लोकसभा चुनाव के लिए देश में पांच गठबंधन, सबकी नजर पीएम की कुर्सी पर

PoliTalks news

देश में सत्ता की चौसर पर लोकसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है. मुहरे भी खड़े हो गए हैं बस इंतजार है तो पासे फेंकने का. इस समय पूरे देश में केवल एक ही चर्चा है कि आखिर देश किसे चुनेगा, नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी लेकिन राजनीति की पारखी नजरें रखने वालों का यह कहना भी गलत नहीं है कि देश में दो नहीं बल्कि 5 ऐसे गठबंधन दल चुनावी मैदान में हैं जिनके नेता खिचड़ी सरकार बनने पर प्रधानमंत्री बनने की मनोकांक्षा रखते हैं. इस लिस्ट में पहला गठबंधन दल है बीजेपी का एनडीए जिसके नेता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह हैं. दूसरा गठबंधन दल यूपीए … Read more

केरल के वायनाड से राहुल गांधी के सामने वेलापल्ली होंगे एनडीए के उम्मीदवार

PoliTalks news

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार लोकसभा चुनाव में अपनी परम्परागत उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट के साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं. अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी ने स्मृति ईरानी को प्रत्याशी बनाया है. वहीं एनडीए ने तुषार वेलापल्ली को वायनाड सीट से उम्मीदवार घोषित किया है. तुषार वेल्लापल्ली भारत धर्म जन सेना पार्टी के अध्यक्ष हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट करके एनडीए उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है. अमित शाह ने ट्वीट में कहा, ‘मैं गर्व से तुषार वेल्लापल्ली को केरल की वायनाड सीट से एनडीए का उम्मीदवार घोषित करता हूं.’ इससे पहले राहुल गांधी ने दिल्ली में पार्टी … Read more

ओडिसा: बीजेपी ने जारी की 14 उम्मीदवारों की सूची, 11 विधानसभा प्रत्याशी शामिल

PoliTalks news

बीजेपी ने ओडिसा में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 5वीं सूची जारी की है. इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम हैं. इसी लिस्ट में 3 लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी भी शामिल हैं. बता दें, ओडिसा में 21 सीटों पर लोकसभा चुनाव और 147 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं. सूची के अनुसार, मयूबगंज सीट से बिस्वेसर टुडू, भद्रक से अभिमन्यु सेठी और जैजपुर से अमिया मल्लिक को लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है. विधानसभा चुनावों के लिए आनंदापुर सीट से आलोक सेठी, रायरंगपुर से नबा चरन माझी, मोरादा से कृष्णा मोहपात्रा, नीलगिरि से सुकंता नायक, अत्थामलिक से भागीरथी प्रधान, बनकी से शुभरांशु शेखर पधी, अथागढ़ से ब्रजेंद्र रॉय, पटकुरा … Read more

सपना चौधरी बनेंगी बीजेपी की स्टार प्रचारक, पार्टी में शामिल होने की चर्चा

Politalks News

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पिछले कुछ समय से कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी से जुड़ने की खबरों से चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में कांग्रेस ने सपना के पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की थी लेकिन सपना ने इसका खंडन कर दिया. अब उनके बारे में एक और बड़ी खबर आ रही है. दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि अब सपना चौधरी बीजेपी की स्टार प्रचारक के तौर पर पार्टी से जुड़ेंगी. हालांकि बीजेपी में शामिल होने के बारे में फिलहाल कोई ऐलान नहीं हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार सपना चौधरी जाट और पूर्वांचली जनसंख्‍या वाली दिल्‍ली की दक्षिण और उत्‍तर पूर्वी लोकसभा … Read more

