ममता-अखिलेश का ‘आभासी गठबंधन’, यादव बोले- सभी विकल्प खुले, कांग्रेस को मिलेंगी ‘0 सीट’

अब अखिलेश बोले- कांग्रेस को मिलेगा जीरो

Politalks.News/Uttarpradesh. क्या ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीच ‘आभासी गठबंधन’ हो चुका है? क्यों अचानक दोनों ही दिग्गजों के निशाने पर आ गई है कांग्रेस? ममता बनर्जी के यूपीए और कांग्रेस (Congress) नेतृत्व पर सवाल उठाने के ठीक बाद अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है. साथ ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले वैकल्पिक विपक्षी मोर्चे में शामिल होने के विकल्प को खुला रखा है. यूपी विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) में भाजपा (BJP) को चुनौती देने के लिए एक मंच बनाने में व्यस्त अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘यूपी … Read more

हम परिवार वाले, जानते हैं परिवार का दर्द, उन्होंने चलाया बुल्डोजर, अब जनता करेगी सफाया- अखिलेश

बुंदेलखंड पुकारता, नहीं चाहिए भाजपा

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) को मद्देनजर रखते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज बुंदेलखंड (Bundelkhand) के तीन दिवसीय दौरे पर है. अखिलेश यादव के बुंदेलखंड दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि यूपी की सियासी हवा इस बार किस ओर बह रही है. इस विशाल जनसमूह को देखते हुए कहीं न कहीं अखिलेश यादव को भी मानसिक ही सही मजबूती तो जरूर मिली होगी. इसके सहारे बांदा (Banda) में अखिलेश यादव ने जमकर बीजेपी (BJP) और प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Goverment) को आड़े हाथ लिया. बांदा पहुंचे अखिलेश यादव ने बहुचर्चित हत्याकांड … Read more

बसपा 403 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव, जाट-मुस्लिम-दलित के साथ से बहुमत से सरकार बनाने का दावा

बसपा 403 सीटों पर अकेले लड़ेगी चुनाव

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) में मायावती (Mayawati) सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला कर सभी को चौंका दिया है. मायावती ने लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता के दौरान इसकी घोषणा की. बसपा (BSP) के अलावा कांग्रेस (Congress) भी आगामी चुनाव सभी 403 सीटों पर अकेले लड़ने का एलान कर चुकी है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर इसकी घोषणा की. साथ ही मायावती ने आगामी चुनाव में जाट मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए रणनीति भी बनाई. अब इसके बाद यह तय हो गया है कि बसपा कोई गठबंधन करने वाली नहीं है. सियासी गलियारों … Read more

भाजपा की कथनी-करनी में है बहुत अंतर, झूठ बोलने का ट्रेनिंग सेंटर है नागपुर- राजभर का BJP पर निशाना

भाजपा की कथनी-करनी में है बहुत अंतर

Politalks.News/UttarPradesh. केंद्र सरकार ने आज संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन के दोनों सदन लोकसभा (Loksabha) और राज्यसभा (Rajaysabha) से ‘कृषि क़ानून निरसन विधेयक, 2021’ पास करा लिया है. लेकिन दोनों सदनों में इस कानून पर चर्चा ना करने को लेकर विपक्षी दल केंद्र पर हमलावर है. इसी कड़ी में उत्तरप्रदेश (UttarPradesh Assembly Election) की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने जालौन के उरई में हुई पत्रकार वार्ता में बीजेपी (BJP) को जमकर कौसा. राजभर ने पत्रकारों से कहा कि, ‘भाजपा सरकार की करनी और कथनी में बहुत अंतर है. इनके झूठ बोलने का ट्रेनिंग … Read more

यूपी से खुला था बीजेपी की जीत का रास्ता और अब यहीं से होगा बंद- अखिलेश का बीजेपी पर जोरदार तंज

अखिलेश का बीजेपी पर जोरदार तंज

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) बेहद नजदीक है और राजनीतिक दलों की बयानबाजी अपने चरम पर है. संविधान दिवस के मौके पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल से विपक्षी पार्टियों को परिवारवाद का पाठ पढ़ाया, तो वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कांशीराम स्मृति उपवन सांस्कृतिक स्थल में संविधान बचाओ महाआंदोलन राष्‍ट्रीय मंच द्वारा आयोजित ‘भारतीय संविधान दिवस समारोह व संविधान बचाओ विराट महापंचायत’ को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा (BJP) पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा कि ‘संविधान की बात करने वालों को मैं कहना चाहूंगा कि लोकतंत्र में जो जनता को दुख देता … Read more

जेवर एयरपोर्ट की सौगात दे मोदी बोले- पहले की सरकारों ने दिखाए सपने तो अखिलेश बोले- बेचना है तो…

