श्रीराम के पुत्र लव ने की थी लाहौर (लव-कोट) की स्थापना, मेवाड़ राजघराने का दावा ‘हम लव के वंशज’

शनिवार को जयपुर राजघराने की तरफ से दीया कुमारी ने भगवान राम के वंशजों में से कुश का वंशज होने का दावा करने के बाद अब मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्यों ने दावा किया है कि वे कुश के भाई लव के वंशज हैं. भगवान श्रीराम के दो पुत्र थे लव और कुश. कुश से कुशवाहा राजपूतों की वंश परंपरा आगे बढ़ी थी. जयपुर का राजगद्दी पर कुछवाहा या कच्छवाहा का अधिकार रहा है. सुप्रीम कोर्ट में राम जन्मभूमि अयोध्या विवाद मामले में विचाराधीन एक पक्ष रामलला का भी है. रामलला विराजमान नाम से याचिका लगी हुई है. इस पर सुनवाई के दौरान जज ने रामलला के वकील से … Read more

जयपुर राजघराने का दावा- हम राम के वंशज हैं

राम-जन्म भूमि अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सप्ताह में पांच दिन सुनवाई चल रही है. जज साहब ने शुक्रवार को रामलला के वकील से पूछा था कि क्या भगवान राम का कोई वंशज अयोध्या में है या नहीं. इस पर वकील ने इसकी कोई जानकारी नहीं होने की बात कही थी. अब इस पर जयपुर से दीया कुमारी ने ट्वीट किया है कि हम भगवान राम के वंशज हैं. जयपुर की गद्दी भगवान राम के पुत्र के कुछ वंशजों की राजधानी है. राजपरिवार के पोथी खाने में इससे संबंधित दस्तावेज मौजूद हैं.

सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या विवाद पर सुनवाई के दौरान राम के वंशजों का प्रश्न सामने आने के बाद जयपुर राजघराने की पूर्व महारानी ब्रिगेडियर भवानी सिंह की पत्नी पद्मिनी देवी के निर्देश पर सिटी पैलेस के कपड़द्वार में सुरक्षित रखे रिकॉर्ड को सार्वजनिक किया गया. इसमें अयोध्या और राम जन्म भूमि के पुराने मानचित्र हैं. प्राचीन दस्तावेजों के अनुसार भगवान राम के पुत्र कुश के नाम पर कुशवाहा वंश की नींव पड़ी. इस वंश की वंशावली के आधार पर 62वें वंशज दशरथ थे, 63वें वंशज राम और 64वें वंशज कुछ थे. 289वें वंशज आमेर-जयपुर के सवाई जय सिंह, ईश्वरी सिंह, सवाई माधो सिंह और पृथ्वी सिंह थे. भवानी सिंह 307वें वंशज थे.

सुप्रीम कोर्ट में इस तथ्य को मान्यता मिलेगी या नहीं, कह नहीं सकते, लेकिन जयपुर में मौजूद प्राचीन दस्तावेजों के अनुसार जिस जमीन पर राम जन्म भूमि स्थल बताया जाता है, वह जयपुर के कच्छवाहा वंश के अधिकार में थी. 1707 में औरंगबेज की मौत के बाद सवाई जय सिंह द्वितीय ने देश के हिंदू धार्मिक इलाकों में बड़ी-बड़ी जमीनें खरीदी थीं और वहां निर्माण कार्य करवाए थे. इसी के तहत 1717 से 1725 के दौरान अयोध्या में राम जन्म स्थान मंदिर बनवाया था.

इतिहासकार आर नाथ ने कपड़द्वार में रखे 9 दस्तावेजों और 2 मानचित्रों के आधार पर अपनी किताब स्टडीज इन मीडिवल इंडियन आर्कीटेक्चर में लिखा है कि अयोध्या में कोट राम जन्मस्थान सवाई जय सिंह द्वितीय के अधिकार में रहा था. पद्मिनी देवी ने बताया कि ब्रिगेडियर भवानी सिंह ने 1992 में ही मानचित्र सहित अन्य दस्तावेज अदालत को सौंप दिए थे. जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यह हमारा फर्ज था.

