत्रों का हुआ.
भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने महाराष्ट्र में चुनावी सभा में राहुल गांधी द्वारा दिए भाषण पर भी तंज कसा और कहा कि राहुल मध्यप्रदेश का भाषण महाराष्ट्र में पढ़ गए. सिंधिया द्वारा पत्र में उल्लेखित की गई मांगों को लेकर मिश्रा ने कहा कि महाराष्ट्र में राहुल गांधी किसानों से पूछ रहे थे कि कर्जा माफ हुआ या नहीं , युवाओं से पूछ रहे थे, रोजगार मिला या नहीं. मुझे लगता है मध्य प्रदेश का भाषण राहुल महाराष्ट्र में पढ़ गए. उन्होंने कहा कि अगर ये भाषण वाकई महाराष्ट्र के लिए था, तो मेरी (Narottam Mishra) राहुल गांधी से विनती है इस भाषण को मध्यप्रदेश में भी दोहराए, यहां किसानों का कर्जा माफ हुआ या नहीं, बर्बाद फसलों का मुआवजा मिला या नहीं.
पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने मीडिया से चर्चा के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के पत्र दिखाए, जिसमें सिंधिया ने पत्र में कमलनाथ से श्योपुर और मुरैना में किसानों का सर्वे कार्य प्रारंभ ना होने की बात लिखी है. सिंधिया ने कमलनाथ से मांग की है कि किसानों को पिछले साल रबी की फसल का बोनस दिया जाए. उन्होंने कहा कि सिंधिया ने अब तक चार पत्र लिखे है , इसके पहले दिग्विजय सिंह ने पत्र लिखे. उसके पहले भी कई नेता सरकार को पत्र लिख चुके हैं, जब कोई खता होती है तभी कोई पत्र लिखता है.
वरिष्ठ भाजपा नेता मिश्रा (Narottam Mishra) ने कमलनाथ सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि गेहूं का अब तक किसानों को बोनस नहीं मिला है. कर्जा अब तक माफ नहीं हुआ है, बारिश से बर्बाद हुई फसल का अब तक मुआवजा नही मिला, सर्वे नही किया गया. ये मुद्दे पहले ही भाजपा उठाती आई है और अब कांग्रेस के नेता पत्र लिखकर सरकार को याद दिला रहे है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के कामों में देरी हो इसके लिए पटवारियों, तहसीलदारों और नायाब तहसीलदारों की हड़ताल करवाई गई
यह भी पढ़ें:- मध्यप्रदेश के भिंड में मोदी-शाह के साथ नजर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया
मतलब साफ है कि भाजपा नेताओं की तो छोड़ो खुद कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को लिखे गए पत्रों को कमलनाथ सरकार तवज्जो नहीं दे रही है. ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के सरकार को लिखे पत्रों के लिए भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) की शायराना अंदाज में कही गई ये बात बिलकुल सटीक है कि ‘खत जो लिखा मैंने इंसानियत के पते पर, डाकिया ही चल बसा शहर ढूंढ़ते-ढूढ़ते’.
किसानों की कर्जमाफी पर सरकार को घेर रहा विपक्ष, वहीं कर्जमाफी को ही गलत बता रहा RBI
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. देश में पिछले कई सालों से किसान कर्जमाफी (Loan Waiver) की मांग पर बड़े-बड़े तख्त पलट गए. अपनी सत्ता बचाने के लिए राजस्थान में वसुंधरा राजे ने भी किसानों के 50 हजार तक के कर्जे माफ किए थे. वहीं पिछले साल राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसान कर्जमाफी को शामिल किया और सत्ता में वापसी की. महाराष्ट्र और हरियाणा में भी सभी प्रमुख पार्टियों ने अपने अपने घोषणा पत्रों में किसान कर्जमाफी को सबसे उपर रखा है लेकिन आरबीआई (RBI) किसानों को दी जाने वाली इस सब्सिडी या कर्जमाफी को ही गलत बता रहा है. किसानों … Read more
वीडियो खबर: सिंधिया के कारण एक बार फिर गरमाई मध्यप्रदेश की राजनीति
मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले में ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का एक पोस्टर जमकर सुर्खिया बटौर रहा है. दरअसल इस पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ उनका भी फोटो लगा है जिसके बाद एमपी की राजनीति में गदर मच गया है. सिंधिया आगमन पर बीजेपी के एक स्थानीय नेता ने ये पोस्टर लगवाया है. इसके बाद सियासी गलियारों में ये चर्चा तेज हो गई है कि सिंधिया बीजेपी में जाने की तैयारी कर रहे हैं. वैसे भी मुख्यमंत्री कमलनाथ से उनकी रिश्ते ठीक नहीं हैं.
