गहलोत ने बेनीवाल से की अपील- ‘राजस्थान को बख्शो’, देश में अघोषित इमरजेंसी जैसा माहौल

राजस्थान (Rajasthan) के नागौर (Nagpur) जिले में चल रहे लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) के धरने प्रदर्शन पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि, ‘हनुमान बेनीवाल अब नागौर और राजस्थान को बख्शें’. सीएम गहलोत ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित पूर्व पीसीसी चीफ नाथूराम मिर्धा की श्रद्धांजलि सभा के बाद पत्रकारों से बात की. गौरतलब है कि नागौर जिले के ताऊसर गांव में पिछले सप्ताह हाइकोर्ट के आदेश पर नागौर जिला प्रशासन द्वारा बंजारा बस्ती में अतिक्रमण ध्वस्त करने के दौरान एक जेसीबी चालक की मौत हो गई थी. इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने बेनीवाल की पार्टी के … Read more

नागौर: गर्माया जेसीबी चालक की मौत का मुद्दा, RLP के दो विधायकों पर मामला दर्ज

नागौर जिले के बंजारों की ढाणियों से अतिक्रमण हटाने के दौरान जेसीबी चालक फारुख की मौत का मामला गर्माता जा रहा है. बीती रात एसडीएम दीपांशु सांगवान (Deepanshu Sangwan) और मृतक के भाई शक्कूर ने राष्ट्रीय लोकतांत्रित पार्टी (RLP) के दो विधायकों के खिलाफ राजकार्य में बाधा व 302 में मामला दर्ज कराया. एसडीएम (Nagaur SDM) का आरोप है कि विधायकों ने अतिक्रमणकारियों को भड़काया जिस पर उन्होंने जेसीबी चालक को मार डाला. जिन विधायकों पर मामला दर्ज है उनमें इंदिरा देवी बावरी (Indira Devi Bavari) व पुखराज गर्ग (Pukhraj Garg) हैं. बावरी मेड़ता और पुखराज गर्ग भोपालगढ़ से RLP विधायक हैं. इस मामले में सांसद हनुमान बेनीवाल ने 29 … Read more

जब तक बंजारों को न्याय नहीं मिलेगा, चैन से नहीं बैठूंगा: बेनीवाल

बंजारों को न्याय नागौर जिले के ताउसर गांव में बंजारा बस्ती अतिक्रमण मामले में स्थानीय सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि ये मामला राजस्थान में बढ़ेगा. उन्होंने 29 अगस्त को 50 हजार से एक लाख लोगों के साथ में रैली करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की चेतावनी देते हुए सभी बंजारों को फिर से पुन से पुर्नवास की व्यवस्था करने की मांग की. इस मामले में उन्होंने कलेक्टर और राज्य सरकार को मुख्य दोषी बताते हुए कहा कि कलेक्टर के निर्देश पर हमारे दो विधायकों सहित महिलाओं और बच्चों तक पर लाठीचार्ज किया गया. अगर सरकार ने हमारी बात नहीं मानी तो राजस्थान भर में आंदोलन होगा. रेलवे ट्रेक और हाईवे को जाम करने की धमकी दी. नागौर सांसद ने कहा कि जब तक बंजारों को न्याय नहीं मिलेगा, मैं चैन से नहीं बैठूंगा. उन्होंने नागौर कलेक्टर पर घूसखोर और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए.

बड़ी खबर: नागौर में गर्माया जेसीबी चालक की मौत का मुद्दा, RLP के दो विधायकों पर मामला दर्ज

इससे पहले रविवार को नागौर जिले के ताउसर गांव में जिला प्रशासन द्वारा ध्वस्थ की गई बंजारा बस्ती का मुआयना करने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पहुंचे यहां बेनीवाल ने प्रशासन द्वारा ध्वस्थ की गई बंजारा बस्ती के लोगो से मुलाकात की और पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज में घायल हुए लोगो से जिला अस्पताल पहुच कर कुशलक्षेम पूछी इस दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने ताउसर गांव में हुई इस घटना पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिला कलेक्टर व नागौर उपखंड अधिकारी की विफल प्रशासनिक शैली को कारण यह घटना हुई वहीं जिला पुलिस अधीक्षक व नागौर वृत के पुलिस उपाधीक्षक सुभाष चंद्र तथा एससी एसटी प्रकोष्ठ के पुलिस उपाधीक्षक श्रवण दास संत को भी लाठीचार्ज करने के लिए दोषी ठहराया.


