प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के प्रचार का शोर थमेगा आज शाम 6 बजे, इसके बाद सभाओं, रैलियों और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रहेगी रोक, हालांकि प्रत्याशी डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से वोट की अपील कर सकेंगे, पहले चरण में 9 सितंबर को प्रदेश के 163 नगर निकायों में होगा मतदान, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नेताओं ने पूरी ताकत झोंकी, वही इसे लेकर कोटा के रामगंज मंडी में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रविवार रात दल-बदल करने वाले नेताओं और निर्दलीय प्रत्याशियों को लेकर मतदाताओं से की खास अपील, कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल पर निशाना साधते हुए मदन दिलावर ने कहा- वे कभी बसपा में बिक जाते हैं तो कभी कांग्रेस में, और अब भाजपा में आने की कर रहे हैं कोशिश, लेकिन भाजपा बिकाऊ लोगों को नहीं लेगी वापस, भाजपा श्रेष्ठ और ईमानदार लोगों की है पार्टी, दिलावर ने निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी तंज कसते हुए कहा- कई लोग चुनाव में निर्दलीय खड़े हो जाते हैं और जैसे-तैसे जीतने के बाद 10-20 लाख रुपये लेकर किसी के साथ चले जाते हैं
मदन दिलावर, मंत्री मदन दिलावर, प्रहलाद गुंजल, राजस्थान निकाय चुनाव, बीजेपी बिकाऊ लोगों को वापस नहीं लेगी, राजस्थान राजनीति, नगर निकाय चुनाव 2026, BJP Rajasthan, Madan Dilawar










