PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

रंधावा का राहुल गांधी और खरगे पर बड़ा हमला! कहा- पूरी गलती दिल्ली में बैठे...

04 जुलाई 2026
साझा करें:
रंधावा का राहुल गांधी और खरगे पर बड़ा हमला! कहा- पूरी गलती दिल्ली में बैठे...

रंधावा का कांग्रेस हाईकमान पर बड़ा हमला, बोले- दिल्ली नेतृत्व जिम्मेदार

पंजाब की सियासत से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई खुलकर आई सामने,  पंजाब कांग्रेस में प्रधान पद को लेकर मचे विवाद के बीच एक बार फिर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिया बड़ा बयान, रंधावा ने पार्टी हाईकमान पर उठाए सवाल, रंधावा ने कहा-  कई दौर की बैठकों, लंबी मशक्कत और नेताओं से अलग-अलग बातचीत के बावजूद आखिर वही फैसला लागू किया गया, जो चार महीने पहले तय हो चुका था, ऐसे में पूरी कवायद का कोई नहीं था औचित्य, रंधावा ने आगे कहा- अगर यही निर्णय लेना था तो हाईकमान को पहले दिन ही साफ शब्दों में एक लाइन का आदेश जारी कर देना चाहिए था कि यही है अंतिम फैसला, जिसे मंजूर हो वह पार्टी में रहे और जिसे मंजूर न हो, वह अपना रास्ता चुन सकता है, इतना ही नहीं रंधावा ने अपने बयान में आगे कहा-   मुझे चन्नी, राजा वडिंग या ए, बी, सी, डी किसी के भी अध्यक्ष बनने से कोई दिक्कत नहीं, दिक्कत इस बात से है कि इतनी कंट्रोवर्सी के बाद लिया गया यह निर्णय, आज जो वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं, उन्हें देखकर हमें खुद आ रही है शर्म, विरोधी हमारा उड़ा रहे हैं मजाक और कार्यकर्ता पूरी तरह टूट चुका है,मैं हमेशा पार्टी के प्रति वफादार रहा हूं,  जिन नेताओं ने अपनी पूरी जिंदगी कांग्रेस को दे दी, नेतृत्व को उनकी बात सुननी चाहिए थी, और आज जो भी नुकसान हो रहा है, उसकी पूरी गलती दिल्ली में बैठे नेतृत्व की है

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal