BJP के घोषणा पत्र पर घमासान, धामी ने जताया भरोसा तो कांग्रेस ने कहा- जुमलों का ‘दृष्टि दोष पत्र’

BJP के घोषणा पत्र पर घमासान

Politalks.News/Uttrakhand. देवभूमि उत्तराखंड में चुनावी घमासान (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) चरम पर है. वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को देवभूमि में वोटिंग होनी है. इससे पहले भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर उत्तराखंड की राजनीति (Controversy over BJP’s manifesto) गर्मा गई है. उत्तराखंड चुनाव से 5 दिन पहले भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया, तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने इसे अपनी पार्टी और अपनी मौजूदा सरकार का संकल्प बताकर इसमें पूरा भरोसा जताया, दूसरी तरफ कांग्रेस ने इस संकल्प पत्र को पूरी तरह से ‘जुमलों और धोखों’ का संकलन कहते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया है. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने तो … Read more

भाजपा ने देवभूमि में सिर्फ सीएम बदलने का किया काम, रोजगार की क्यों नहीं करते बात?- प्रियंका

भाजपा ने देवभूमि में सिर्फ सीएम बदलने का किया काम

Politalks.News/UttarakhandAssemblyElection. आगामी 14 फरवरी को उत्तरप्रदेश सहित उत्तराखंड और गोवा में मतदान होने वाले हैं. उत्तरप्रदेश में जहां 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान होगा तो वहीं उत्तराखंड और गोवा की जनता का अंतिम फैसला EVM में कैद हो जाएगा. बात करें देवभूमि उत्तराखंड की तो यहां कांग्रेस पार्टी काफी मजबूत दिखाई दे रही है तो वहीं एक के बाद एक तीन मुख्यमंत्री बदलने और पार्टी में व्याप्त आंतरिक कलह के बाद भाजपा बैकफुट पर दिखाई दे रही है. इसी कड़ी में उत्तराखंड में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपना ‘उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ जारी किया. इस दौरान प्रियंका ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, … Read more

रावतों की ‘रार’ में फंसी कांग्रेस, टिकट बंटवारे को लेकर चरम पर पहुंची सियासत, अब रूठे ये रावत

rawat ka fer copy

Politalks.News/UttarakhandAssemblyElection. चुनावी तारीखों के एलान के बाद सभी चुनावी राज्यों में सियासी हलचल तेज हो चली है. देवभूमि उत्तराखंड (Uttarakhand) की बात करें तो यहां सत्ताधारी पार्टी बीजेपी (BJP) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के सहारे सत्ता में वापसी की आस लगाए बैठी है. वहीं सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) बीजेपी के खिलाफ मौजूद एंटी इंकमबेंसी और एक के बाद एक मुख्यमंत्री बदले जाने को लेकर जनता के विरोध का फायदा उठा प्रदेश की सत्ता में आने की तैयारी कर रही है. सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) के रामनगर सीट से चुनाव लड़ने के एलान के बाद एक और रावत ने बगावती सुर अपना लिए … Read more

हरदा के नेतृत्व में कांग्रेस उतरेगी चुनावी रण में, रावत-प्रीतम के बीच ख़त्म होगी टसल? समय पर निर्भर

उत्तराखंड चुनाव की कमान हरदा के हाथ

Politalks.News/Uttarakhand. ‘कांग्रेस (Congress) है कि मुश्किलें रूकती ही नहीं’. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Vidhansabha Chunaav) से पहले कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चलता दिख रहा है. आलाकमान किसी तरह से पहले पंजाब (Punjab) की आंतरिक कलह से बाहर निकला तो अब उत्तराखंड कांग्रेस (Uttarakhand Congress) में जारी आंतरिक कलह उसके लिए बड़ा सिरदर्द बन सकती है. हालांकि दिल्ली में राहुल गांधी (Rahul gandhi) के साथ हुई उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की बैठक से ये सार निकल कर आया है कि ‘आगामी चुनाव कांग्रेस हरीश रावत के नेतृत्व में ही लड़ेगी.’ ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि ‘क्या हरीश रावत (Harish Rawat) की उन सभी मांगों को मान … Read more

ब्राह्मणों के सामने झुकी धामी सरकार, देवस्थानम बोर्ड भंग, हरीश बोले- हार के डर से लिया फैसला

चुनाव से पहले धामी ने खेला 'ब्राह्मण कार्ड'

Politalks.News/Uttrakhand. उत्तराखंड (Uttarakhand)की धामी सरकार ने आगामी चुनावों को देखते हुए बड़ा दांव चल दिया है. धामी सरकार ने ‘देवस्थानम बोर्ड एक्ट’(Devasthanam board) पर अपना फैसला सुना दिया. लंबे समय से गतिरोध के शिकार रहे इस बोर्ड को भंग कर दिया गया है. आपको बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के कार्यकाल में देवस्थानम बोर्ड 2019 में बनाया गया था. सरकार के मंत्रियों की एक उप समिति ने इस विषय में अपनी रिपोर्ट सोमवार को ही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (pushkar Singh Dhami) को सौंपी थी. उत्तराखंड चुनाव में देवस्थानम सबसे बड़ा मुद्दा था. कांग्रेस और तीर्थ पुरोहित इसको लेकर आक्रामक थे. लेकिन अब धामी सरकार ने इसे भंग करने … Read more