आर नाथ का दावा है कि राम जन्मस्थान जयसिंह पुरा में है. इसकी जमीन औरंगजेब की मौत (1707) के बाद 1727 में हासिल की गई थी. जय सिंह को इस जमीन पर निर्माण की अनुमति दी गई थी. प्राचीन मानचित्र में अयोध्या में हवेली, सरईपुर और कटला भी दर्शाए गए हैं. अवध के तत्कालीन नायब नाजिम कल्याण राय का हुकुमनामा भी है. सवाई जयसिंहपुरा परकोटे से घिरा था. जय सिंह ने सरयू नदी पर धार्मिक अनुष्ठान भी करवाया था. मानचित्र में अयोध्या के विहंगम दृश्य दर्शाए गए हैं. सारे निर्माण कार्य आठ साल में पूरे किए गए थे. किला महल औऱ रामकोट भी जयसिंहपुरा में शामिल था. इसमें धनुषाकार प्रवेशद्वार था. भगवान राम की खड़ाऊ का स्थान भी था. जानकीजी का स्नानागार और नौ मंजिला महल था. सप्तसागर महल में राम के शिक्षा ग्रहण करने का स्थान और सीता का अग्निकुंड भी था.

जयसिंहपुरा की जमीन के पट्टे और अनेक दस्तावेज कपड़द्वार में सुरक्षित हैं. खरीद के पेटे जयपुर रियासत ने रकम का भुगतान किया था, इसके दस्तावेज भी हैं. सवाई जय सिंह ने जमीन खरीदने के बाद सुरक्षा के लिए परकोटा बनवाया था. सारा इलाका सैन्य सुरक्षा से घिरा था और इसमें किसी अन्य व्यक्ति को निर्माण की अनुमति नहीं थी. यहां का किला कोट रामचंद्रपुरा सरयू तट से करीब 40 फीट ऊंचाई पर बनाया गया था. इससे पहले सवाई जय सिंह ने राम जन्म स्थान का जीर्णोद्धार करवा दिया था. हिंदू शैली के मंदिर में तीन शिखर भी बनवाए थे. पूरा निर्माण कार्य हिंदू धर्म शास्त्रों के आधार पर करवाया गया था.

1776 में तत्कालीन नवाब आसफउद्दौला राजा भवानी सिंह को हुक्म दिया था कि अयोध्या और इलाहाबाद स्थित जयसिंहपुरा में कोई दखल नहीं किया जाएगा. ये जमीनें हमेशा कच्छवाहा वंश के अधिकार में रहेगी. इसके बाद अब इस जमीन की क्या स्थिति है, इसको लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा है. इस विवाद में जयपुर में मौजूद दस्तावेजों का भी उल्लेख होना चाहिए.

जयपुर राजघराने की पूर्व राजमाता पद्मिनी देवी का कहना है कि अयोध्या के राम जन्म भूमि विवाद का जल्दी समाधान होना चाहिए. कोर्ट ने पूछा है कि भगवान राम के वंशज कहां हैं, इसलिए हम सामने आए हैं. हम उनके वंशज हैं. दस्तावेज सिटी पैलेस के पोथीखाने में मौजूद हैं. हम नहीं चाहते कि वंश का मुद्दा बाधा पैदा करे. राम सबकी आस्था के प्रतीक हैं. दीया कुमारी ने कहा कि दुनिया भर में राम के वंशज हैं. इसमें हमारा परिवार भी शामिल है, जो भगवान राम के बेटे कुश का वंशज है. यह इतिहास की खुली किताब की तरह है.

इतिहास में कुशवाहा वंश सूर्यवंशी राजपूतों की एक शाखा बताया जाता है. इसे मिलाकर क्षत्रियों के कुल 36 वंशों के प्रमाण मिलते हैं. इनमें दस सूर्यवंशी, दस चंद्रवंशी, 12 ऋषि वंसी और चार अग्निवंशी क्षत्रिय हुआ करते थे. समय गुजरने के साथ ही चौहान वंश 24 अलग वंशों में बंट गया. इसके बाद क्षत्रियों के कुल 62 वंश माने जाते हैं. इन्हीं में से एक कुशवाहा वंश है, जिसे कच्छवाहा भी कहते हैं. कच्छवाहा राजपूतों की देश भर में 65 खापें हैं.

