यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर घमासान लगतरार है जारी, सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर जारी खींचतान के बीच पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिया बड़ा बयाना, दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब उनसे कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश में 150 सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ने की बात को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए कहा- अखिलेश के बिना सब सूना है…, बृजभूषण सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है जब सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अभी तक नहीं बन पाई सहमति, दोनों दलों के नेताओं की ओर से लगातार हो रही है बयानबाजी, रिपोर्ट के मुताबिक, बृजभूषण इससे पहले भी कई मौकों पर अखिलेश यादव की कर चुके हैं तारीफ, जबकि अखिलेश भी उन्हें मुलायम सिंह यादव का करीबी बताते हुए उनके खिलाफ तीखी टिप्पणी करने से बचते रहे, वहीं, सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कांग्रेस करीब 150 सीटों पर दावेदारी कर रही है, जबकि सपा करीब 85-90 सीटें देने के पक्ष में है
सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग में फंसा पेंच, बृजभूषण शरण सिंह बोले- ‘अखिलेश के बिना सब सूना है’

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग पर घमासान, बृजभूषण बोले- ‘अखिलेश के बिना सब सूना’










