मॉडिफाइड लॉकडाउन के एक दिन पहले प्रदेश में 127 कोरोना संक्रमित केस आए सामने तो 2 की हुई मौत
पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. प्रदेश में मॉडिफाइड लॉकडाउन के एक दिन पहले तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में जबरदस्त इजाफा होने के साथ ही प्रदेश के 26 जिलों में अब कोरोना का संक्रमण फैल चुका है. वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 1478 पहुंच चुकी है. मॉडिफाइड लॉकडाउन शुरू होने के ठीक एक दिन पहले रविवार को प्रदेश के 12 जिलों से 127 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए वहीं दो ओर कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई. प्रदेश में बढ रही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान टेस्टिंग पर है. जितनी ज्यादा टेस्टिंग होगी … Read more