लोगों की लापरवाही के आगे सरकार की पाबंदियां हो रहीं नाकाम, 18298 नए मामलों के साथ 159 की हुई मौत

maskcover 1596611322

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में जन अनुशासन पखवाड़ा पूरा होने के बाद रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा शुरू हो चुका है, लेकिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या और मौतों के आंकड़ों में कोई कमी होती नजर नहीं आ रही है. रविवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा 18 हजार 298 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं जबकि 159 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा 11 हजार 262 लोग रिकवर हुए हैं. ऐसे में प्रदेश में हर एक घंटे में 6 से ज्यादा मरीज दम तोड़ रहे हैं. राजस्थान में अब तक 4558 लोगों की जान जा चुकी है. इनमें … Read more

बिना काम बाहर जाना पड़ेगा भारी, 17 मई तक रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े की सख्त पाबंदियां जारी

कोरोना संकट पर गहलोत सरकार सख्त

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों की चेन तोड़ने के लिए गहलोत सरकार ने जन अनुशासन पखवाड़े की पाबंदियों को और सख्त करते हुए 17 मई तक बढ़ा दिया है, जिसे इस बार रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े का नाम दिया गया है. सीएम गहलोत के निर्देश के बाद गृह विभाग ने देर रात नई गाइडलाइन जारी कर दी है. रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े के तहत अब शादियों में 50 की जगह केवल 31 लोगों को ही अनुमति दी गई है, जिसके लिए अब एसडीएम को सूचना देने के साथ आने वाले मेहमानों की लिस्ट पहले देनी होगी. वहीं शनिवार व रविवार को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान … Read more

प्रदेश में मौतों के आंकड़ों ने बढ़ाई दहशत, CM गहलोत ने अमित शाह व डोवाल सहित दिग्गजों से की मांग

img 20210430 080211

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कोरोना संक्रमित नए मरीजों के साथ एकदम 10 गुना तेजी से आ रहे प्रतिदिन आ रहे मौतों के आंकड़ों ने रूह कंपा दी है. गुरुवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में एक दिन में 158 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई है जो कि महामारी के शुरू होने के बाद से अब तक की सबसे ज्यादा मौतें हैं. वहीं 17269 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि 10964 रिकवर हुए हैं. इसके साथ ही प्रदेश में अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन को लेकर भी हाहाकार मचा हुआ है. प्रदेश में ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने … Read more

महाशक्ति बनने जा रहे हमारे देश को कोरोना ने बनाया लाचार, लापरवाही के लिए कौन है असल जिम्मेदार?

लापरवाही के लिए कौन है असल जिम्मेदार?

Politalks.News/Bharat. अभी कुछ समय पहले ही भारत महाशक्तिशाली देशों के साथ ‘कदमताल‘ करने लगा था. विश्व भर में भारत की ताकत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डंका बजने का दावा किया जा रहा था. हाल के वर्षों में भारत ने कूटनीति के स्तर पर दुनिया भर में अपनी ‘धाक‘ जमाई. पिछले वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी की शुरुआत में सख्त लॉकडाउन लगाकर दुनिया में ‘वाहवाही‘ बटोरी थी. उस समय कई देशों ने इस महामारी को काबू में करने के लिए भारत की नीतियों की सराहना भी की थी. लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में हम लचर स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारों के देर से लिए गए फैसलों की वजह से ‘गड़बड़ा‘ गए. … Read more

3 घंटे में शादी की दुविधा तो सरकार ने दूर कर दी लेकिन अब बारात कैसे लेकर जाएं, टेंट की दुकानें भी हैं बंद

corona marr 1 6535247 835x547 m

Politalks.News/Rajasthan. गृह विभाग की ओर से एक दिन पहले जारी हुई गाइडलाइन ने शादी करने वाले लोगों का चैन छीन लिया है. शादी के लिए महज तीन घंटे मिलने की वजह से लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर वह चाहे जितना जल्दी करेंगे, लेकिन तीन घंटे में पूरी शादी निपटाना कैसे संभव हो पाएगा. इस समस्या को दूर करते हुए गृह विभाग के प्रमुख सचिव अभय कुमार ने बताया कि शादी में तीन घंटे 50 मेहमानों के सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार आने और भोजन करने के लिये दिये गए हैं. इसके अलावा दूल्हा और दुल्हन के परिजन रीति रिवाज के मुताबिक शादी कर सकेंगे. वहीं शादी के समय … Read more

रेमडेसिविर कोरोना की अवधि को कम करता है, पर यह जीवन रक्षक दवाई नहीं- जानिए विशेषज्ञों की राय

