कैप्टन के कंधे पर बंदूक रख BJP का ‘खेला’ लेकिन किसान आंदोलन की आग में जीरो साबित होंगे ‘महाराजा’

पंजाब में अब कैप्टन जीरो

Politalks.News/PunjabPolitics. पंजाब में कांग्रेस की कलह पर जो दिखाया जा रहा है उसे सच मानने वालों के लिए ये खबर चौंकाने वाली है. पटियाला के बूढे ‘महाराजा‘ का भाजपा की मोदी औऱ शाह की राजनीति का औजार बनना चौंकाने वाला नहीं है. भाजपा ने गुजरे सप्ताह अमरिंदर सिंह की नाराजगी को इस तरह भुनाया और भाजपा में शामिल भी नहीं किया. पिछले एक हफ्ते से चैनलों पर छाई रही भाजपा में अमरिंदर सिंह के शामिल होने की खबर. मीडिया ने साथ ही ये भी जमकर चलाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कैप्टन अमित शाह और अजित डोवाल को पंजाब की ऐसी रियलिटी बता दे रहे हैं कि केंद्र सरकार के … Read more

पंजाब के पंगे पर बोले चौधरी- हालात काबू में, सिद्धू पर फैसला लेंगी आलाकमान, G-23 को सुनाई खरी-खोटी

पंजाब के पंगे पर बोले चौधरी

Politalks.News/Punjab. पंजाब कांग्रेस में बताया जा रहा है कि सब ठीक हो चुका है. लेकिन हालात कुछ और ही बता रहे हैं. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की नवजोत सिंह सिद्धू से हुई मुलाकात के बाद दोनों नेताओं के बीच उठे मुद्दों पर सहमति बन गई है. लेकिन पंजाब के सियासी घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं G-23 गुट के नेता आलाकमान के खिलाफ मुखर हो चले हैं. ऐसे में पंजाब कांग्रेस के पर्यवेक्षक एवं राजस्थान सरकार में केंद्रीय मंत्री हरीश चौधरी ने नाम लिए बिना कैप्टन अमरिंदर सिंह और जी-23 के नेताओं को निशाने पर लिया है. चौधरी ने कहा कि, ‘आज पंजाब … Read more

माथापच्ची, मंथन के बाद अब कल आकार लेगी चन्नी सरकार, ‘कैप्टन’ के 5 सिपहसालार होंगे आउट

मंथन के बाद अब कल आकार लेगी चन्नी सरकार

Politalks.News/Punjab. पंजाब में एक दलित को मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस आलाकामन ने सभी को चौंका दिया है. चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब की कमान मिलने के बाद अब सभी की नजरें चन्नी के मंत्रिमंडल पर है. मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हाल ही में चरणजीत सिंह चन्नी दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात के बाद शनिवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिले. मुलाकातों के दौर के बाद आखिरकार पंजाब कैबिनेट के नए मंत्रियों की लिस्ट फाइनल हो चुकी है. बताया जा रहा है की कल यानि रविवार शाम 4.30 बजे चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार होगा. बताया जा रहा है कि 7 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है और साथ ही कैप्टन … Read more

कुर्सी मिलते ही ‘खिलाड़ी’ ने ‘कैप्टन’ को घेरा, अमरिंदर सरकार के खिलाफ सिद्धू के जोरदार ‘विपक्षी’ तेवर

अमरिंदर सिंह को सिद्धू के रूप में मिला नया 'विपक्ष'

Politalks.News/Punjab.  ‘खिलाड़ी’ नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस ‘प्रधान’ बनने के बाद से ही आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं. ताजपोशी के बाद से ही सिद्धू लगातार पंजाब में अपनी ही पार्टी की सरकार को घेर रहे हैं. पंजाब में वर्ष 2017 के दौरान हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुटका साहिब हाथ में लेकर नशा तस्करों के खिलाफ एक माह में कार्रवाई करने समेत कई बड़ी-बड़ी घोषणाएं की थी. सत्ता में आने के बाद इस मामले में किसी भी घोषणा पर ठोस काम नहीं हुआ. जिसके कारण अमरिंदर विपक्षी आम आदमी पार्टी के साथ अपनी पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ गए. अब हाल ही में कांग्रेस द्वारा … Read more

बस एक फोन कॉल….और बन गई बात! पंजाब के कैप्टन की मौजूदगी में सिद्धू बने कांग्रेस के ‘कप्तान’

एक फोन कॉल और... बन गई बात!

