राज्यसभा नहीं भेजना कांग्रेस की थी मजबूरी! लेकिन पार्टी में न02 की पोजिशन को क्यों ठुकराया आजाद ने?

गुलाम नबी आजाद ने ठुकरा दिया सोनिया गांधी की ऑफर को

Politalks.News/Congress/GulamNabiAzad. देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वर्तमान में अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. हाल ही में उदयपुर में पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से हुए कांग्रेस के नव संकल्प शिविर के बाद तो बल्कि पार्टी को कपिल सिब्बल और हार्दिक पटेल के रूप में दो बड़े झटके और लगे हैं. जानकारों की मानें तो अब पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद इन दिनों नाराज चल रहे हैं. यही कारण है कि गुलाम नबी के सोनिया गांधी की पार्टी में दूसरे नम्बर की पोजिशन पर काम करने की ऑफर को भी यह कहकर ठुकरा दिया है कि पार्टी में अब युवा नेतृत्व और … Read more

राज्यसभा में कांग्रेस से नहीं छिनेगा मुख्य विपक्षी दल का तमगा! पंजाब हार की भरपाई करेगा राजस्थान

पंजाब हार की भरपाई करेगा राजस्थान

Politalks.News/Rajyasabha/Congress. देश के सियासी गलियारों में चर्चा है कि लोकसभा (Lok Sabha) के बाद अब राज्यसभा (Rajya Sabha) में भी कांग्रेस पार्टी (Congress Party) मुख्य विपक्षी पार्टी का दर्जा गंवा सकती है. हालांकि इस दावे में ज्यादा दम नहीं है, बल्कि हकीकत यह है कि इस बार के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की सीटें कम नहीं हो रही हैं और उसकी संख्या जस की तस रहेगी या ज्यादा से ज्यादा एक-दो सीटों का नुकसान होगा. लेकिन यह तय है पांच राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस आलाकमान अपने बचे हुए ‘ढूंढों’ घर को बचाने में जुट गया है. भूपेंदर सिंह हुड्डा के राहुल से मिलने और उनके बेटे दीपेंदर … Read more

सियासी चर्चा: कांग्रेस के ‘खटारा’ विमान को फिर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए युवा ‘पायलट’ की जरुरत

युवा 'पायलट' की जरुरत

Politalks.News/Congress/Pilot. एक समय था जब कांग्रेस पार्टी (Congress Party) का पूरे देश में राज होता था, लेकिन आज उसकी सत्ता बस दो राज्यों में सिमटकर रह गई है. पंजाब में अंदरूनी कलह की वजह से कांग्रेस का किला बिखर गया. तो वहीं उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) में 400 से अधिक सीटों पर लड़ने के बावजूद महज 2 सीटों पर ही जीत मिल पाई है, जो कांग्रेस के इतिहास (history of congress) में अब तक का सबसे बुरा प्रदर्शन है. कांग्रेस के लिए यूपी से अच्छा तो मणिपुर रहा, जहां 5 सीटें उसके खाते में आईं. चुनावी नतीजों में कांग्रेस की बदहाली देखने के बाद अब ये सवाल फिर से उठ गया … Read more

क्या भांग खाकर होती है कांग्रेस में प्रभारियों की नियुक्ति? उलजुलूल निर्णयों के चलते उठ रहे ये सवाल

प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर उठ रहे सवाल

Politalks.News/Congress. कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की कार्यप्रणाली को लेकर सियासी गलियारों में सवाल उठाए जा रहे हैं. पार्टी में कोई भी काम किस योजना के तहत हो रहा है या जो चाहे वह हो रहा है? खुद पार्टी के नेता ही यह सवाल उठा रहे हैं. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारियों (State Incharge) की नियुक्ति को लेकर पार्टी मुख्यालय और इधर-उधर अनौपचारिक बातचीत में पार्टी के नेताओं ने कई बहुत तार्किक सवाल उठाए हैं. पंजाब (Punjab) के पूर्व और दिल्ली (Delhi) व उत्तराखंड (Uttrakhand) के प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. आखिर किस रणनीति के तहत इनकी नियुक्ति हुई है? क्या भांग खाकर कांग्रेस के रणनीतिकार प्रदेश … Read more

ममता के बयान पर ‘लाल’ हुए कांग्रेसी दिग्गज, सिब्बल बोले- कांग्रेस बिना UPA जैसे आत्मा बिना शरीर

