फड़नवीस इवेंट मैनेजमेंट के मास्टर, सिर्फ मोदी के नाम पर चला रहे सरकारः सुप्रिया सुले

Supriya Sule

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का प्रचार इन दिनों चरम पर है औऱ राकांपा प्रमुख शरद पवार की बेटी, बारामती सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) प्रचार में व्यस्त हैं. वह ऐसे समय में पार्टी का प्रचार कर रही हैं, जब राकांपा के कई वरिष्ठ नेता शरद पवार को अकेला छोड़कर चले गए हैं. इस समय शरद पवार अकेले शक्तिशाली भाजपा को चुनौती दे रहे हैं. सुप्रिया सुले ने भाजपा नेतृत्व को इस बात के लिए धन्यवाद दिया है कि वह लगातार उनके परिवार को लगातार निशाना बना रहे हैं. शरद पवार इस समय महाराष्ट्र के सबसे कद्दावर नेता हैं और हमेशा से महाराष्ट्र की जनता के साथ हैं. सुप्रिया सुले (Supriya … Read more

महाराष्ट्र में अमित शाह ने तेज किया जुबानी हमला, कहा- भ्रष्टाचार कांग्रेस और एनसीपी का संस्कार है

Amit Shah हरियाणा

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस और एनसीपी पर अपने जुबानी वार तेज हुए करते हुए कहा कि एनसीपी और कांग्रेस ने राज्य में 15 साल तक लूट मचाई है, भ्रष्टाचार कांग्रेस और एनसीपी का संस्कार है. कांग्रेस और एनसीपी अपने बेटों के विकास के लिए काम कर रही है, इन पार्टियों के नेताओं की संताने इस बार चुनावी मैदान में हैं. कांग्रेस ने विदर्भ के साथ अन्याय किया है जबकि भाजपा ने न्‍याय के साथ उसका विकास भी किया है. कांग्रेसी कह रहे हैं कि अनुच्‍छेद 370 हटाने से महाराष्ट्र वालों को क्या मतलब जबकि सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं देश की समग्र जनता चाहती है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना रहे.

महाराष्ट्र में बुलढाणा जिला के चिखली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हम राजनीति से ज्यादा भारत के भविष्य की चिंता करते हैं. महाराष्ट्र (Maharashtra) को सुरक्षित रखने और विकसित बनाने के लिए नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा-शिवसेना की सरकार बनाना जरूरी है. 70 वर्षो से आतंक के साये में जी रहे कश्मीर में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, कांग्रेस और एनसीपी ने हमेशा 370 हटाने का विरोध किया, लेकिन भाजपा ने इसे हटाकर दिखा दिया. कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद कहते थे कि 370 हटाने से कश्मीर में खून की नदियां बहेगी लेकिन वहां खून का एक कतरा भी नहीं बहा.

चिखली में रैली को सम्बोधित करत हुए अमित शाह (Amit Shah) ने आगे कहा कि कांग्रेस-एनसीपी देश को सुरक्षित नहीं रख सकते और न ही महाराष्ट्र को. देश को और महाराष्ट्र को सुरक्षित रखने और विकसित बनाने के लिए महाराष्ट्र में नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार बनाना जरूरी है. विकास कार्यों के मामले में भाजपा सरकार ने कांग्रेस-एनसीपी के मुकाबले कहीं ज्यादा काम किया है. मगर ये चुनाव अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहला चुनाव है, इस चुनाव में दुनिया में ये संदेश जाना चाहिए कि पूरा भारत 370 हटाने के पक्ष में एकजुट है.

यह भी पढ़े:- हरियाणा में भाजपा का चुनाव अभियान शुरू करते हुए अमित शाह की ललकार

अमित शाह ने जुबानी हमला जारी रखते हुए कहा भ्रष्टाचार कांग्रेस और एनसीपी का संस्कार है. मैं दावे के साथ आप सभी को कहता हूं कि नरेन्द्र मोदी जी और देवेन्द्र फडणवीस जी पर हमारे विरोधी भी भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा सकते, ऐसी पारदर्शी सरकारें देने का काम भाजपा ने किया है. (Amit Shah) महाराष्ट्र (Maharashtra) में एनसीपी-कांग्रेस सरकार ने राज्य में 15 साल तक लूट मचाई है. कांग्रेस और एनसीपी अपने बेटों के विकास के लिए काम कर रही है. शरद पवार, सुप्रिया सुले, अजीत पवार और उनके बेटे, सभी इस बार चुनावी मैदान में हैं, क्यों भाई और किसी के पास टेलेंट नहीं है क्या? ये परिवारवादी पार्टियां महाराष्ट्र का विकास नहीं कर सकती हैं.