उत्तर प्रदेश: बीएसपी ने जारी की 6 प्रत्याशियों की सूची

PoliTalks news

मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बीएसपी व सपा गठबंधन के तहत तय की गई अपने कोटे की 6 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं. जारी सूची के अनुसार, शाहजहांपुर (एससी) सीट से बीएसपी की ओर से अमर चन्द्र जौहर को टिकट मिला है. इसी प्रकार मिश्रिख (एससी) सीट से से नीलू सत्यार्थी और फर्रूखाबाद से मनोज अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया है. अकबरपुर से निशा सचान और जालौन (एससी) से पंकज सिंह को बीएसपी चेहरा बनाया है. हमीरपुर लोकसभा सीट से दिलीप कुमार सिंह को टिकट मिला है. इससे पहले बीएसपी ने अपने कोटे की 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पहली … Read more

2019 के चुनावी रण में ‘चौकीदार’ बने नरेंद्र मोदी के विपक्ष पर 19 तीखे कटाक्ष

Politalks News

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान के तहत अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर कटाक्ष किए. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में उन्हें जो सफलता मिली है, उनका मूल कारण जनभागीदारी है. मोदी ने कहा कि चौकीदार का मतलब सिर्फ टोपी पहनकर सीटी बजाना नहीं है. कांग्रेस के कुछ नेता अपनी बुद्धि की वजह से सिर्फ ऐसा ही सोचते हैं.  अपने भाषण में मोदी ने विपक्ष पर 19 बड़े हमले किए: 2019 में जब मैं शपथ लूंगा तो वो शपथ अकेला मोदी नहीं लेने वाला है. 130 करोड़ हिंदुस्तानी लेने वाले हैं और सबसे बड़ी शपथ होती है कि … Read more

राजस्थान: राज्यवर्धन के सामने बॉक्सर विजेंदर को उतारने की तैयारी में कांग्रेस

Politalks News

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से 19 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी कांग्रेस बाकी बची छह सीटों पर मजबूत प्रत्याशियों की तलाश कर रही है. पार्टी को जिन सीटों पर सबसे ज्यादा माथापच्ची करनी पड़ रही है, उनमें जयपुर ग्रामीण भी शामिल है. बीजेपी ने यहां से कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को मैदान में उतारा है. कांग्रेस अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि उनके सामने किसे उतारा जाए. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के सामने बॉक्सर विजेंदर सिंह को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है. पार्टी के दो बड़े नेताओं ने विजेंदर को जयपुर ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ने का … Read more

सात साल में तीन गुना बढ़ी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की संपत्ति

Politalks News

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की संपत्ति सात साल में तीन गुना बढ़ गई है. गुजरात की गांधीनगर सीट से दाखिल नामांकन में शाह की ओर से दिए गए हलफनामे के अनुसार उनकी और उनकी पत्नी की चल-अचल संपत्ति 38.81 करोड़ रुपये है, जो 2012 में 11.79 करोड़ थी. यानी उनकी संपत्ति सात साल में 27.02 करोड़ रुपये बढ़ी है. हलफनामे के मुताबिक अमित शाह को 23.45 करोड़ की संपत्ति अपने परिवार से विरासत में मिली है जबकि उनके और उनकी पत्नी के बचत खाते में 27.80 लाख रुपये जमा हैं. इसके अलावा दंपत्ति के पास 9.80 लाख रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट है. बीजेपी अध्यक्ष ने नामांकन के साथ इनकम टैक्स … Read more

बीजेडी के सांसद अर्जुन चरण सेठी ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी का दामन थामा

PoliTalks news

मौजूदा समय में ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजेडी) अध्यक्ष नवीन पटनायक के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी के एक मौजूदा सांसद अर्जुन चरण सेठी ने बीजेडी से इस्तीफा दे दिया है. सेठी भद्रक से सांसद हैं और पार्टी से अपने बेटे अभिमन्यु सेठी के लिए टिकट मांग रहे थे. बेटे को टिकट न मिलने से नाराज अर्जुन चरण सेठी ने पार्टी के जिला प्रमुख पद से भी इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देते ही वह बेटे संग बीजेपी में शामिल हो गए हैं. पार्टी ने भ्रदक संसदीय सीट से धामनगर से मौजूदा विधायक मुक्तिकांता मंडल की पत्नी मंजूलता मंडल को … Read more