BSP
The Bahujan Samaj Party (BSP) is a national level political party in India that was formed to represent Bahujans (literally means “people in majority”), referring to Scheduled Castes, Scheduled Tribes, and Other Backward Castes (OBC), along with religious minorities. According to Kanshi Ram, when he founded the party in 1984, the Bahujans comprised 85 percent of India’s population, but were divided into 6,000 different castes.
मोदी सरकार की नैया डूब चुकी है, आरएसएस ने भी छोड़ दिया है साथ: मायावती
देश में लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण का मतदान शेष है. सभी राजनीतिक दलों ने इस चरण में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है. इसी कड़ी में बसपा सुप्रमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर प्रहार किए. मायावती ने कहा कि चुनाव में मोदी सरकार की नैया डूब रही है. आरएसएस ने भी उनका साथ छोड़ दिया है. इस मौके पर मायावती ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विपक्षी दलों पर चुनावी खर्चे को लेकर भी निशाना साधा. मायावती ने कहा कि इस चुनाव में रोड शो और जगह-जगह पूजा-पाठ करना चुनावी फैशन बन गया है. इन सभी कार्यक्रमों में पार्टियों की … Read more
मायावती का पीएम पर हमला, कहा- मोदी के कर्म ही गाली खाने लायक हैं
देश में लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में है. 19 मई को आठ राज्यों की 59 सीटों पर मतदान के साथ इस सियासी दंगल का अंत हो जाएगा. मतदान के आखिरी चरण में नेता चुनाव प्रचार और जुबानी हमलों में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. इसी कड़ी में आज बसपा सुप्रमो मायावती ने गोरखपुर में गठबंधन की साझा रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. मायावती ने कहा कि मोदी हर सभा में कह रहे है कि उन्हें गालियां पड़ रही है लेकिन ये तो स्वाभाविक है कि जो गाली खाने का काम करता है, उसे ही गालियां ही पड़ती है. बसपा प्रमुख ने आगे कहा कि … Read more
छठा चरण: दिल्ली में धीमी रफ्तार तो बंगाल-झारखंड में बंपर वोटिंग
लोकसभा चुनाव के रण में आज छठे चरण के अंतर्गत सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है. पश्चिम बंगाल और झारखंड में बंपर वोटिंग हो रही है जबकि दिल्ली में वोट डालने की रफ्तार धीमी है. कई जगह ईवीएम में खराबी की शिकायत आ रही है. हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है. राष्ट्रीय रामनाथ कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रियंका गांधी और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सहित कई बड़े नेता मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं. आपको बता दें कि छठे चरण में उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, … Read more
क्या यूपी में बीजेपी के वोट काटने के लिए चुनाव लड़ रही है कांग्रेस?
पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बयान पर बड़ा बवाल हुआ. बयान ये था कि हमने यूपी में जो उम्मीदवार खड़े किए हैं, वो इस रणनीति पर किए है – या तो वे जीतने में सक्षम होंगे या बीजेपी का नुकसान करेंगे. प्रियंका ने यह भी कहा कि सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवारों को कांग्रेस से नुकसान नहीं होगा. प्रियंका के इस बयान के बाद बवाल तो मचना ही था. आनन-फानन में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस मामले में प्रेस कांफ्रेस करते हुए कांग्रेस को वोट-कटवा पार्टी करार दे दिया. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी यूपी में जीतने के लिए नहीं बल्कि बीजेपी के वोट काटने के … Read more
राजस्थान: अलवर और भरतपुर में बसपा बिगाड़ सकती है कांग्रेस का खेल
देश की सियासत में हाथी की चाल हमेशा से हाथ के लिए परेशानी का सबब रही है. इसकी वजह है यूपी में जो दलित वोटर बसपा का वोट बैंक माना जाता है, वही वोटर राजस्थान में कांग्रेस का वोट बैंक है. अब बसपा का प्रभाव राजस्थान की राजनीति पर पड़ता साफ नजर आ रहा है. हाल में संपन्न हुए प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा के उम्मीदवार नगर, किशनगढ़-बास, तिजारा, नदबई, करौली और उदयपुरवाटी सहित छह सीटों पर कब्जा जमाने में कामयाब हुए थे. जिन सीटों पर बसपा के विधायक चुने गए, अब उन इलाकों में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी टेंशन में दिख रहे हैं. वजह है कि उक्त छह सीटों … Read more
बीएसपी उम्मीदवार के कांग्रेस में शामिल होने पर भड़की मायावती
देश में लोकसभा चुनावों में नेताओं के दल बदलने का सिलसला जारी है. इसी कड़ी में गुना से बीएसपी के प्रत्याशी लोकेन्द्र सिंह धाकड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. बता दें कि गुना से कांग्रेस के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया है जो इस सीट से लगातार चार बार सांसद रहे हैं और उनकी मौजुदगी में बसपा के प्रत्याशी ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली. जिससे नाराज बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. बता दें कि मायावती शनिवार को बसपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा करने गुना जाने वाली थीं. नाराज मायावती ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही है. साथ ही मायावती … Read more
चौथे चरण की वोटिंग शुरू, 9 राज्यों की 71 सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट
लोकसभा चुनाव के रण में चौथे चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है. इसके अंतर्गत 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. इनमें यूपी की 13, बिहार की 5, पश्चिम बंगाल की 8, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, राजस्थान की 13 और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट शामिल है. बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनावों में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी. बाकी बची 16 सीटों में से दो पर कांग्रेस को जीत मिली … Read more