गौ-संरक्षण पर शकुंतला रावत के गैर सरकारी संकल्प पर हंगामा

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक शकुंतला रावत के एक संकल्प पर पक्ष-विपक्ष में हंगामा हुआ. इस संकल्प में मांग की गई कि राज्य में जन सहयोग से संचालित गौशालाओं के लिए किसी भी किस्म की जमीन का रजिस्ट्रेशन और रजिस्ट्री तहसील स्तर पर होनी चाहिए. रावत के इस गैर सरकारी संकल्प का विपक्ष ने भी समर्थन किया और इसे सर्वसम्मति से पारित करने की अपील की. फिर भी यह संकल्प पारित नहीं हो सका. विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने संकल्प पारित करवाने के लिए पीठासीन सभापति राजेन्द्र पारीक से मतदान करवाने की मांग की. इस पर पारीक ने इस पर बहस समाप्त कर दी और अन्य विधायी कार्य … Read more

विधायकों के सेमीनार में मोदी को लेकर टिप्पणी पर हंगामा

जयपुर में गुरुवार एक अगस्त को विधायकों के लिए आयोजित एक सेमीनार में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली की प्रोफेसर जोया हसन के संबोधन से नाराज भाजपा विधायकों ने सेमीनार का बायकाट कर दिया. यह घटना सेमीनार के समापन सत्र में हुई. सेमीनार दिनभर चला. लेकिन समापन सत्र में भाजपा विधायक जेएनयू की प्रोफेसर जोया हसन की इस बात से बुरी तरह नाराज हो गए कि मोदी 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव विज्ञापनों के बल पर जीते हैं. इस पर सेमीनार में उपस्थित करीब 40 भाजपा विधायकों ने हंगामा किया और सभा कक्ष से बाहर निकल गए. प्रो. जोया हसन ने कहा कि वर्तमान में तीन केंद्रीय विचारधाराएं देखने … Read more

जयपुर का परकोटा विश्व विरासत में शामिल, PM मोदी और CM गहलोत ने दी बधाई

293 साल पुराना जयपुर संस्कृति और वीरता से जुड़ा शहर है जो हमेशा से ही पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल रहा है. आज इस शहर की चमक और भी बढ़ गई है. जयपुर शहर को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट में दर्ज किया है. दरअसल, राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगरी जयपुर के परकोटे को यूनेस्को ने ‘विश्व धरोहर’ की सूची में शामिल किया है. इस समिति की बाकू में चल रही बैठक में यह निर्णय लिया गया है. २१ में से १६ देशों ने इस फैसले का समर्थन किया है. यूनेस्को ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. बता दें, जयपुर देश का दूसरा ऐसा सिटी है जो विश्व धरोहर … Read more

मासूम से दुष्कर्म मामले में तनाव बरकरार, सीएम की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में मासूम से दुष्कर्म मामले में तनाव बरकरार है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है. धारा 144 को भी यथावत रखा गया है. सुरक्षा को देखते हुए अगले 24 घंटों तक इंटरनेट बंद करने के ​निर्देश दिए जा चुके हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. बता दें, जयपुर के शास्त्री नगर में रविवार रात सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है. 14 थाना इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. कुछ उपद्रवी युवकों ने सड़क पर खड़े करीब 100 वाहनों के … Read more

मासूम से दुष्कर्म मामला: जयपुर के शास्त्री नगर में धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद

जयपुर के शास्त्री नगर इलाके में देर रात सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद तनाव की स्थिति बन गई है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके में धारा 144 लागू कर ​दी गई है. वहीं 14 थाना इलाकों में कल सुबह 10 बजे तक के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है. इससे पहले घटना का पता चलने के बाद स्थानीय लोगों ने शास्त्री नगर थाने का घेराव किया. थाना प्रभारी ने जब अपराधियों की ​जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर सभी को वापिस भेजा तो लौटते समय कुछ उपद्रवी युवकों ने सड़क पर खड़े कई वाहनों के शीशे फोड़ दिए और घरों में पत्थर फेंके. आज सुबह … Read more