Politalks.News/PunjabPolitics. पंजाब में अभूतपूर्व समारोह में नवजोत सिंह सिद्धू की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर ताजपोशी हुई. पंजाब कांग्रेस भवन में हुए समारोह में सिद्धू ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाए. जब वह भाषण देने के लिए खड़े हुए तो भगवान को याद किया, क्रिकेट शॉट मारने का एक्शन किया. अपने दाईं ओर बैठे कैप्टन और हरीश रावत को इग्नोर करते हुए आगे बढ़े और पूर्व मुख्यमंत्री रजिंदर कौर भट्‌ठल और लाल सिंह के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद वे भाषण देने खड़े हुए. सिद्धू ने कहा कि ‘मेरा दिल चिड़े के दिल जैसा नहीं है, जो मेरा विरोध करेंगे, वो मुझे और मजबूत बनाएंगे, मेरी चमड़ी मोटी है, … Read more

माफी पर अड़े ‘महाराजा’ के लंच पर सभी नजरें, ब्रेक फास्ट पॉलिटिक्स के बाद सिद्धू का टेंपल रन

पंजाब में पावर पॉलिटिक्स परवान पर

Politalks.News/Punjab. पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बाद पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर में पहला शक्ति प्रदर्शन किया. सिद्धू के घर आज सुबह 62 विधायक पहुंचे, पार्टी के दो तिहाई विधायकों ने के साथ सिद्धू ने ब्रेक फास्ट किया. इस दौरान नेताओं की बयानों पर सभी की नजर रही. अधिकाश विधायकों ने सिद्धू की नियुक्ति को सही ठहराया साथ ही जो भी विवाद है उनको सुलझा लिया जाएगा. कुछ विधायकों ने तो दबे स्वर में कहा कि अमरिंदर सिंह को बड़ा दिल दिखाना चाहिए. मंगलवार को अमृतसर की सड़कों पर सिद्धू के समर्थकों ने ऐसा जुलूस निकाला मानों सिद्धू ने बड़ी जंग जीत कर आए. सिद्धू … Read more

पंजाब कांग्रेस में और बढ़ेगा ‘पंगा’, कौन होगा अगला मुखिया ‘महाराजा’ या ‘खिलाड़ी’?

पंजाब कांग्रेस में और बढ़ेगा 'पंगा'

Politalks.News/Punjab. पंजाब कांग्रेस में अमरिंदर और सिद्धू के बीच जारी ‘दंगल’ अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है. कांग्रेस के आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान सौंप दी है, लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अभी भी तीखे तेवर दिखा रहे हैं. सूत्रों का दावा है कि अमरिंदर ने 21 जुलाई को एक लंच दिया है. जिसमें सिद्धू को नहीं बुलाया गया है. वहीं सिद्धू भी प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद अब तक ‘कैप्टन’ के दरबार में नहीं गए हैं. इन सब घटनाक्रमों के बीच नवजोत सिंह सिद्धू के कैंप ने कैप्टन अमरिंदर की उस मांग को ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने सिद्धू के ट्विट्स पर … Read more

पंजाब के बाद क्या राजस्थान में भी बदलेगा हवाओं का रुख? धीरे-धीरे फिर परवान चढ़ रही सियासत

पंजाब की 'सियासी हवाओं' से बदलेगी राजस्थान की राजनीतिक फिजां!

Politalks.News/Rajasthan. पंजाब कांग्रेस की ‘प्रधानगी‘ पर ‘खिलाड़ी‘ नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी के बाद अब राजस्थान में गहलोत और पायलट कैंप के सिपहसालारों की धड़कने तेज हो गई है. राजस्थान में मंत्रिमण्डल फेरबदल और बड़ी राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं, ऐसे में पार्टी सूत्रों की मानें तो अब जल्द ही राजस्थान में भी आलाकमान की सर्जिकल स्ट्राइक हो सकती है. वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर जो बधाई संदेश दिया है, सीएम गहलोत उसमें भी बड़ा सियासी संदेश भी दे गए. इधर पायलट कैंप की ओर से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है. यहां तक की सिद्धू को पंजाब कांग्रेस … Read more

पंजाब में जारी घमासान के बीच कैप्टन अमरिंदर की सोनिया से मुलाक़ात आज, निकलेगा समाधान?

अमरिंदर की सोनिया से मुलाक़ात आज, निकलेगा समाधान?

Politalks.news/Punjab. पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रहा सियासी घमासान अभी पूरी तरह थमा नहीं है. सिद्धू और अमरिंदर के बीच चल रही सियासी खींचतान को ख़त्म करना कांग्रेस आलाकमान के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले सप्ताह नई दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा. तो वहीं मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह आज दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को सिद्धू अमरिंदर विवाद के पटाक्षेप के रूप में देखा जा रहा है. इस बैठक में कांग्रेस में जारी संकट को खत्म करने का फार्मूला सामने आ … Read more

सोनिया-राहुल से बिना मिले लौटे अमरिंदर, राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर, क्या पंजाब में ‘कैप्टन’ ही कांग्रेस !

क्या पंजाब में 'कैप्टन' ही कांग्रेस !

Politalks.news/Punjab. पंजाब में कांग्रेस के अंदरखाने मचा घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. तीन दिन दिल्ली में रहने के बावजूद कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस हाईकमान से मिले बिना ही चंडीगढ़ लौट गए हैं. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कैप्टन विरोधी खेमा हो या खुद कैप्टन अमरिंदर सिंह हर खिलाड़ी पूरे दमखम के साथ मैदान में डटा है. पंजाब कांग्रेस का विवाद सुलझाने के लिए बनी कमेटी के सामने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी बात रखी. सूत्रों के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू के बयानों से काफी नाराज बताए जा रहे हैं. इस मामले से जुड़े लेकर लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो मुख्यमंत्री कैप्टन … Read more