आगे सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि, “हाईकोर्ट के निर्णय को देखते हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक पुखराज गर्ग व विधायक इंदिरा देवी बावरी मौके पर बंजारा बस्ती के लोगो से समझाइश करने पहुंचे थे मगर पुलिस ने प्रशासन के दबाव में आकर विधायकों की गाड़ी पर पथराव किया जो कि विधायिका की गरिमा व प्रोटोकॉल का अपमान है जिसके लिए वो विधानसभा अध्यक्ष से बात करेंगे.

इस घटनाक्रम में पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और किसी भी घटना की जानकारी लेना और उसका कवरेज करना मीडिया का हक है मगर जिला प्रशासन ने मीडिया की स्वायत्तता पर भी लाठीचार्ज करने का काम किया जो कि निंदनीय है.

दरअसल हाइकोर्ट के निर्णय के बाद रविवार सुबह नागौर जिला कलेक्टर पुलिस जाप्ते के साथ जिले के ताउसर गांव में स्थित बंजारा बस्ती को ध्वस्त करने पहुंचे इस दौरान अतिक्रमण हटाने आए प्रशासन और बस्तीवासियों के बीच जमकर झड़प हो गई थी. इस झड़प में कई लोग घायल हो गए थे तो वहीं अतिक्रमण हटाने आये जेसीबी चालक की मौत हो गई थी.

इस घटना की जानकारी मिलते हि सांसद हनुमान बेनीवाल ने ताउसर गांव पहुंचकर प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर गयी बंजारा बस्ती का जायजा लिया और पीडित परिवारों से मुलाकात की इस दौरान वहां मौजूद लोगो ने सांसद बेनीवाल को बताया कि, जब लोगों ने स्वेच्छा से घर खाली कर दिए थे तभी टांके पर रखे उनके सामान, नगदी तथा सोने चांदी के गहनों को नागौर एसडीएम के निर्देश पर उठा लिया जिसका कोई रिकॉर्ड अभी तक नहीं दर्शाया गया है.

सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस पूरे मामले में गहलोत सरकार को आड़े हाथों लिया वही सोशियल मीडिया पर भी सरकार को घेरा, उन्होंने अपने ट्विट्टर हैंडल पर अशोक गहलोत को रसूखदारों का सीएम बताते हुए कहा कि एक तरफ जहां 5 हजार से ज्यादा न्यायालय की अवमानना के मामले लंबित पड़े है वहीं दूसरी तरफ सरकार गरीब लोगों से जुड़े मामलों में न्यायालय के निर्णय की आड़ में आशियाना उजाड़ने पर तुली हुई है!

बेनीवाल ने साधा गहलोत पर निशाना

नागौर जिले के ताउसर गांव में बंजारा बस्ती अतिक्रमण मामले में स्थानीय सांसद हनुमान बेनीवाल ने सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि ये मामला राजस्थान में बढ़ेगा. उन्होंने 29 अगस्त को 50 हजार से एक लाख लोगों के साथ नागौर में रैली करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की चेतावनी देते हुए सभी बंजारों को फिर से पुन से पुर्नवास की व्यवस्था करने की मांग की.

विश्व आदिवासी दिवस एवं मीना महिला महासभा की झलकियां

विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को दौसा के आदिवासी मीणा हाई नांगल प्यारीबास में आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया. यहां राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा सहित अन्य मीना समुदाय के लोगों ने जमकर नाच-गाना किया. इस मौके पर दौसा सांसद जसकौर मीणा, बांदीकुई कांग्रेस विधायक गजराज खटाना और दौसा विधायक ​मुरारी लाल मीना सहित मीना समाज के सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे.

(वीडियो देखने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें)

वहीं दूसरी ओर, जयपुर के बिड़ला सभागार में राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की ओर से आदिवासियों के लिए एक समारोह का आयोजन हुआ जिसमें आदिवासी समुदाय की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. इस मौके पर राजस्थान प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष शंकर लाल मीना, डिप्टी सीएम सचिन पायलट और धीरज गुर्जर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.

