अब एक दिन की शादी 3 घंटे में होगी निपटानी, कोरोना संकट पर गहलोत सरकार सख्त, नई गाइडलाइन जारी

कोरोना संकट पर गहलोत सरकार सख्त

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सतर्क है. सीएम गहलोत ने जन अनुशासन पखवाड़ा को लेकर नई गाइड लाइन जारी की है. जन अनुशासन पखवाड़े के तहत प्रदेश में सख्ती को बढ़ा दिया गया है. सीएम गहलोत ने प्रदेश में नो मास्क नो मूवमेंट अभियान को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं. प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा, मतलब शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा, इस दौरान केवल अति आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी तरह की गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी. शुक्रवार को जारी की गई ये नई गाइड लाइन सोमवार सुबह 5 बजे से लागू होगी. … Read more

अब नो मास्क-नो मूवमेंट अभियान के तहत होगी सख्त कार्रवाई, प्रदेश का सबसे बड़ा कोविड सेंटर जयपुर में

गहलोत सरकार का अब सख्ती के साथ नो मास्क नो मूवमेंट अभियान

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में मंगलवार को कोरोना का फिर नया रिकॉर्ड बना है. राजस्थान में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 12,201 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 64 लोगों की मौत हो गई है. जयपुर, जोधपुर कोटा में लगातार एक हजार से ऊपर नए मामले सामने आ रहे हैं. आम और खास कोरोना के कहर से कोई नहीं बच पा रहा है. गहलोत सरकार में चिकित्सा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, विधायक कृष्णा पूनियां, अमीन कागजी, दीपेन्द्र सिंह शेखवात सहित कई नेता और अधिकारी कोरोना की जद में हैं. प्रदेश के हालातों से चिंतित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जन अनुशासन पखवाड़ा के साथ अब नो मास्क नो मूवमेंट अभियान … Read more

केन्द्र पर रघु शर्मा के आरोपों पर भड़के राजेन्द्र राठौड़, कहा- रायता बिखेरने का काम करते हैं स्वास्थ्य मंत्री

केन्द्र पर रघु शर्मा के आरोपों पर भड़के राजेन्द्र राठौड़

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में बेकाबू कोरोना के चलते हालात भयावह बने हुए हैं. मंगलवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कुल 12201 पॉजिटिव केस सामने आए हैं तो वहीं कोरोना से 64 लोगों की मौत हुई है. वहीं गहलोत सरकार के आदेशानुसार प्रदेश में तीन मई तक जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत लगाया गया सख्त कर्फ्यू जारी है. इस सबके बीच राज्य सरकार के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने केन्द्र सरकार पर ऑक्सीजन और वैक्सीन के उचित आंवटन नहीं कर पाने का आरोप लगाया है. रघु शर्मा ने भिवाड़ी स्थित प्लांट का जिक्र करते हुए कहा कि ऑक्सीजन प्लांट राजस्थान का है और … Read more

बेकाबू कोरोना ने डराया तो सरकार ने जन अनुशासन पखवाड़ा के नाम से कर्फ्यू को बढ़ाया, पढें क्या हुआ बंद

tika utsav kovid vaccine kami cm ashok gehlot targeting the center rajasthan news

Politalks.News/Rajasthan/Corona. राजस्थान में बेकाबू हो चुके कोरोना वायरस की नाक में नकेल डालने के लिए गहलोत सरकार ने प्रदेश में 3 मई तक कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी है. 19 अप्रैल सुबह 5 बजे से 3 मई सुबह तक जारी रहने वाली कर्फ्यू की इस अवधि को सरकार ने जन अनुशासन पखवाड़ा नाम दिया है. इस दौरान सभी कार्यस्थल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं बाजार बंद रहेंगे. सामान्य गतिविधियां जिनके कारण कोरोना संकमण अधिक बढ़ रहा है, प्रतिबन्धित होंगी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार देर रात कोर ग्रुप के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया और गृहविभाग ने गाइडलाइन भी जारी कर दी. उससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुबह … Read more

प्रदेश में आज शाम से वीक एंड कर्फ्यू, समय पर कठोर कदम नहीं उठाए तो हालात होंगे विकट- CM गहलोत