वीडियो खबर: ’83’ वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रह चुका ये क्रिकेटर बन सकता है दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष
80 दिन पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Shila Dixit) के निधन के बाद से खाली पड़े दिल्ली कांग्रेस (Delhi Congress) प्रदेश अध्यक्ष पद का इंतजार जल्दी ही ख़त्म हो जाएगा. जल्दी ही दिल्ली के नए अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी. प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में चल रहे 9 नामों में से पूर्व क्रिकेटर और दो बार लोकसभा सांसद रह चुके इस व्यक्ति को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. ये 1983 में कपिल देव की विश्व विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं.
मध्यप्रदेश के भिंड में मोदी-शाह के साथ नजर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया
मध्यप्रदेश के भिंड में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस पोस्टर में सिंधिया की तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की भी तस्वीर है. न्यूज एजेंसी ANI में छपी खबर के मुताबिक यह पोस्टर गुरुवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया के भिंड आगमन पर बीजेपी के एक स्थानीय नेता ने सिंधिया के अनुच्छेद 370 पर समर्थन के लिए लगाया है. इसके मीडिया में आने के बाद मध्यप्रदेश का राजनीतिक पारा एक दम से गरमा गया है. दरअसल गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भिंड के दौरे पर … Read more
हरियाणा में भाजपा का चुनाव अभियान शुरू करते हुए अमित शाह की ललकार
देश के गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) को पूरे देश में लागू किए जाने को लेकर उठ रहे विवादों को दरकिनार करते हुए हरियाणा (Haryana) में कैथल जिले की एक चुनावी सभा में कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पूरे देश से एक-एक अवैध घुसपैठिए को बाहर निकाल दिया जाएगा. उन्होंने कहा, फिर से हम 2024 में आपके सामने वोट मांगने आएंगे, उससे पहले देश से एक एक घुसपैठिए को चुन चुन के निकालने का काम ये भाजपा सरकार करेगी.
अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का साहस ही है जो धारा 370 को हटा दिया गया और तीन तलाक के खिलाफ कानून बना. उन्होंने कहा कि पिछले सत्तर साल से इस देश में अवैध घुसपैठिए आते रहे हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करते रहे हैं. भाजपा की सरकार का, मोदीजी का संकल्प है कि घुसपैठियों को एनआरसी बनाकर हम देश के बाहर निकालेंगे. उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि वह तीन तलाक के खिलाफ कानून, धारा 370 और 35ए हटाने और अवैध घुसपैठियों के को बाहर निकालने का विरोध क्यों कर रही है? गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पिछले माह कह चुके हैं कि पूरे हरियाणा में एनआरसी लागू किया जाएगा.
अमित शाह ने बुधवार को हरियाणा में भाजपा के चुनाव अभियान की शुरूआत की. उन्होंने कैथल, लोहारू और मेहम में आमसभाओं को संबोधित किया. तीनों आमसभाओं में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा कि वह भाजपा सरकार के कार्यों का विरोध क्यों कर रही है? उन्होंने गांधी, हुड्डा और चौटाला परिवारों पर आरोप लगाया कि वे स्वार्थ की राजनीति करते हैं. उनके लिए देशहित की बजाय अपने परिवार का हित ज्यादा महत्वपूर्ण है.
कैथल में अमित शाह ने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के बारे में कहा कि जब भी हम कुछ करते हैं सुरजेवालाजी के पेट में दर्द होने लगता है. सुरजेवाला कैथल में फिर से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. शाह ने हुड्डा और चौटाला के परिवारों के बारे में कहा कि ये लोकतंत्र में दीमक की तरह हैं. मनोहर लाल खट्टर की तारीफ करते हुए शाह (Amit Shah) ने कहा कि मनोहर लाल के कार्यकाल में कर्मचारियों की नियुक्ति और तबादलों का काम पारदर्शी तरीके से हुआ है, जबकि पिछले मुख्यमंत्री सरकारी नौकरी में भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं. वह नाम लिए बगैर ओम प्रकाश चौटाला का जिक्र कर रहे थे, जो इन दिनों शिक्षक भर्ती घोटाले में जेल काट रहे हैं.
तीनों आम सभाओं में अमित शाह (Amit Shah) ने लोगों से मोदी के नाम पर वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने के बाद यह पहला चुनाव है. आप लोगों के सामने यह चुनाव धारा 370 हटाने के फैसले पर मोदीजी को धन्यवाद देने का अवसर भी है.
मॉब लिंचिंग के खिलाफ मोदी को पत्र लिखने वाले 49 दिग्गजों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा फर्जी
देश में मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखने वाले 49 गणमान्य लोगों के खिलाफ बिहार में एक स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा ने देशद्रोह का जो मुकदमा दर्ज करवा दिया था, पुलिस ने जांच के बाद उसे फर्जी बताया है. पुलिस अब फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले वकील ओझा के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. ओझा ने मुजफ्फरपुर में इन गणमान्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. मॉब लिंचिंग के खिलाफ पत्र लिखने वाले अपने क्षेत्र के जाने-माने दिग्गजों में फिल्मकार श्याम बेनेगल, मणि रत्नम, अनुराग कश्यप और इतिहासकार रामचंद्र गुहा शामिल … Read more