रेमडेसिविर इंजेक्शन कितना और कब है कारगर- जानें विशेषज्ञों की जुबानी

Politalks.News/Rajasthan/Bharat. प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच ऑक्सीजन के बाद यदि किसी चीज की सबसे ज्यादा मांग है तो वह है रेमडिसिविर इंजेक्शन. क्या हर संक्रमित मरीज को रेमडिसिविर इंजेक्शन लगवाना जरूरी है? क्या रेमडिसिविर के बिना कोई कोरोना संक्रमित मरीज सही नहीं हो सकता? क्या रेमडिसिविर इंजेक्शन ही कोरोना संक्रमित मरीजों की जान बचा सकता है? ऐसे कई सवाल हैं, जो कोरोना संक्रमित और उनके परिजनों को इन दिनों परेशान कर रहे हैं. कुछ ऐसे ही सवालों का जवाब दिए चिकित्सा की दुनिया के जाने-माने विशेषज्ञों ने और बताया कोरोना के दौरान रेमडिसिविर इंजेक्शन की जरूरत के बारे में. विशेषज्ञों का मानना है कि हर कोरोना … Read more

अब एक दिन की शादी 3 घंटे में होगी निपटानी, कोरोना संकट पर गहलोत सरकार सख्त, नई गाइडलाइन जारी

कोरोना संकट पर गहलोत सरकार सख्त

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर सतर्क है. सीएम गहलोत ने जन अनुशासन पखवाड़ा को लेकर नई गाइड लाइन जारी की है. जन अनुशासन पखवाड़े के तहत प्रदेश में सख्ती को बढ़ा दिया गया है. सीएम गहलोत ने प्रदेश में नो मास्क नो मूवमेंट अभियान को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं. प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा, मतलब शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा, इस दौरान केवल अति आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी तरह की गतिविधियों पर पाबंदी रहेगी. शुक्रवार को जारी की गई ये नई गाइड लाइन सोमवार सुबह 5 बजे से लागू होगी. … Read more

‘आदमखोर’ कोरोनाकाल में हर गलती की सजा सिर्फ जनता ही भुगतेगी? सरकार पर कितना जुर्माना?

'आदमखोर' कोरोनाकाल में हर गलती की सजा सिर्फ जनता ही भुगतेगी?

Politalks.News/Bharat/Corona. कोरोना में भी भूख तो लगेगी, पेट तो रोटी से ही भरेगा, जब नौकरी ही नहीं तो पैसा कहां से आएगा? जब पैसा नहीं तो रोटी कौन खिलाएगा? जब रोटी नहीं तो जीवन कैसे और कौन बचाएगा? और अगर इस सब के बाद बीमारी से बच भी गए तो जीवन बचाने की जद्दोजहद में खुद पर हुआ सूदखोरों का कर्ज कौन चुकाएगा? ऐसे ही कुछ और भी सवाल हैं जो आज मजबूर कर रहे हैं लोगों को सरकारी नियम और कायदे तोड़ने के लिए ! कोरोना का दंश हमारा देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व झेल रहा है लेकिन आज हम बात कर रहे हैं सिर्फ भारत की. हमारे … Read more

देशभर में कोरोना का महाकोहराम जारी, ज्यादातर अस्पतालों में बची कुछ घण्टों की ऑक्सीजन ने डराया

देशभर में कोरोना का महाकोहराम जारी

Politalks.News/Bharat. भारत में खतरनाक तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने सबको हिला कर रख दिया है. कोरोना की दूसरी लहर का कहर दिन प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है. देश में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को तीन लाख से ज्यादा और अब तक के सर्वाधिक नए कोरोना संक्रमित मिले. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में भारत में 332,503 नए कोरोना संक्रमित मिले. इस दौरान 2256 कोरोना मरीजों की मौत हो गई. बता दें कि भारत में कोरोना के मामलों ने दुनियाभर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वहीं देशभर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी ने हाहाकार मचा दिया है. … Read more

बेकाबू कोरोना ने डराया तो सरकार ने जन अनुशासन पखवाड़ा के नाम से कर्फ्यू को बढ़ाया, पढें क्या हुआ बंद

tika utsav kovid vaccine kami cm ashok gehlot targeting the center rajasthan news

Politalks.News/Rajasthan/Corona. राजस्थान में बेकाबू हो चुके कोरोना वायरस की नाक में नकेल डालने के लिए गहलोत सरकार ने प्रदेश में 3 मई तक कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी है. 19 अप्रैल सुबह 5 बजे से 3 मई सुबह तक जारी रहने वाली कर्फ्यू की इस अवधि को सरकार ने जन अनुशासन पखवाड़ा नाम दिया है. इस दौरान सभी कार्यस्थल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं बाजार बंद रहेंगे. सामान्य गतिविधियां जिनके कारण कोरोना संकमण अधिक बढ़ रहा है, प्रतिबन्धित होंगी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार देर रात कोर ग्रुप के साथ हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया और गृहविभाग ने गाइडलाइन भी जारी कर दी. उससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुबह … Read more