‘हरदा’ की उम्मीदों पर पानी फेरा यादव ने, आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर दिया ये बड़ा बयान

'हरदा' की उम्मीदों को लगा झटका

Politalks.News/Uttarakhand. देवभूमि उत्तराखंड के साथ 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ महीनों का ही समय बचा है. लेकिन सर्दी की ठंडी हवाओं के बीच आगामी चुनाव को देखते हुए सियासी तपिश बढ़ गई है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां सत्ता पाने के लिए अपनी पुरजोर ताकत के साथ जुट गई हैं. बात करें देवभूमि उत्तराखंड की तो बीजेपी द्वारा जहां दो बार मुख्यमंत्री परिवर्तन गले की फांस बना हुआ है तो कांग्रेस की आपसी खींचतान भी किसी से छिपी नहीं है. अब इस खींचतानरुपी आग में घी डालने का काम किया है उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने. देवेंद्र यादव ने सूबे के पूर्व … Read more

पहाड़ों में सियासी दिग्गजों की रस्साकशी, धामी के लिए चुनाव बना चुनौती, तो रावत का बड़ा सियासी दांव

पहाड़ों में सियासी दिग्गजों की रस्साकशी

Politalks.News/Uttarakhand. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी कांग्रेस सहित तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर ली है. सभी दल ये अच्छे से जानते हैं कि प्रदेश की सत्ता की चाबी पहाड़ी आबादी के पास है. लेकिन जो गैर पहाड़ी समुदाय है, वो भी चुनाव में अपनी अच्छी खासी भूमिका निभाते हैं. ऐसे में सभी दल इन क्षेत्रों पर अपनी नजर गड़ाए बैठे हैं. वहीं बीजेपी के नजरिये से देखने तो 2022 विधानसभा चुनाव के लिए खटीमा सीट हॉट सीट बन चुकी है. प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इसी सीट से विधायक हैं. ऐसे में सीएम धामी अपने विधानसभा क्षेत्र के वोटरों को लुभाने की कोई कसर … Read more

दिवंगत एनडी तिवारी के सहारे सत्ता की चाबी हासिल करने में जुटी कांग्रेस-बीजेपी! सियासी बयानबाजी जारी

congress bjp nd tiwari copy

Politalks.News/Uttarakhand. देश में अगले साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. देवभूमि उत्तराखंड में होने वाले आगामी चुनाव कांग्रेस सहित बीजेपी के लिए भी बहुत ही महत्वपूर्ण हैं. बीजेपी द्वारा एक के बाद एक मुख्यमंत्रियों के बदलाव के बाद सत्ता में वापसी करना थोड़ा मुश्किल लग रहा है. तो वहीं कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए पुनः अपनी जमीन तैयार कर रही है. वहीं देवभूमि में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी दिल्ली की ही तर्ज पर सत्ता हासिल करने की तयारी में जुटी हुई है. लेकिन देवभूमि में इस बार जो असल मुकाबला है वो … Read more

कांग्रेसी दिग्गज बाबा केदार की शरण में, रावत ने एक तीर से साधी देवभूमि और पंजाब की राजनीति!

रावत ने एक तीर से साधी देवभूमि और पंजाब की राजनीति !

Politalks.News/Uttrakhand. पंजाब कांग्रेस आज बाबा केदार की शरण में है. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और प्रभारी हरीश चौधरी देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे हैं. देहरादून से केदारनाथ पहुंचे कांग्रेसी दिग्गजों ने पूजा-अर्चना की.इससे पहले इन सभी ने देहरादून पहुंचने के बाद पूर्व प्रभारी हरीश रावत से भी मुलाकात की. सियासी गलियारों में चर्चा है कि पीएम मोदी के 5 नवंबर को प्रस्तावित केदारनाथ यात्रा को लेकर रावत का एक तीर से दो निशाने साधने की कोशिश में देखा जा रहा है. दरअसल देवभूमि उत्तराखंड और पंजाब में एक साथ चुनाव होने हैं. वहीं देवभूमि में देवस्थानम बोर्ड को लेकर सियासत … Read more

देवभूमि में कांग्रेस का मिशन घर वापसी! हरक सिंह ने हरीश रावत को बताया बड़ा भाई, मांगी माफी

क्या चल रहा है हरक सिंह के मन में?

Politalks.News/Uttrakhand. उत्तराखंड चुनाव से पहले दलबदल की राजनीति परवान पर है. इसमें रोज़ाना एक नया एंगल सामने आ रहा है. राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के साथ राज्य की भाजपा सरकार में मंत्री हरक सिंह रावत और उमेश शर्मा काउ की मुलाकात को लेकर अटकलें अभी जारी ही हैं कि मंत्री हरक सिंह रावत का एक बड़ा बयान सामने आ रहा है, जिसमें हरक सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को अपना ‘बड़ा भाई’ बताते हुए उनसे माफी मांगी है. हालांकि उन्होंने इस बयान में यह साफ तौर पर कहा कि, ‘वह कांग्रेस में वापसी के लिए माफी नहीं मांग रहे हैं’. लेकिन हरक सिंह जी … Read more