ये कैसी अदूरदर्शिता सरकार? क्या बिना तैयारी के हुआ 18+ के लिए वैक्सीनेशन का ऐलान?

ये कैसी अदूरदर्शिता सरकार? क्या बिना तैयारी के हुआ 18+ के लिए वैक्सीनेशन का ऐलान?

Politalks.News/Delhi. भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा दी है. दिल्ली हो या महाराष्ट्र, या फिर उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल, हर ओर हाहाकार मचा है. अस्पतालों में बेड्स की कमी है, लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है और कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच सरकार ने 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू करने का ऐलान किया, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू भी हो गया है. लेकिन कई राज्यों ने इस चरण को शुरू करने से मना कर दिया है. क्योंकि राज्यों के पास वैक्सीन पहुंची ही नहीं है. आपको बता दें, देश में इस वक्त … Read more

मरुधरा को बचाने के लिए 3 मई बाद लागू होंगी और सख्त पाबंदियां, कभी भी जारी हो सकती है गाइडलाइन

3 मई बाद और सख्त होंगी पाबंदियां, किसी भी समय आ सकती है गाइडलाइन

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में 3 मई के बाद लॉकडाउन जैसी और सख्त पाबंदियां लागू रखने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्देश जारी कर दिए हैं. 3 मई के बाद भी कर्फ्यू जारी रहेगा और इस बार पाबंदियों को और ज्यादा बढ़ाया जाएगा. नियमित कोविड समीक्षा बैठक के दौरान सीएम गहलोत ने गृह विभाग के अफसरों को मौजूदा गाइडलाइन को और सख्त बनाने और इसे आगे भी लागू रखने के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के अफसरों से कहा कि जरूरतमंद तबके की आजीविका का ध्यान रखते हुए ऐसी गाइडलाइन तैयार करें, जिससे लोगों का गैर-जरूरी आना-जाना न और संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लग सके, नहीं तो स्थिति … Read more

प्रदेश में मौतों के आंकड़ों ने बढ़ाई दहशत, CM गहलोत ने अमित शाह व डोवाल सहित दिग्गजों से की मांग

img 20210430 080211

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कोरोना संक्रमित नए मरीजों के साथ एकदम 10 गुना तेजी से आ रहे प्रतिदिन आ रहे मौतों के आंकड़ों ने रूह कंपा दी है. गुरुवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में एक दिन में 158 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई है जो कि महामारी के शुरू होने के बाद से अब तक की सबसे ज्यादा मौतें हैं. वहीं 17269 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि 10964 रिकवर हुए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन को लेकर भी हाहाकार मचा हुआ है. प्रदेश में ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने … Read more

‘पार्टी विद् डिफरेंस’ के ये कैसे सिपहसालार? संवेदनहीनता की पराकाष्ठा पर चुप क्यों है हाईकमान?

'पार्टी विद् डिफरेंस' के ये कैसे सिपहसालार?

Politalks.News/Rajasthan. प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा जो हर बार ये दंभ भरते हैं कि बीजेपी पार्टी “विद् डिफरेंस” है. संस्कारों की बात करने वाली पार्टी की सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री क्या अपने संस्कार भूल चुके हैं? केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर, एमपी के मंत्री प्रेम सिंह पटेल और सांसद कैलाश चौधरी के ताजा बयानों से तो ऐसा ही लगता है कि बात बात में संस्कारों की बात करने वाली पार्टी के ये नेता इतने संवेदनहीन कैसे हो सकते हैं? कोरोना महामारी के इस दौर में भाजपा नेताओं के इन बयानों ने पार्टी के संस्कार और संवेदना दोनों की पोल खोल दी … Read more

महाशक्ति बनने जा रहे हमारे देश को कोरोना ने बनाया लाचार, लापरवाही के लिए कौन है असल जिम्मेदार?

लापरवाही के लिए कौन है असल जिम्मेदार?

Politalks.News/Bharat. अभी कुछ समय पहले ही भारत महाशक्तिशाली देशों के साथ ‘कदमताल‘ करने लगा था. विश्व भर में भारत की ताकत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डंका बजने का दावा किया जा रहा था. हाल के वर्षों में भारत ने कूटनीति के स्तर पर दुनिया भर में अपनी ‘धाक‘ जमाई. पिछले वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी की शुरुआत में सख्त लॉकडाउन लगाकर दुनिया में ‘वाहवाही‘ बटोरी थी. उस समय कई देशों ने इस महामारी को काबू में करने के लिए भारत की नीतियों की सराहना भी की थी. लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में हम लचर स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारों के देर से लिए गए फैसलों की वजह से ‘गड़बड़ा‘ गए. … Read more

कोरोना महासंकट के बीच प्रियंका का भावुक पत्र- जिम्मेदारों ने दिखाई पीठ, लेकिन ‘हम होंगे कामयाब’

देशभर में कोरोना ने मचाया हाहाकार, लोगों में अपनों को खोने के दर्द और निराशा के बीच प्रियंका गांधीने लिखा देशवासियों के नाम भावुक पत्र, कांग्रेस नेत्री ने देशवासियों का हौसला तो बढ़ाया ही इशारों-इशारों में मोदी सरकार को भी जमकर कोसा, हम होंगे कामयाब से लोगों को संदेश दिया की आस नहीं छोड़नी है, वहीं सरकार को संदेश दिया कि संकट के समय में जिम्मेदारियों को पीठ नहीं दिखाई जाती

