अब अखिलेश ने दी सफाई- PM मोदी की लंबी उम्र की करता हूं कामना, यूपी सरकार के खात्मे से था मेरा आशय: काशी दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए एक बयान के बाद चौतरफा घिरे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, मामले में सियासत गरमाने के बाद अब अखिलेश ने दी सफाई, कहा- मैं पीएम नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की करता हूं कामना, मेरा आशय था यूपी सरकार के खात्मे से, यूपी में अब चला गया है योगी और मोदी का समय,’ इसके साथ ही पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने फिर कसा बीजेपी पर तंज, कहा- ‘मुझे हिन्दू होने पर गर्व है, लेकिन मैं वोट के लिए बेचता नहीं हूं अपना धर्म,’ इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश ने कहा था- ‘काशी अच्छी जगह है, प्रधानमंत्री को एक महीने के बजाय तीन महीने रहना चाहिए बनारस में, अंतिम समय पर काशी से अच्छी जगह नहीं है कोई और,’ अखिलेश के इस बयान बीजेपी हो गई हमलावर और बयान को बताया था शर्मनाक

images 1 2

अखिलेश फिर बोले- जीतेंगे 400 सीटें, राजभर को बताया चाचा तो निशाने पर रहा पीएम का काशी दौरा

अखिलेश फिर बोले- जीतेंगे 400 सीटें

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) को लेकर सभी राजनीतिक दाल अपने अपने तरीके से प्रदेश की जनता को लुभाने की तैयारी कर रहे हैं. आज से सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जौनपुर (Jaunpur) से अपनी विजय यात्रा (Vijay Yatra) का आगाज किया है. राजनीतिक जानकारों की माने तो इस विजय यात्रा में जो जनसैलाब उमड़ा है वो एक अलग ही संदेश दे रहा है. वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके सहयोगियों के सुर भी बदले-बदले नजर आ रहे हैं. अखिलेश यादव ने जहां जौनपुर से अपनी विजय यात्रा की शुरआत से पहले बीजेपी (BJP) पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा कि ‘भाजपा … Read more

‘चौधराहट’ बचाने के लिए सपा के साथ उतरे जयंत क्या फिर जीत पाएंगे जाट-मुस्लिम-गुर्जरों का विश्वास?

क्या चौधरी चरण सिंह की सियासी विरासत को संभाल पाएंगे जयंत?

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश (Uttar pradesh Politics) चुनाव का घमासान तेज हो चला है. पश्चिमी यूपी में पूर्व दिग्गज मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh yadav) और अजीत सिंह (Ajit Sing) की अगली पीढ़ी साथ उतर रही है. पिछले मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक चौधरी चरण सिंह (Choudhary Charan Sing) के पोते जयंत चौधरी ने मेरठ के दबथुवा में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह के पुत्र अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ एक संयुक्त सभा को संबोधित किया. इस सभा में अखिलेश और जयंत ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया और दोनों पार्टियों ने इस सभा के जरिए एकजुटता दिखाई. तो यह सवाल उठा कि क्या … Read more

पिछली सरकारों में लगता था कि साक्षात कंस कर रहा हो ब्रज क्षेत्र में शासन- योगी का अखिलेश पर निशाना

योगी का अखिलेश पर निशाना

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश (UttarPradesh) की चुनावी जंग पहले भगवान राम (Ram) के इर्द गिर्द ही लड़ी जाती थी, लेकिन अब भगवान श्री कृष्ण (ShriKrishna) की भी इसमें एंट्री हो गई है. सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जहां सबसे पहले मथुरा का राग छेड़ा तो उनके बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या (Keshav Prasad Maurya) ने भी मथुरा (Mathura) को लेकर एक बयान दिया था. दोनों नेताओं के इस बयान ने काफी सुर्खियां भी बटोरीं थी. अब बुधवार को मथुरा पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सरकार की तुलना द्वापर युग के कंस के ब्रज क्षेत्र से … Read more

‘लाल टोपी’ बयान पर अखिलेश का पलटवार- हनुमानजी का रंग भी लाल, ये रिश्ता नहीं समझती भाजपा

'लाल टोपी' पॉलिटिक्स में हनुमानजी की एंट्री!

Politalks.News/Uttarpradesh.  उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) का चुनावी दंगल परवान पर चढ़ने लगा है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Chunaav) को लेकर सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत से प्रचार में जुटे हैं. चुनाव प्रचार में अब राम और कृष्ण के बाद अब हनुमानजी (Hanuman Ji) की एंट्री हो चुकी है. मंगलवार को गोरखपुर में खाद कारखाना और एम्‍स के उद्घाटन के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (Narendra Modi) ने समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए लाल टोपी वालों को यूपी के लिए खतरे की घंटी बता दिया था. अब पीएम मोदी के इस बयान पर आज सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इसका … Read more

सपा का छोटे-छोटे दलों के साथ ‘बड़ा खेला’ करने का प्लान, सीटों का बंटवारा बढ़ा रहा अखिलेश का सिरदर्द!

