BJP
The Bharatiya Janata Party is one of the two major political parties in India, along with the Indian National Congress. As of 2019, it is the country’s largest political party in terms of representation in the national parliament and state assemblies and is the world’s largest party in terms of primary membership.
बिहार: महागठबंधन में खींचतान खत्म, आज पटना में होगा औपचारिक एलान
बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे महागठबंधन में सीटों के बंटवारे में फंसा पेंच निकल गया है. सूत्रों के अनुसार आरजेडी 19, कांग्रेस 9, आरएलएसपी 5, हम 3, वीआईपी 2 और लेफ्ट को दो सीटों पर चुनाव लड़ेगा. गौरतलब है कि कांग्रेस की ओर से 11 सीटें मांगने पर बिहार में महागठबंधन का बंटवारा अटक गया था. कांग्रेस के इस रुख पर तेजस्वी यादव ने नाराजगी जाहिर करते हुए इशारों में निशाना साधा था. जानकारी के मुताबिक महागठबंधन के घटक दल आज पटना में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीटों के बंटवारे का एलान कर सकते हैं. सूत्रों के अनुसार यह फॉर्मूला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और तेजस्वी यादव … Read more
अरुणाचल में भाजपा को बड़ा झटका, दो दिन में 17 विधायकों ने छोड़ी पार्टी
लोकसभा चुनाव से पहले दूसरे दलों में तोड़फोड़ करने में जुटी भाजपा अरुणाचल प्रदेश में खुद इसकी शिकार हो गई है. पेमा खांडू सरकार के गृह मंत्री कुमार वाई और पर्यटन मंत्री जारकर गामलिन सहित 14 विधायक नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल हो गए हैं. इनके अलावा प्रदेश भाजपा के महासचिव रहे जारपुम गामलिन ने भी पार्टी से बगावत कर एनपीपी का दामन थाम लिया है. इससे पहले सोमवार को भाजपा के तीन विधायकों ने एनपीपी का दामन थामा था. इतनी बड़ी संख्या में विधायकों की बगावत की वजह फिर से टिकट नहीं मिलना है. बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में 11 अप्रेल को लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक … Read more
गोवा के नए सीएम का एलान, प्रमोद सावंत को मिली कमान
प्रमोद पांडुरंग सावंत गोवा के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने सोमवार देर उन्हें एक सादे समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. उनके साथ 11 मंत्रियों ने भी शपथ ली. वहीं सहयोगी दलों महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के सुदीन धावलीकार और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. बता दें कि पिछले एक साल से कैंसर से पीड़ित मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार शाम को निधन हो गया था. पर्रिकर के निधन के बाद गोवा के नए मुख्यमंत्री को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई थी. भाजपा और सहयोगी दलों के विधायकों के बीच सहमति बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी गोवा … Read more
बिहार: जदयू में अंदरूनी कलह का कारण बने प्रशांत किशोर
राजनीतिक पार्टियों का चुनाव प्रबंधन करना और राजनीति करना दोनों अलग-अलग चीजें हैं. चुनावी रणनीतिकार और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार के ‘ब्लू आइड ब्वाय’ प्रशांत किशोर इन दिनों ये बात बहुत गहराई से समझ रहे होंगे. प्रशांत अब तक किसी भी तरह के विवाद से अलग रहे हैं, लेकिन हाल ही में मीडिया में दिए गए अपने बयान को लेकर वह विवादों में है और जदयू नेताओं की नजरों में खटकने लगे हैं. पिछले दिनों एक टीवी इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने कहा था कि 2017 में राजद से गठबंधन खत्म करने के बाद जदयू को दोबारा चुनाव लड़ने के बाद सरकार बनानी चाहिए थी. यहां बताते चलें कि 2013 … Read more
मोदी के इस मंत्री की हालत खस्ता, सीट बदलने के लिए कर रहे भागदौड़
2014 की मोदी लहर में राजस्थान की नागौर सीट से कांग्रेस की ज्योति मिर्धा को हराकर सांसद बने सीआर चौधरी की इस बार हालत खस्ता है. चार महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में नागौर की आठ सीटों में से छह पर भाजपा उम्मीदवारों की हार को देखकर चौधरी फिर से इस सीट पर दाव खेलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे. बता दें कि सीआर चौधरी मोदी सरकार में मंत्री हैं लेकिन इस बार वे नागौर की बजाय अजमेर सीट से चुनावी रण में उतरना चाहते हैं. इसके लिए चौधरी जयपुर से लेकर दिल्ली तक लॉबिंग कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार भाजपा नेतृत्व भी उन्हें अजमेर से मैदान में … Read more
उत्तर प्रदेश में ‘बड़ा खेल’ करने की तैयारी में ‘छोटे दल’
देश में 17वीं लोकसभा के चुनाव की बिसात बिछ चुकी है. एक ओर राजनीतिक दल उम्मीदवारों को चयन के लिए माथापच्ची कर रहे हैं तो दूसरी ओर दलबदल का दौर तेज हो गया है. इस गहमागहमी के बीच बड़े राजनीतिक दल स्थानीय स्तर पर समीकरणों को दुरुस्त करने के लिए छोटे दलों से गठबंधन करने की कवायद में जुटे हैं. सीटों की संख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा अलग-अलग इलाकों में असर रखने वाले छोटे दलों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहे हैं. कई छोटे दल बड़े दलों की गोदी में बैठ चुके हैं और कई … Read more
बिहार: एनडीए में सीटों का बंटवारा, गिरिराज-शाहनवाज का पत्ता साफ
बिहार में भाजपा, जदयू और लोजपा के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. जेडीयू नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने आज पटना में इसकी घोषणा की. भाजपा के हिस्से में पटना साहिब, पाटलीपुत्र, साराण, आरा, बक्सर, औरंगाबाद, मधुबनी, बेगुसराय, उजियारपुर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, दरभंगा, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, अररिया, महाराजगंज और सासाराम सीट आई है जबकि जेडीयू के खाते में सुपौल, किशनगंज, कटिहार, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, सीतामढ़ी, जहानाबाद, काराकाट, गया, पूर्णिया, मधेपुरा, बाल्मिकीनगर, मुंगेर, बांका, झांझरपुर और नालंदा सीटें आई हैं. वहीं, एलजेपी के उम्मीदवार वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, नवादा और जमुई से मैदान में उरतेंगे. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नवादा सीट के एलजेपी के खाते में जाने के बाद … Read more