अगले दिन मीना छात्रावास प्रताप नगर में ट्राइबल महिला संघ राजस्थान के बेनर तले आदिवासी समाज की महिलाओं की एक बैठक हुई जिसमें पूर्व मंत्री गोलमा देवी, सविता मीना और भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अनिता मीना के साथ सैंकड़ों महिलाओं ने भाग लिया. इस दौरान सभी उपस्थित आदिवासी महिलाओं ने बाल विवाह, विधवा विवाह, दहेज प्रथा की रोकथाम के साथ आदिवासी महिला शिक्षा पर अपने विचार रखे. इस मौके पर महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुतियों का समां बांध दिया.

पंचायत उपचुनावः जोधपुर के नतीजे कांग्रेस और बीजेपी की धड़कने बढ़ाने वाले है

PoliTalks news

विधानसभा चुनाव में तीन और लोकसभा चुनाव में एक सीट जीतने वाली आरएलपी ने पंचायत उपचुनाव में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है. जोधपुर जिला परिषद के वार्ड संख्या 25 के उपचुनाव में आरएलपी प्रत्याशी अनिता चौधरी ने जीत हासिल की है. बता दें कि यह सीट दिव्या मदेरणा के विधायक बनने के कारण खाली हुई थी. इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर थी. दिव्या मदेरणा ने कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव जितवाने के लिए पुरी ताकत लगी रखी थी, लेकिन एक बार फिर जोधपुर के लोगों ने हनुमान बेनीवाल में आस्था जताते हुए आरएलपी प्रत्याशी अनिता चौधरी को जिताया. अनिता ने बीजेपी की रामप्यारी … Read more

लोकसभा में डॉक्टर्स की मनमानी हड़ताल पर हनुमान का वार, कहा- कौन है मौत का जिम्मेदार

PoliTalks news

लोकसभा में भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद संशोधन विधेयक-2019 पर चर्चा पर बोलते हुए नागौर सांसद हनुमान ​बेनीवाल ने एम्स सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में कभी भी होने वाली डॉक्टर्स की हड़ताल पर जमकर बहस की. उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक जब चाहें बिना किसी लिखित सूचना के हड़ताल पर चले जाते हैं या धरना प्रदर्शन करने बैठ जाते हैं. उनकी अनुपस्थिति में जितनी भी जाने जाती हैं, उनका जिम्मेदार कौन है.

उन्होंने राजस्थान में हुई चिकित्सकों की हड़ताल पर सवाल पूछते हुए कहा कि प्रदेश में उस दौरान 100 लोगों की जाने गई थी. ऐसे में उन सभी डॉक्टर्स पर हत्या का मामला दर्ज होना चाहिए.

हनुमान ने अस्पतालों में जातिगत आधार पर संविदाकर्मियों की भर्ती का मुद्दा भी सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि हाल ही में जोधपुर एम्स में बिना कोई विज्ञपत्ति निकाले जाति के आधार पर एक हजार संविदाकर्मी भर्ती किए गए. इससे पहले दिल्ली के एम्स अस्पताल में भी ऐसा ही कुछ किया गया. इस तरह अगर चलता रहा तो देश के सभी सरकारी अस्पतालों में जातिगत भर्तियों की दुकानें चल निकलेंगी.

उन्होंने यह भी कहा कि एम्स जैसे हाई प्रोफाइल सरकारी अस्पतालों में एक विधायक तो अपनी चला सकता है लेकिन सांसदों की वहां बिलकुल नहीं चलती. ऐसे में आम जनता कैसे वहां अपना ईलाज कराएंगा.

इससे पहले उन्होंने मेडिकल कांउन्सिल आॅफ इंडिया में व्याप्त भष्टाचार के मुद्दे से अपने भाषण की शुरूआत करते हुए कहा कि जयपुर के निम्स मेडिकल कॉलेज और महात्मा गांधी हॉस्पिटल के मालिक खुद भष्टचार और छेड़छाड़ के मुद्दों पर जेल की हवा खाकर आए हैं लेकिन दिल्ली एमसीआई के चलते वे सभी अपना काम चला लेते थे. ​इसके चलते उनकी दुकानें आज तक बंद नहीं हुई और न ही उनकी मान्यता रद्द हुई. लेकिन अब एमसीआई के भंग होने के बाद सरकार का हस्तक्षेप भी सीधे तौर पर रहेगा. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘भष्टाचार को खत्म करेंगे’ नारे को साकार करने में मदद मिलेगी.