कथित रेपकांड के वारदात स्थल की ‘सफाई’ पर राठौड़ ने उठाए सवाल- जल्दबाजी क्यों? दाल में कुछ काला…
Politalks.News/Rajasthan. अलवर के कथित विमंदित बालिका गैंगरेप कांड (Alwar Gang Rape) को लेकर गहलोत सरकार (Gehlot Government) लगातार भाजपा के निशाने पर है. शनिवार को एक बार फिर विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ (Rajendra Rathore) ने बयान जारी कर कहा कि, ‘अलवर में मूक बधिर नाबालिग से हुई दरिंदगी के मामले में शुरुआत से ही पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में रही है. सरकार ने जब जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है तो फिर तिजारा फाटक ओवरब्रिज स्थित घटनास्थल से साफ-सफाई के नाम पर सबूतों को साफ कर देना निश्चित रूप से सुनियोजित साजिश का हिस्सा है’. राठौड़ ने साक्ष्य समाप्त करने की साजिश बताया … Read more