यूपी में गठबंधन की राजनीति

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) चुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कसी हुई है. भाजपा (BJP) और सपा (SP) दोनों गठबंधन कर मोर्चेबंदी में लगी है. भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में कम सहयोगी रखे हैं. भाजपा सिर्फ दो सहयोगी पार्टियों के साथ चुनाव लड़ने जा रही है. वहीं समाजवादी पार्टी आधा दर्जन छोटी-बड़ी पार्टियों के साथ तालमेल करके लड़ने की तैयारी में हैं. अब सपा ने छोटी पार्टियों से गठबंधन तो कर लिया. लेकिन सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारा मुश्किल हो रहा है. एक तरह से सीटों का बंटवारा सपा के लिए सिरदर्द बन गया है. सूत्रों की माने तो अभी तक सपा ने सिर्फ राष्ट्रीय लोकदल (RLD) … Read more

पश्चिमी यूपी में अखिलेश और जयंत करेंगे खेला! बोले- यहां नहीं उगेगा भाजपा का सूरज, अब ये भागने वाले हैं

पश्चिमी यूपी में अखिलेश और जयंत करेंगे खेला!

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आख़िरकार सपा (Samajwadi Party) और RLD (Rashtriya Lok Dal) ने एक साथ हुंकार भर ली है. काफी दिनों से चल रही अटकलों के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और RLD प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) ने फाइनल मुहर लगा दी है. दोनों ही दलों ने आज मेरठ (Meerut) में ‘परिवर्तन संदेश रैली’ का आयोजन किया गया. दोनों ही दलों के नेताओं द्वारा इस रैली को बदलाव की शुरुआत बताया जा रहा है. सभा स्थल पर पहुंची भीड़ भी इसी ओर संकेत दे रही है. इस दौरान अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने प्रदेशवासियों को धन्यवाद दिया. साथ ही प्रदेश की योगी सरकार … Read more

लाल टोपी वाले हैं यूपी के लिए रेड अलर्ट, यानी खतरे की घंटी- पीएम मोदी का अखिलेश पर जोरदार तंज

लाल टोपी वाले हैं यूपी के लिए खतरा- मोदी

Politalks.News/UttarPradesh. कहते हैं जिसने पूर्वांचल (Purvanchal) साध लिया, उसने यूपी साध लिया. इसी कहावत के साथ सभी दल आगामी चुनाव में आगे बढ़ रहे हैं. सत्ताधारी पार्टी बीजेपी (BJP) भी इसी रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है. क्योंकि बीजेपी अच्छी तरह जानती है कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन कर पूर्वांचल साधने की कोशिश कर रही है. ऐसे में पूर्वांचल में बीजेपी की पुरवैया चलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आगे बढ़ रहे हैं. मंगलवार को पीएम मोदी ने गोरखपुर (Gorakhpur) में हुंकार भरी. इस दौरान पीएम मोदी ने 10 हजार करोड़ से बने खाद … Read more

‘अब्बाजान ने लगवा ली अब तो आप भी लगवा लो वैक्सीन’- अखिलेश के गढ़ आजमगढ़ में गरजे सीएम योगी

अखिलेश के गढ़ आजमगढ़ में गरजे सीएम योगी

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) में अब बहुत ही कम समय बचा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सत्ता में वापसी को लेकर पुरजोर कोशिश कर रहे है साथ ही विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साध रहे हैं. सोमवार को अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ (Aajamgarh) पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई विकास परियोजनाओं लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा, ‘अब तो अब्बा जान (Abbajan) भी वैक्सीन लगवा चुके हैं. आप भी लगवा लें, शायद इससे सच बोलने की आदत … Read more

सपा-RLD गठबंधन पर 7 दिसंबर को लगेगी मुहर, प्रदेश में फिलहाल है विफल ‘डबल इंजन’ सरकार- चौधरी

सपा-RLD गठबंधन पर 7 दिसंबर को लगेगी मुहर

Politalks.News/Uttarpradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UttarPradesh Assembly Election) जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं सियासी उठापटक अपने चरम पर है. सभी राजनीतिक दल चुनावी रणनीति के तहत आगे बढ़ रहे हैं. बसपा (BSP) और कांग्रेस (Congress) ने जहां आगामी चुनाव अकेले लड़ने की बात कही है तो बीजेपी (BJP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) छोटे दलों के साथ अपनी गाड़ी आगे बढ़ा रही है. आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन का एलान कर चुके समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल (Rashtriya Lok Dal) अब अपनी रणनीति के तहत आगे बढ़ रहे हैं. RLD प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) से जब सीटों के बंटवारे और गठबंधन के औपचारिक एलान को लेकर पॉलिटॉक्स ने … Read more