महाराष्ट्र में विकास के मुद्दे पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा पहले कहा जाता था कि विदर्भ में बिजली बनती है मगर यहां बिजली पहुंचती नहीं है, देवेन्द्र फडणवीस सरकार ने समग्र विदर्भ में बिजली पहुंचाई है और 5 साल के अंदर उद्योगों के 2 रुपये प्रति यूनिट बिजली में छूट देकर उद्योगों को बढ़ावा देने की शुरुआत की है. कांग्रेस की जितनी भी सरकारें रहीं, सभी ने विदर्भ के साथ अन्याय किया. जबकि भाजपा ने विदर्भ को न्याय दिलाने के साथ-साथ उसे विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का कार्य भी किया है. हमने समग्र महाराष्ट्र का विकास किया है, यही भाजपा की संस्कृति है.

बीजेपी की बड़ी कामयाबी माने जाने वाला कश्मीर से 370 हटाने के मुद्दे पर बोलते हुए शाह (Amit Shah) ने कहा कि पहले कांग्रेसी कह रहे हैं कि अनुच्‍छेद 370 हटाने से महाराष्ट्र वालों को क्या मतलब, मैं यहां की जनता को पूछना चाहता हूं कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हो ये आप चाहते हैं या नहीं? सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं देश की समग्र जनता चाहती है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग बना रहे. 70 साल से आतंकवाद झेल रहे कश्मीर में 40 हजार से ज्यादा लोग मारे गए. इसके बावजूद भी कांग्रेस और एनसीपी अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए 370 को हटाने का विरोध करती रही. मगर भाजपा के लिए देश की सुरक्षा, हमारी सरकारों से ज्यादा महत्वपूर्ण है, इसलिए हमने 370 हटाई.

शाह ने कहा जब अनुच्छेद 370 पर बहस हो रही थी तब कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद कहते थे कि 370 हटाने से कश्मीर में खून की नदियां बहेगी, मैं आज कांग्रेस नेताओं को बताना चाहता हूं कि कश्मीर में 370 हटने के बाद खून की नदियां क्या, खून का एक कतरा भी नहीं बहा है.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अपने संबोधन में कहा महाराष्ट्र में आगामी 21 तारीख को चुनाव होना है. दोनों खेमे चुनावी मैदान में खड़े हैं, एक ओर नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा और शिवसेना है, दूसरी ओर एनसीपी और कांग्रेस है. महाराष्ट्र ने पिछले पांच वर्षों में दोहरे इंजन वाले सरकार का लाभ उठाया है, केंद्र में पीएम मोदी, और महाराष्ट्र (Maharashtra) में सीएम फडऩवीस जी.

मॉब लिंचिंग के खिलाफ मोदी को पत्र लिखने वाले 49 दिग्गजों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा फर्जी

Mob Lynching

देश में मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखने वाले 49 गणमान्य लोगों के खिलाफ बिहार में एक स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा ने देशद्रोह का जो मुकदमा दर्ज करवा दिया था, पुलिस ने जांच के बाद उसे फर्जी बताया है. पुलिस अब फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले वकील ओझा के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. ओझा ने मुजफ्फरपुर में इन गणमान्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. मॉब लिंचिंग के खिलाफ पत्र लिखने वाले अपने क्षेत्र के जाने-माने दिग्गजों में फिल्मकार श्याम बेनेगल, मणि रत्नम, अनुराग कश्यप और इतिहासकार रामचंद्र गुहा शामिल … Read more

महाराष्ट्र में एक अभिनेत्री, एक पूर्व अभिनेता और दो टीवी स्टार चुनाव मैदान में

Maharashtra

इस बार महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के मौके पर एक मराठी फिल्म अभिनेत्री, एक अभिनेता से कांग्रेस नेता बने उम्मीदवार और दो टीवी स्टार चुनावी माहौल को गर्माए हुए हैं. ये हैं दीपाली सैयद (Deepali Syed), बलदेव खोसा (Baldev Khosa), एजाज खान (Ejaz Khan) और अभिजीत बिचुकले (Abhijeet Bichukale). मराठी फिल्म अभिनेत्री दीपाली सैयद मुंब्रा-कलवा से शिवसेना उम्मीदवार हैं और राकांपा उम्मीदवार जितेन्द्र अव्हाड़ को चुनौती दे रही हैं. मुंब्रा-कलवा विधानसभा क्षेत्र राकांपा का गढ़ माना जाता है. दीपाली ने पिछले सप्ताह शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की है. इससे पहले दीपाली आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार के रूप में 2014 का लोकसभा चुनाव लड़कर हार चुकी हैं. Maharashtra … Read more

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कहीं न बन जाये ‘मौन की बात’: शशि थरूर

लोकसभा सांसद और दिग्गज कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए एक खुला खत लिखकर ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने मॉब लिंचिंग को लेकर 49 हस्तियों द्वारा पीएम मोदी को लिखे गए पत्र के बाद उनके खिलाफ बिहार में मामला दर्ज होने की बात का जिक्र करते हुए कहा कि हमारा लोकतंत्र हमें किसी की आलोचना करने का अधिकार देता है. ऐसे में किसी की आलोचना को देशद्रोह की तरह देखना या ऐसे करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करना गलत है. Urging all those who believe in #FreedomOfExpression to send this or similar letters to @PMOIndia @narendramodi urging him to … Read more

