अटकलों पर लगा विराम, नीतीश कुमार ने किया बहुत बड़ा ऐलान, देखें क्या कहा?

Nitish Kumar himself announced his intention to go to the Rajya Sabha.

Nitish kumar Big statement: बिहार की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, नीतीश कुमार ने किया बड़ा एलान, नीतीश ने राज्यसभा जाने का किया एलान, पोस्ट में नीतीश कुमार ने कहा- पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है, आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है, संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ, इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ, मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा, जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा, वही अब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद अब चर्चा यह है की कौन होगा प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री? वही चर्चा यह भी है कि बीजेपी बना सकती है अपना मुख्यमंत्री और नीतीश के बेटे निशांत बन सकते है उपमुख्यमंत्री