राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) द्वारा स्थानीय निकायों में अध्यक्ष, सभापति और महापौर के चुनाव में हाईब्रिड फॉर्मूले को लागू करने के एक दिन बाद बदलाव के खिलाफ अब सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस में ही बगावत के सुर उठने लगे. खुद गहलाेत सरकार (Gehlot Government) के दाे मंत्री, खाद्य नागरिक-आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा (Ramesh Meena) और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) ने पार्षद का चुनाव लड़े बिना या हारे हुए प्रत्याशी काे मेयर या सभापति बनाए जाने के फैसले का विराेध किया.
CP Joshi
Dr. C. P. Joshi is an Indian politician. He is a current Speaker of the Rajasthan Legislative Assembly. He was the Member of Parliament of India from Bhilwara in the 15th Lok Sabha. He contested the 2014 Lok Sabha elections from Jaipur seat.
भावनात्मक मुद्दे सामने रख देश की जनता को गुमराह कर रहे पीएम मोदी: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शनिवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में पीसीसी कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. गहलोत ने कहा कि भाजपा के लोग महात्मा गांधी, सरदार पटेल और अंबेडकर की बात करते है जिनको उन्होंने 50-60 सालों में कभी नहीं माना. इतने साल बाद इनको समझ आ गया और इनको मान रहे हैं. ऐसे में मैं इनको कहना चाहूंगा कि इन्हें देश से मांफी मांगनी चाहिए क्योंकि ये इतने समय से महात्मा गांधी को समझ नहीं पाये. RSS से बिना पूछे तो सीएम तक नहीं बना सकती भाजपा … Read more
गहलोत के फैसले का पायलट ने किया खुलकर विरोध, पूनिया ने कहा- जनता के साथ विश्वासघात
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा लिये गए निकाय प्रमुखों के चुनाव के लिये हाईब्रिड फॉर्मूला लागू करने के फैसले का अब खुलकर विरोध शुरू हो गया है. खुद गहलोत सरकार के मंत्रियों और विधायकों के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने इस फैसले का खुलकर विरोध किया है. मीडिया के पूछे जाने पर सचिन पायलट ने कहा कि मैनें भी यह निर्णय अखबार में पढा है. जहां तक प्रत्यक्ष से बदलकर अप्रत्यक्ष चुनाव कराने की बात थी वहां तक तो सही था, पर यह जो नया निर्णय शहरी विकास मंत्रालय का आया है यह सही नहीं है, मैं इससे सहमत नहीं हूं. … Read more
गहलोत सरकार का एक ओर चौंकाने वाला फैसला, जयपुर, कोटा और जोधपुर में अब होंगे दो-दो निगम और महापौर
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर पिछले चार दिन में एक के बाद एक तीन बड़े फैसले लेकर सबको चौंका दिया है. पहले प्रत्यक्ष चुनाव के फैसले पर यू टर्न लेते हुए अप्रत्यक्ष चुनाव का फैसला, फिर हाईब्रिड फैसले द्वारा पार्षद का चुनाव लडे बिना या हारे हुए प्रत्याशी का सीधे मेयर या नगर अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया. अब राज्य सरकार ने एक और चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए जयपुर, कोटा और जोधपुर में दो-दो नगर निगम और दो-दो महापौर की घोषणा कर दी है. इनमें जयपुर में पहला हेरिटेज निगम कहलाएगा, जबकि दूसरा ग्रेटर जयपुर … Read more
निकाय प्रमुखों के चुनाव पर उठे विरोध पर बोले धारीवाल- कोई नये नियम नहीं बनाए, 9 महीने पहले सार्वजनिक कर दी थी जानकारी
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान की गहलोत सरकार द्वारा स्थानीय निकायों में अध्यक्ष, सभापति और महापौर के चुनाव में हाईब्रिड फॉर्मूले को लागू करने के एक दिन बाद ही खुद गहलोत सरकार के मंत्री और विधायकों द्वारा इस फैसले के विरोध करने पर स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल (Dhariwal) ने कहा कि सवाल तो तब उठना चाहिए जब नए नियम बनाए हों, वर्ष 2009 में जो नियम थे वही इस बार लागू हैं. हमने नौ माह पहले ही इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी थी, लेकिन बहुत से लोगों ने नियम ही नहीं पढ़े, इसलिए अब वो चर्चा कर रहे हैं. बता दें, निकाय प्रमुखाें के चुनाव के तरीके में किए गए बदलाव … Read more
अब निकाय क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति बन सकेगा मेयर, सभापति और पालिकाध्यक्ष
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा धारा 370 हटाये जाने के बाद बदले महौल से चिंतित राजस्थान की गहलोत सरकार ने दो दिन पहले नगर निकाय चुनाव पर यु-टर्न लेने के बाद अब इन चुनावाें काे लेकर एक अाैर बड़ा निर्णय लिया है. जिसके तहत अब पार्षद के चुनाव में हिस्सा लिए बिना अथवा यह चुनाव हारा हुअा प्रत्याशी भी मेयर (Mayor), सभापति (Chairman) या पालिकाध्यक्ष चुना जा सकेगा. गहलोत सरकार ने महापौर, सभापति और पालिकाध्यक्ष बनने के लिए पार्षद चुनाव लडऩे की अनिवार्यता समाप्त कर दी है. अब निकाय क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति दावेदारी कर सकेगा, लेकिन जिस वर्ग के लिए सीट आरक्षित होगी, उसी वर्ग का … Read more
वीडियो खबर: निकाय चुनाव पर कांग्रेस के यू टर्न पर BJP का हल्लाबोल
राजस्थान (Rajasthan) में गहलोत सरकार ने निकाय चुनाव से पहले यू-टर्न लेते हुए फैसला लिया कि अब पार्षद ही महापौर और निकाय प्रमुख का चुनाव करेंगे. इससे पहले प्रदेश सरकार ने प्रत्यक्ष चुनाव कराने का समर्थन किया था और इसे चुनावी घोषणा पत्र में शामिल भी किया था. अब BJP इस पर पलटवार कर रही है. पूर्व मंत्री और मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ ने थूंककर चाटने वाला कदम बताया.
वीडियो खबर: निकाय चुनावों पर क्या बोले यूडीएच मिनिस्टर शांति धारीवाल
राजस्थान (Rajasthan) में गहलोत सरकार ने निकाय चुनाव से पहले एक महत्वपूर्ण फैसले पर यू-टर्न लेते हुए नया फैसला लिया कि अब पार्षद ही करेंगे महापौर और निकाय प्रमुख का चुनाव. गहलोत केबिनेट (Gehlot Cabinet) की एक अहम बैठक में ये फैसला लिया गया.