Politalks.News/Delhi. हम होंगे कामयाब एक दिन, मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास, हम होंगे कामयाब एक दिन…. देशभर में बढ़ते कोरोना के मामलों से हर तरफ मायूसी ही नजर आ रही है. हर दिन बीमारी से अपनों को लोग खो रहे हैं. कोरोना के इस महासंकट भरे दौर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने देशवासियों को भावुक पत्र लिखा है. जिसमें कहा है ‘हम होंगे कामयाब‘, प्रियंका गांधी ने लिखा है. ‘ये जो अंधेरा हमारे चारों ओर फैला हुआ है, उसको चीरते हुए उजाला एक बार फिर उभरेगा’ इतना ही नहीं उन्होंने अपने पत्र में सरकार पर भी तंज कसा है. प्रियंका गांधी ने पत्र के शुरुआत में लिखा … Read more

कोरोना संकट के बीच बदली दिल्ली की ‘सरकार’, केजरीवाल के ‘पर’ कतर एलजी को बनाया ‘बॉस’

कोरोना संकट के बीच बदला 'दिल्ली का बॉस'

Politalks.News/Delhi. दिल्ली में अब सरकार का मतलब उपराज्यपाल होगा, दिल्ली में राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) कानून, 2021 यानी जीएनसीटीडी एक्ट की अधिसूचना जारी कर दी गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी इस अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सरकार (संशोधन) अधिनियम, 2021 को 27 अप्रैल से अधिसूचित किया जाता है. इसका मतलब साफ है कि अब उपराज्यपाल की मंजूरी के बिना अरविंद केजरीवाल सरकार कोई बड़ा कदम नहीं उठा सकेगी. दिल्ली में सरकार मतलब ‘एलजी’ केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई इस अधिसूचना में कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा में पारित विधान के परिप्रेक्ष्य में सरकार का आशय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र … Read more

गांवों में फैला कोरोना, श्मशानों में लूट-खसोट, भावी पीढ़ियां नहीं करेगी माफ- प्रियंका

भावी पीढ़ियां नहीं करेगी माफ- प्रियंका

Politalks.News/UttarPradesh. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति पर चिंता जाहिर की है. प्रियंका गांधी ने कहा अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस विपदा से निपटने के लिए पूरा संसाधन नहीं झोंकेंगे तो भावी पीढ़ियां उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी. उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में यह आग्रह भी किया कि राज्य सरकार को स्वास्थ्य संबंधी आपातकाल की स्थिति को स्वीकार करना चाहिए. प्रियंका ने सुझाव दिया कि स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मियों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करने के साथ ही आरटीपीसीआर जांच बढ़ाने, ऑक्सीजन भंडारण की नीति तय करने और मौत के आंकड़ों को लेकर पारदर्शिता बरतने समेत कई कदम उठाने चाहिए. प्रियंका … Read more

प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, ऑक्सीजन व अन्य मांगों को लेकर दिल्ली जांएगे गहलोत सरकार के 3 मंत्री

coronavirus victim body

Politalks.News/Rajasthan. देश के साथ -साथ प्रदेश में विकराल रूप ले चुकी कोरोना महामारी से मौत का तांडव जारी है. राज्य में बीते 24 घंटे में 16,438 संक्रमित मिले है, जबकि 84 लोगों की मौत हो गई, वहीं एक्टिव मामलों की संख्या 1.46 लाख से ऊपर चली गई. इसके साथ ही एक्टिव केस बढ़कर 146640 हो गए हैं. प्रदेश में संक्रमण दर बढ़ने की तुलना में चिकित्सकीय सुविधाओं का अभाव के चलते मृत्युदर लगातार बढ़ रही है. राज्य में पहली बार एक दिन में कोरोना से 84 लोगों की मौत दर्ज की गई है. यह महामारी का सबसे क्रूरतम समय है, जब राज्य की चिकित्सा प्रणाली वैश्विक महामारी में लोगों को … Read more

डॉक्टर्स की निष्ठा पर कोई संदेह नहीं लेकिन बालाजी सब ठीक कर देंगे यह कहना कहां से गलत?: शेखावत

गजेन्द्र सिंह शेखावत

Politalks.News/Rajasthan. केंद्रीय मंत्री और जोधपुर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोमवार को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों की खैर-खबर पूछी. इस दौरान दो महिला परिजनों की वेदना सुनने के बाद ‘बालाजी महाराज के नारियल चढ़ा देना, भगवान सब ठीक करेंगे’ दिए गए व्यक्तव्य को लेकर सोशल व अन्य मीडिया पर बनाए गए माहौल को लेकर सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने नाराजगी जाहिर की है. केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए पूछा कि, “डॉक्टर अपना काम कर रहे हैं और बालाजी महाराज को आप नारियल चढ़ा देना, भगवान सब ठीक करेंगे” कहना किस नजरिए से गलत है? विरोधी मुझे समझाएं!” जोधपुर सांसद … Read more