14 अगस्त को दिखेगी ‘जादूगर’ की जादूगरी, बीजेपी में सिर्फ वसुंधरा राजे ही हैं दमदार नेता- धारीवाल

Rajasthan Political Crisis

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने एक बयान देते हुए कहा कि राजनीति के जादूगर यानि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जादूगरी 14 अगस्त को सदन में देखने को मिलेगी. वहीं बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय पर हाईकोर्ट की एकलपीठ के 11 तारीख को होने वाले फैसले पर मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि कोर्ट का फैसला हक में आए या खिलाफ, सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा. इसके साथ ही बीजेपी पर तंज कसते हुए धारीवाल ने कहा कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और राजेन्द्र राठौड़ का कोई जनाधार नहीं है. जनाधर तो वसुंधरा राजे का है, जिन्हें इन दिनों साइडलाइन कर … Read more

तो गहलोत सरकार ने वसुंधरा राजे के बंगला नंबर 13 में ही रहने का कर दिया है पुख्ता इंतजाम

Ashok Gehlot & Vasundhra Raje

Politalks.News/Rajasthan. इन दिनों जितनी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सियासी चर्चा में हैं, उतनी ही चर्चा उनके बंगला नंबर 13 की भी हो रही है. सियासी घमासान के दौरान अशोक गहलोत सरकार ने एक ऐसी पाॅलिसी बना दी है कि अब वसुंधरा राजे को यह बंगला खाली नहीं करना पड़ेगा. क्या है बंगला नंबर 13 का मामला मुख्यमंत्री के लिए सिविल लाइन्स में बंगला नंबर 8 का आवंटन होता है. लेकिन वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री तब भी और अब जब मुख्यमंत्री नहीं हैं तब भी बंगला नंबर 13 में ही रह रही हैं. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस बंगले को अपने लिए शुभ मानती है. यही कारण है कि वो इसी में … Read more

अगर सचिन पायलट अपने सम्मान के लिए… तो वसुंधरा राजे क्यों नहीं कर सकतीं बीजेपी से बगावत?

Ashok Gehlot and Vasundhara Raje

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान का सियासी संग्राम कदम दर कदम ऐसे आगे बढ़ रहा है जैसे कोई सांप बढ़ता है लहराता हुआ, कई लकीरें बनाता हुआ. कोई पहले से ही इस बात को समझने की कोशिश भी करे कि अगली लकीरें क्या बनेंगी, तो नहीं कर सकता है. राजस्थान की राजनीति कि भविष्य की लकीरें भी कुछ ऐसी ही हो चली हैं, जहां एक और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच का सियासी घमासान अपने चरम पर है तो वहीं दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे की सियासी खामोशी ने सबको हिलाकर रख दिया है. जो प्रदेश भाजपा में होने वाले कांग्रेस से भी बड़े सम्भावित घमासान की … Read more

सुलह के बजाए कलह की ओर बढ़ता सियासी बवाल, देर रात मुखर हुए पायलट गुट के तीन विधायक

अशोक गहलोत Vs सचिन पायलट

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में 26 दिन से जारी सियासी घमासान के बीच दोनों खेमों में सुलह की खबरें अब हवाबाजी साबित होती नजर आ रही है. जानकारों की मानें तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमे ने अपना-अपना दो टूक स्टैंड आलाकमान को बता दिया है, जिसके तहत मुख्यमंत्री गहलोत बागियों की कोई भी गैर-वाजिब बात मानने को कतई तैयार नहीं हैं, साथ ही बागियों को आलाकमान से माफी भी मांगनी होगी. वहीं जानकारों की मानें तो सचिन पायलट खेमा पायलट को मुख्यमंत्री पद से नीचे किसी भी शर्त पर राजी नहीं हैं. ऐसे में दोनो खेमों के बीच सुलह तो दूर और ज्यादा कलह बढ़ता नजर आ रहा है. … Read more

हॉर्स ट्रेडिंग के लिए अभी भी आ रहे हैं फोन, छापा तो उनके पड़ना चाहिए था जो खुद संजीवनी स्कैम में फंसा है

25 07 2020 Gehlot 20552347 11341655

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि अभी भी हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश की जा रही है, अभी भी फ़ोन आ रहे हैं. वहीं सीएम गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान के केंद्रीय मंत्री ने गेम प्ले किया ओवर एंबिशियस बनकर, उनको थोड़ा धैर्य रखना चाहिए था. वे नए-नए एमपी बने हैं इसलिए राजस्थान की परम्पराओं, यहाँ के लोगों और राजनेताओं का मिजाज़ को भूल गए और टेकऑफ होने के पहले ही धराशायी हो गए. राजस्थान में बड़े रूप में थी सरकार गिराने की तैयारी … Read more