806753 jaipur corona

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में लोगों की लापरवाही के चलते लगातार सामने आ रहे कोरोना के विस्फोटक मामलों के बाद गहलोत सरकार ने सख्त कदम उठाया है. गहलोत सरकार ने पूरे प्रदेश में शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह वीक एंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है, इसका नाम वीक एंड कर्फ्यू दिया है लेकिन पाबंदियां लॉकडाउन जैसी ही हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार देर रात कोरोना कोर ग्रुप के साथ आपातकालीन हाइलेवल बैठक करके प्रदेश भर में वीक एंड कर्फ्यू लगाने की घोषणा की. खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देर रात ट्वीट करके इस फैसले की जानकारी दी. समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए तो दूसरे प्रदेशों जैसे विकट हालात- सीएम … Read more

कोरोना ने फिर ढाया कहर, जारी हुई सख्त गाइडलाइन, जानिए कौन कौन से नियमों में हुई सख्ती और बदलाव

img 20210415 070700

Politalks.News/Rajasthan. कोरोना की दूसरी खतरनाक लहर की भयावह तस्वीर सामने आने के बाद राज्य की गहलोत सरकार ने सभी विशेषज्ञों से मिले सुझावों के आधार पर 16 अप्रेल से 30 अप्रेल की अवधि के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. यह नई गाइडलाइन 16 अप्रेल को सुबह 6 बजे से प्रभावी होगी. गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अब राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी शहरों, नगर निकाय की सीमा में रात्रि कालीन कर्फ्यू शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए कर दिया है. इसके साथ ही अब बाजार और दुकानों व्यवसायिक प्रतिष्ठान शाम 5 बजे तक बंद कर दी जाएंगे. कोविड मैनेजमेंट से … Read more

देश में 185,248 नए मामलों के साथ 1025 लोगों की हुई मौत, राजस्थान के लिए जारी होगी सख्त गाइडलाइन

भारत में नहीं थम रहा कोरोना का कोहराम

Politalks.News/Corona. चुनाव वाली जगहों को छोड़कर पूरे देश में वापस लौटा कोरोना इस बार अपना भयानक विकराल रूप बढ़ाता ही जा रहा है. दिन-प्रतिदिन पूरे देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमितों और मौतों के भयावह आंकड़े सामने आ रहे हैं. आपको बतास दें, देश में मंगलवार रात तक संक्रमण के 185,248 नए मामले दर्ज किए गए है, जो कि इस महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में मिलने वाले नए संक्रमितों का सर्वाधिक आंकड़ा है. इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घण्टों में 1025 लोगों की मौत हो गई है. इस तरह पूरे देश में अब तक के कुल संक्रमितों … Read more

पूरे भारत में 1.52 लाख नए मामले आए सामने, 834 लोगों की हुई मौत, उठाने पड़ेंगे सख्त कदम- CM गहलोत

1591185527

Politalks.News/Bharat. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने भारत के अंदर अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, भारत में शनिवार को एक दिन में यानी बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 152,682 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 24 घंटे में ही करीब 834 लोगों की मौतें भी हो गईं हैं. इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को एक दिन में कोरोना के 1.45 लाख नए केस मिले थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार रात तक कोरोना के 152,682 नए मामले मिलने से देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13358608 हो गई है. वहीं कोरोना वायरस … Read more

प्रदेश में अनियंत्रित होते कोरोना कहर के चलते CM गहलोत ने दिए सख्ती के आदेश, नई गाइडलाइन जारी

649605 cm2

Politalks.News/Rajasthan/Corona. राजस्थान में अनियंत्रित हो रही कोरोना वायरस की दूसरी लहर की संक्रमण चैन को तोड़ने के लिए गहलोत सरकार ने सख्ती करते हुए सभी जिलों में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने आदेश दिया है. इसके अलावा प्रदेश के जिन 10 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा रखा है, उनमें से 9 शहरों में अब रात 10 बजे की बजाय रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा. इन शहरों में अब रात 8 बजे की जगह शाम 7 बजे बाजार बंद हो जाएंगे. वहीं, उदयपुर में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा जिसके चलते उदयपुर में शाम 5 बजे बाजार बंद हो जाएंगे. … Read more