भाजपा की दूसरी और तीसरी सूची जारी, संबित पात्रा पुरी से लड़ेंगे चुनाव

Politalks

भाजपा ने शुक्रवार देर रात उम्मीदवारों की दूसरी और तीसरी सूची जारी की. दूसरी सूची में सिर्फ एक नाम है. पार्टी ने दमन दीव सीट पर लालूभाई पटेल को मैदान में उतारा है. जबकि चौथी सूची में 36 नाम हैं. इनमें आंध्रप्रदेश के 23, महाराष्ट्र के 6 सीटों, ओडिशा के 5 और असम-मेघालय के 1-1 उम्मीरवार शामिल हैं. भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा को पार्टी ने ओडिशा की पुरी सीट से मैदान में उतारा है. पढ़ें 37 उम्मीदवारों की पूरी सूची: बता दें कि भाजपा ने गुरुवार को 184 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. यानी पार्टी अब तक 221 उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है. सूत्रों के अनुसार … Read more

उत्तर प्रदेश: भाजपा के सहयोगी दलों की राह में कांटें हजार

उम्मीदवारों का एलान होने के बाद लोकसभा चुनाव का रोमांच चरम की ओर बढ़ रहा है. राजनीति के जानकारों के बीच हो रही चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र उत्तर प्रदेश है. 2014 के चुनाव में भाजपा ने यहां की 80 में से 71 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था. भाजपा का दावा है कि पार्टी इस बार उत्तर प्रदेश में इससे भी अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन ने उनकी राह में कांटें बिछा दिए हैं. सपा-बसपा का गठबंधन भाजपा ही नहीं, उसके सहयोगी दलों के लिए भी मुसीबत बन गया है. बता दें कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अपना दल (एस) और … Read more

राहुल गांधी के करीबी जितिन प्रसाद भाजपा में होंगे शामिल!

PoliTalks.news

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बेहद करीबी रहे जितिन प्रसाद आज दिल्ली पहुंचे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज शाम तक जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद जितिन प्रसाद के परम्परागत धौरहरा सीट से भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ाए जाने की उम्मीदों को बल मिला है। जितिन प्रसाद की पहचान एक युवा नेता के तौर पर होती है। उन्हें उत्तर प्रदेश की राजनीति में शांतिप्रिय व विकासवादी नेता के रूप में जाना जाता है। बता दें, गुरूवार को बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की हरदोई, सीतापुर और मिश्रिख़ लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया … Read more

राजनीति के पिच पर खेलेंगे गौतम गंभीर, भाजपा में हुए शामिल

Politalks

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर अब जल्दी ही राजनीति की नई पारी खेलते हुए नजर आएंगे. उन्होंने एक सादा कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली कार्यालय में आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली और भाजपा नेता रवि शंकर प्रसाद ने गुलदस्ता भेंट करते हुए गौतम गंभीर का स्वागत किया. गौरतलब है कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होना है लंबे समय से गंभीर के भारतीय राजनीति में कदम रखने की संभावनाओं ने जोर पकड़ रखा था. उनके भाजपा में शामिल होने के बाद अब कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी गौतम गंभीर को नई दिल्ली … Read more

भाजपा ने जारी की 184 उम्मीदवारों की सूची, पढ़ें किसे कहां से मिला टिकट

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के ग्यारहवें दिन भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें 184 नाम शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे जबकि लालकृष्ण आडवाणी का टिकट कट गया है. उनकी परंपरागत गांधीनगर सीट से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ेंगे. केंद्रीय चुनाव समिति की तीन बैठकों के बाद जारी इस सूची में राजस्थान के 16 नाम शामिल हैं. गंगानगर से निहालचंद मेघवाल, बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल, झुंझुनूं से नरेंद्र खींचड़, जयपुर ग्रामीण राज्यवर्धन राठौड़, जयपुर से रामचरण बोहरा, सीकर से सुमेधानंद सरस्वती, पाली से पीपी चौधरी, जोधपुर से गजेंद्र सिह शेखावत को टिकट मिला है. जबकि जालौर-सिरोही से देवजी पटेल, … Read more

राजस्थान में भाजपा ने तय किए 16 उम्मीदवार, अहलावत का टिकट कटा

Poli Talks news

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के ग्यारहवें दिन भाजपा ने 182 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, इसमें राजस्थान के 16 प्रत्याशी शामिल हैं. श्रीगंगानगर से निहालचंद मेघवाल, बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल, झुंझुनूं से नरेंद्र खींचड़, जयपुर ग्रामीण राज्यवर्धन सिंह राठौड़, जयपुर से रामचरण बोहरा, सीकर से सुमेधानंद सरस्वती और पाली से पीपी चौधरी को टिकट मिला है. जबकि जोधपुर से गजेंद्र सिह शेखावत, जालौर-सिरोही से देवजी पटेल, अजमेर से भागीरथ चौधरी, उदयुपर से अर्जुनलाल मीणा, चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी, टोंक-सवाई माधोपुर से सुखवीर सिंह जौनपुरिया, भीलवाड़ा से सुभाष बहेड़िया, बारां-झालावाड़ से दुष्यंत सिंह और कोटा से ओम बिरला को मैदान में उतारा गया है. कयासों के … Read more

मोदी-शाह पर फिर भारी वसुंधरा का हठ, नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री और अमित शाह के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद यह माना जाता है कि इन दोनों की मर्जी के बिना पार्टी में पत्ता भी नहीं हिलता. इस जोड़ी का कहा पार्टी के भीतर पत्थर की लकीर की तरह है, जिससे दाएं-बाएं होने की हिम्मत करना करना तो दूर भाजपा का कोई नेता इस बारे में सोचता तक नहीं. भाजपा में मोदी-शाह के इस वर्चस्व को यदि किसी ने तोड़ा है तो वे वसुंधरा राजे हैं. उन्होंने न केवल इस जोड़ी को चुनौती दी, बल्कि तीन बार घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया. प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के मसलों पर मोदी-शाह से … Read more

गोवा के नए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पहली परीक्षा में पास, साबित किया बहुमत

गोवा की नए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पहली परीक्षा में पास हो गए हैं. उनकी सरकार ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है. सरकार के पक्ष में कुल 20 विधायकों ने मतदान किया जबकि बहुमत के लिए 19 की जरूरत थी. सरकार बनाने से पहले भाजपा ने 21 विधायकों के समर्थन का दावा किया था, लेकिन एक विधायक के स्पीकर बनने की वजह से शक्ति परीक्षण के दौरान यह संख्या 20 रह गई. बता दें कि मनोहर पर्रिकर का निधन होने के बाद प्रमोद सावंत ने सोमवार देर रात मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने नई सरकार को बुधवार को विधानसभा में बहुमत साबित करने के … Read more