मॉब लिंचिंग पर प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखने वाले 49 गणमान्य लोगों के खिलाफ मुकदमा

बिहार पुलिस ने देश के जाने माने 49 गणमान्य लोगों के खिलाफ राजद्रोह, जनता में दुर्भावना फैलाने और शांति भंग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया. एफआईआर में जिन लोगों के नाम हैं, उनमें अदूर गोपालकृष्णन, रामचंद्र गुहा, मणि रत्नम, शुभा मुद्गल, अपर्णा सेन, कोंकणा सेन और अनुराग कश्यप जैसी हस्तियां शामिल हैं. यह एफआईआर एक शिकायत के आधार पर मुजफ्फरपुर अदालत के आदेश से दर्ज की गई है. इन लोगों ने देश भर में भीड़ की तरफ से हिंसा (मॉब लिंचिंग) के बढ़ते मामलों की शिकायत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था. एक स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा ने 27 जुलाई को चीफ मेट्रोपोलिटन … Read more

महाराष्ट्र में अब संजय निरुपम कांग्रेस से बगावत पर उतारू

महाराष्ट्र (Maharastra) में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं. विधानसभा चुनाव के मौके पर एक तो उसके पास उम्मीदवार नहीं है. दूसरी बात यह कि उसके पुराने नेता एक के बाद एक कांग्रेस छोड़ते दिख रहे हैं. जो असंतुष्ट पार्ट नहीं छोड़ रहे हैं, उनका पार्टी के चुनाव प्रचार में मन में लगाकर जुटना मुश्किल है. अब संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने भी कांग्रेस (congress) छोड़ने की तैयारी कर ली है. उन्होंने शिवसेना में शामिल होते हुए राजनीति में प्रवेश किया था. शिवसेना ने उन्हें राज्यसभा में भेजा था. पहला कार्यकाल समाप्त होने पर कांग्रेस में शामिल हुए. कांग्रेस ने भी उन्हें राज्यसभा सदस्य बना दिया था. इसके बाद … Read more

महाराष्ट्र: बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट, मंत्री विनोद तावडे और खडसे का टिकट कटा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election-2019) की जंग में बीजेपी ने अपने उम्मीदवारी की चौथी और आखिरी लिस्ट जारी कर दी. इस लिस्ट में कुछ ऐसे दिग्गजों के नाम गायब हैं जिनको लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं की हवा गर्म है और खुद आलाकमान भी इस चर्चाओं से परेशान है. भाजपा की चौथी लिस्ट में सात नाम शामिल हैं लेकिन किसी भी लिस्ट में फडनवीस सरकार में मंत्री विनोद तावडे (Vinod Tawde) का नाम नहीं है. तावड़े के साथ ही प्रकाश मेहता और राज पुरोहित को भी टिकट नहीं दिया गया. एकनाथ खड़से (Eknath Khadse) और बीजेपी से राज्यसभा सदस्य नारायण राणे के बेटे नितेश राणे के नाम भी लिस्ट … Read more

शिवसेना के पूर्व विधायक राकांपा में शामिल, सिन्नर से उम्मीदवार

सिन्नर से शिवसेना के पूर्व विधायक माणिकराव कोटके (Manikrao Kotke) NCP में शामिल हो गए. राकांपा ने उन्हें नासिक जिले की सिन्नर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. कोकटे बुधवार सुबह मुंबई में राकांपा कार्यालय पहुंचे थे, जहां राकांपा नेताओं ने उनका स्वागत किया. महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. औरंगाबाद जिले के पैठण के कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी राकांपा में आ गए हैं. उन्होंने एक कार्यक्रम में राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और अजीत पवार क मौजूदगी में राकांपा की सदस्यता ग्रहण की. गंगापुर जिला परिषद के पूर्व सदस्य शिवसेना की युवा शाखा के नेता संतोष माने, पैठण नगर परिषद के पूर्व … Read more

सुप्रीम कोर्ट से महाराष्ट्र CM देवेन्द्र फड़नवीस को झटका

महाराष्ट्र (Maharastra) के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस (Devendra Fadnavis) के लिए परेशान करने वाली खबर है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को कहा कि भाजपा नेता के खिलाफ चुनावी शपथ पत्र में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों का ब्योरा पेश करने में नाकाम रहने के कारण मुकदमा दर्ज किया जाएगा. 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान फड़नवीस ने चुनाव आयोग को जो शपथ पत्र सौंपा था, उसमें आपराधिक मामलों का विवरण नहीं है. इस मामले में बांबे हाईकोर्ट फड़नवीस को क्लीन चिट दे चुकी है. सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली जस्टिस दीपक गुप्ता और अनरुद्ध बोस की पीठ ने हाईकोर्ट का फैसला रद्द कर दिया … Read more