UPA खत्म वाले ममता के बयान पर भड़के कांग्रेसी दिग्ग

Politalks.News/Delhi. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के UPA खत्म वाले बयान पर सियासत गरमा गई है. बयान के सामने आने के बाद से कांग्रेसी दिग्गज एक के बाद एक ममता बनर्जी पर पिल पड़े हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने UPA में कांग्रेस की जरूरत को लेकर बड़ा बयान दिया है. सिब्बल ने कहा है कि, ‘कांग्रेस के बिना UPA ऐसा है, जैसे बिना आत्मा का शरीर‘, तो सांसद अधीर रंजन ने तंज कसते हुए कहा कि, ‘भारत का मतलब बंगाल नहीं है.’ तो वहीं दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह बोले कि, ‘कांग्रेस के बिना नहीं बन सकता है कोई भी विकल्प‘. आपको बता दें, ममता बनर्जी … Read more

ममता दीदी का राहुल पर सबसे बड़ा हमला- अगर कोई कुछ करता नहीं और विदेश में रहेगा तो कैसे चलेगा?

भाजपा के खिलाफ 'कांग्रेस मुक्त' विपक्ष की ओर दीदी

Politalks.News/Maharashtra-Delhi. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पश्चिम बंगाल से बाहर निकलकर लगातार देश के अन्य राज्यों में अपना कुनबा बढ़ा रही हैं और गैर-कांग्रेसी विपक्षी दलों से मुलाकात कर बीजेपी के खिलाफ एक अलग ही मोर्चा बनाने की तैयारी में हैं. इसी कड़ी में इन दिनों दीदी मिशन महाराष्ट्र पर हैं. बुधवार को ममता दीदी ने मुंबई में सिविल सोसायटी के सदस्यों से बात करते हुए भाजपा को 2024 के आम चुनाव में हराने का प्लान बताया. तो वहीं ममता बनर्जी ने कांग्रेस (Congress party) के अघोषित अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul gandhi)पर बड़ा निशाना साधते हुए कहा कि, ‘अगर कोई कुछ करता नहीं और विदेश में रहेगा … Read more

देशभर के उपचुनावों में कांग्रेस ने दिखाया दम, ‘जीत’ का अंतर बहुत बड़ा जबकि ‘हार’ का अंतर बहुत कम

एकला चालो रे

Politalks.News/Delhi. एकला चालो रे… की नीति पर आगे बढ़ रही राष्ट्रीय कांग्रेस के लिए हाल ही में राज्यों में हुए उपचुनावों के परिणाम संजीवन बनकर आए हैं, हालांकि ये परिणाम कुछ राज्यों में पुनर्विचार करने की नसीहत देने वाले भी रहे हैं. 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजों में कांग्रेस ने दम दिखाया है. 2014 के बाद भाजपा को कई राज्यों में हार मिली है और कांग्रेस को जीत मिली है. लेकिन इस बार की जीत को कांग्रेस खास मान रही है, जिसमें भाजपा के साथ आमने-सामने की लड़ाई का दम दिखाया है. असल में इससे पहले आमने-सामने … Read more

मिशन पंजाब के बाद राजस्थान में चन्नी मॉडल को लेकर चर्चाएं तेज, गहलोत-पायलट नहीं तो तीसरा कौन?

rajasthan 650 071120015832 sixteen nine

Politalks.News/Rajasthan. पंजाब कांग्रेस में उठे सियासी बवंडर अब चरणजीत सिंह चन्नी के नाम के ऐलान के साथ ही थम चुका है. कांग्रेस सूत्रों की मानें तो अब आलाकमान का पूरा फोकस राजस्थान पर आ गया है. क्या पंजाब का प्रयोग राजस्थान में भी होगा? इसको लेकर सियासी गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है. क्योंकि राजस्थान में भी पंजाब जैसे ही हालात हैं. आलाकमान काफी समय से मंत्रिमंडल में फेरबदल और सचिन पायलट गुट को सत्ता और संगठन में भागीदारी दिलाने की कोशिश कर रहा है लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अभी तक बदलाव के लिए तैयार नहीं हैं. इस बीच सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा की ओर … Read more

बची बघेल की कुर्सी! राहुल की ‘जय-वीरू’ में सुलह की कोशिश, लेकिन टकराव पर सस्पेंस बरकरार

राहुल की 'जय-वीरू' में सुलह कराने की कोशिश

Politalks.News/Chhattisgarh. कांग्रेस की राज्य इकाइयों में कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई में लंबे समय से चल रही गुटबाजी को खत्म करने के प्रयास के तहत पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ बैठक की. सूत्रों का कहना है कि, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिं हदेव मंगलवार को सुबह राहुल गांधी के आवास 12 तुगलक लेन पहुंचे. इस बैठक के दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के छत्तीसगढ़ मामलों के प्रभारी पीएल पूनिया भी मौजूद थे. सूत्रों ने बताया कि, ‘कांग्रेस … Read more