कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई चुनौती पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया अलग अंदाज में पलटवार, राहुल गांधी के ट्वीट पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वीडियो किया जारी, कहा- राहुल गांधी कल आपने एक वीडियो पोस्ट किया, आपने हाथ में गुलाब का फूल लिया था और प्रधानमंत्री को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे थे, राहुल गांधी गुलाब का फूल तो वैलेंटाइन डे पर दिया जाता है, दिवाली पर नहीं, मुझे एक बात बताइए, क्या आपको पता भी है कि आप विपक्ष के नेता हैं? अगर आप विपक्ष के नेता हैं और अगर आप सच में खुद को ऐसा मानते हैं तो प्रधानमंत्री के साथ आपकी बहस कहां होनी चाहिए? सड़कों पर, गलियों में या फिर संसद में होगा? संसद में स्पीकर हैं, आपकी मां भी हैं, आपकी बहन भी है तो फिर संसद में ही आराम से बहस हो सकती है, चर्चा करने के लिए बहुत सारे मुद्दे हैं, बोफोर्स से लेकर भोपाल गैस त्रासदी तक, इस बार, कृपया ध्यान रखें कि संसद में कोई हंगामा न हो, आप बहस की शुरुआत करें, प्रधानमंत्री उसका जवाब देंगे और इन सभी मुद्दों पर बात हो सकती है, सीएम सरमा ने आगे कहा- आप लोगों को सड़कों पर क्यों उतारना चाहते हैं? यह बांग्लादेश और नेपाल नहीं है राहुल गांधी, आप लोगों को बेवकूफ मत समझिए, मेरी आपसे एक गुजारिश है कि आप हमेशा 'नाराज युवा' का किरदार नहीं निभा सकते हैं, अगर आप सच में एक अच्छे राजनेता बनना चाहते हैं तो मैं यह सलाह आपको मुफ्त में दे रहा हूं कि इस बार आप संसद में जरूर बहस कीजिए
https://x.com/himantabiswa/status/2117868188633649388?a=aCgubRrWuSBebny0cO8&s=20