अब 'जेवर' से गरमाई सियासत

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) को लेकर अब बीजेपी (BJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (NarendraModi) पूरी तरह एक्टिव हो गए हैं. पीएम मोदी ने आज जेवर (Jevar International Airport) में देश ही नहीं एशिया के सबसे बड़े ‘नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट’ (Noaida International Airport) का शिलान्यास किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी. इस शिलान्यास समारोह के दौरान पीएम मोदी (PM Modi)ने देशवासियों को बधाई तो दी ही साथ ही विपक्षी दलों को जमकर आड़े हाथ लिया. पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘पहले की सरकारों ने जिस उत्तर प्रदेश में अभाव और अंधकार में बनाए रखा, झूठे सपने दिखाए, वही उत्तरप्रदेश आज … Read more

राजभर के बयान से हुआ साफ़, ओवैसी BJP की नहीं सपा की है B टीम, अब होगी सांप्रदायिक नौटंकी- सिंह

ओवैसी BJP की नहीं सपा की है B टीम

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) में अब कुछ ही महीनों का समय शेष है. चुनाव से पहले छोटे दलों का सपा के साथ जुड़ना लगातार जारी है. सपा (SP) के साथ गठबंधन कर चुके सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (OmPrakash Rajbhar) ने ओवैसी (Asaduddin Owaisi) को लेकर बड़ा बयान दिया है. ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि ओवैसी चुनाव में अखिलेश (Akhilesh Yadav) के साथ आ सकते हैं. लेकिन उन्हें 100 सीटों पर लड़ने की डिमांड को छोड़ना होगा. ओम प्रकाश राजभर द्वारा असदुद्दीन ओवैसी और सपा के बीच गठबंधन को लेकर दिए गए बयान पर अब बीजेपी भड़क गई है. योगी (Yogi Adityanath) सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ सिंह … Read more

RLD के बाद अब AAP भी सपा के साथ! संजय सिंह ने की अखिलेश से मुलाकात, अपना दल से बनी बात

सत्ता में वापसी के लिए मोर्चाबंदी मजबूत करते अखिलेश

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश(Uttar Pradesh) की सत्ता में वापसी के लिए समाजवादी पार्टी हरसंभव प्रयास में जुटी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी छोटे दलों के साथ गठबंधन के दरवाजे खोल दिए हैं. इस कड़ी में आम आदमी पार्टी (AAP) के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने बुधवार को अखिलेश यादव से मुलाकात कर गठबंधन पर चर्चा की. दोनों दिग्गजों की मुलाकात के साथ ही यूपी के सियासी गलियारों में आरएलडी के बाद आम आदमी पार्टी के साथ सपा के गठबंधन की सम्‍भावनाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है. वहीं अपना दल (कमेरावादी ) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने भी आज ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और … Read more

मायावती का मिशन यूपी, फोल्डर के जरिये जनता के बीच उतरेगी बसपा, 84 सीटों के लिए बनाई रणनीति

मायावती का मिशन यूपी

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी अपनी रणनीति के तहत काम कर रहे है. आगामी चुनाव सभी राजनीतिक दलों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. आगामी चुनाव में बीजेपी और सपा के बीच जहां मुख्य भिंड़त मानी जा रही है तो वहीं कांग्रेस के साथ साथ अब बसपा भी अपनी चुनावी जमीन बचाने में जुटी है. हालांकि कांग्रेस के साथ साथ अब बसपा भी एक अलग ही रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है. कांग्रेस जहां इस चुनाव को महिलाओं पर केंद्रित कर के लड़ना चाहती है तो वहीं बसपा ब्राह्मण कार्ड खेलकर सत्ता हासिल करने की तैयारी कर रही है तो वहीं दलित वोटों पर … Read more

एक जाजम पर नहीं आया यादव परिवार, तमतमाए चाचा बोले- नेताजी ने पढ़ाया है तो सिखाई है कुश्ती भी

मुलायम का आशीर्वाद किसके साथ?

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश की सियासत में आज का दिन बदलाव की बड़ी बयार वाला साबित हो सकता था लेकिन हुआ नहीं. सियासी जानकार आज समाजवादी चाचा-भतीजे में सुलह की अटकलें लगा रहे थे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है. अब बड़ा सवाल ये गूंज रहा है कि क्या मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद हासिल करने में उनके छोटे भाई शिवपाल यादव पीछे रह गए हैं? सोमवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर सामने आईं तस्वीरें तो कुछ ऐसा ही संकेत देती हैं. भतीजे अखिलेश यादव ने जहां लखनऊ में केक कटवाया तो वहीं चाचा शिवपाल ने सैफई में दंगल करवाया. लखनऊ स्थित … Read more