गजेंद्र सिंह शेखावत से इस्तीफा मांगने वाले अशोक गहलोत खुद दें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा- पूनियां

Satish Poonia(5)

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में राजनीतिक घमासान के बीच जारी सियासी बयानबाजी का दौर अपने चरम पर है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को बीजेपी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर निशाना साधा तो भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके खुद के घर शीशे के बने हुए हैं, दूसरों पर पत्थर फेंकते हो, आपको कोई नैतिक अधिकार नहीं है इस्तीफा मांगने का, इस्तीफा तो आपको देना चाहिए, आप पार्टी के भीतर विग्रह करते हैं, आपकी तानाशाही कार्यशैली से कांग्रेस पार्टी टूट रही है और दोष भाजपा पर मंढ़ते हैं. प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सतीश पूनियां … Read more

वसुंधरा राजे जैसा दमदार नेता प्रदेश भाजपा में कोई नहीं’- सीएम गहलोत के इस बयान के क्या हैं सियासी मायने

अशोक गहलोत - वसुंधरा राजे

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में पिछले 22 दिन से चला आ रहा सियासी घमासान अब अपने चरम पर है. 14 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र का सबको बेसब्री से इंतजार है. खेल अभी बहुत बाकी है, पर्दे के आगे भी और पीछे भी. राजनीति का अर्थ ही यह है राज करने की नीति और नीति की अपनी कोई स्थाई परिभाषा नहीं होती. राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के अलावा कोई ऐसा तीसरा दल नहीं जो दोनों को चुनावी पटकनी दे सके. इसीलिए 5 साल कांग्रेस तो 5 साल भाजपा का राज चल रहा है. पिछले 22 साल से कांग्रेस से अशोक गहलोत और भाजपा से वसुंधरा राजे एक के बाद … Read more

जैसलमेर से आगे है पाकिस्तान, विधायकों को पीपा दे दें गहलोत, टिड्डी भगाने के काम तो आयेंगे: सतीश पूनियां

Satish Poonia (2)

PoliTalks.news/Rajasthan. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Poonia) ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और उनकी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अशोक गहलोत कांग्रेस को टूट से बचाने के लिए विधायकों को जैसलमेर ले गए, लेकिन अब सरकार कहां तक भागेगी. आगे तो अब पाकिस्तान ही है. अच्छा है इन सबको एक-एक पीपा और दे दो, टिड्डी भगाने के काम आएंगे. इससे किसानों का कुछ तो भला होगा, किसानों का कर्जा तो आपने माफ किया नहीं. बीजेपी नेता ने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं, कोई खतरा नहीं है, सब ठीक है तो बाड़ा क्यों और बिकाऊ कौन है? उनके … Read more

कब तक चलेगा भईया, आगे-आगे सरकार, पीछे-पीछे खरीददार

गहलोत सरकार

Politalks.News/Rajasthan. जाने माने शायर शौक बहराइची का एक शेर जो उन्होंने कभी मुल्क के घटिया राजनीतिक हालातों पर व्यंग्य करते हुए लिखा था कि अमर हो गया. शेर था- “बर्बाद गुलिस्तां करने को तो एक ही उल्लू काफी था… यहां हर शाख पे उल्लू बैठा है, अंजाम -ए-गुलिस्तां क्या होगा.” अब महान शायर बहराइची साहब हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन उनका यह शेर आज भी राजनीति की कड़वी सच्चाई को बयां करता है. वो अलग बात है कि सियासी चश्मा लगा होने के कारण, ऐसा कुछ होता नजर नहीं आता. अगर ऐसा नहीं होता तो बशीर बद्र साहब क्यों लिखते कि – “घरों पर नाम थे, नामों के साथ … Read more

सावन का महीना…राजनीति में मचा है सोर, जयपुर में घबराए जिया अब जैसलमेर में नाचे मोर… ओह्ह ओह्ह

सीएम अशोक गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. फिल्म मिलन का यह गाना आनंद बक्शी जी का लिखा हुआ है. संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी ने दिया था. गाने को लता मंगेशकर जी ने मीठास भरा स्वर दिया. गाना सुपर हिट हुआ था. सावन के महीने के लिए लिखा और गाया गया यह गाना किसी भी दूसरे गाने से बेहतरीन साबित हुआ. सावन पर गाए गए इस गाने ने सावन की तरह ही अपनी छाप लोगों पर छोड़ी. राजस्थान में सावन का अपना अलग ही महत्व है. सावन में यहां ऐसे महससू किया जाता है, जैसे स्वर्ग से कोई ठंडी-ठंडी हवा हमारा मन मोहने आ रही हो. लेकिन राजस्थान की राजनीति में चल रहे सियासी घमासान ने सावन … Read more