Bhajanlal Sharma on Ashok Gehlot: प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, राजस्थान में निकाय चुनावों के बीच प्रदेश के दो दिग्गज नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी का दौर जारी, वही पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बोला तीखा हमला, गहलोत ने कल सीएम भजनलाल के रोड शो पर दिया बयान, गहलोत ने कहा था कि यह सोचने वाली बात है कि मुख्यमंत्री को रोड शो करने की नौबत क्यों आई? यह पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री स्थानीय निकाय चुनावों में कर रहा है रोड शो, यह उनके लिए नहीं कोई उपलब्धि, बल्कि है उनकी सबसे बड़ी नाकामी, उन्होंने खुद सिद्ध कर दिया है कि पिछले ढाई साल से कैसे चल रही है सरकार और जनता में है कितना भारी आक्रोश, वही अब सीएम भजनलाल ने गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा- कांग्रेस के कई ऐसे नेता हैं, जिनका गणित बड़ा है कमजोर, कई ऐसे जादूगर हैं, जिन्हें अपने समय का भ्रष्टाचार नहीं दिख रहा, हमें सलाह दे रहे हैं, वे अपनी सलाह अपने पास रखें, कांग्रेस के अंदर बैंड भी है, उन बैंड वालों को भी बैंड बजाना पड़ेगा, उनका बैंड बजाकर रहेंगे, सीएम भजनलाल ने कहा- हमने नौकरियां दी है, आगे भी देंगे, कांग्रेस में क नेता ऐसे हैं, जो गणित में कमजोर हैं, ऐसे जादूगर हैं, जिनको अपने समय का भ्रष्टाचार नहीं दिखता, जो सलाह देने चले हैं, वे अपनी सलाह अपने पास रखें, उनकी सलाह की कोई जरूरत नहीं है, कईं ऐसे हैं, जो बैंड है, उनका बैंड बजाकर रहेंगे, पूरी ताकत के साथ लगिए, ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं
'जादूगरों’ को अपना भ्रष्टाचार नहीं दिखता, ‘उनका बैंड...'- CM भजनलाल का गहलोत पर बड़ा हमला

गहलोत के बयान पर भजनलाल का पलटवार, बोले- ‘उनका बैंड बजाकर रहेंगे’









