कांग्रेस पार्टी से जुडी बड़ी खबर, दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की 'वोट चोरी' रैली से दूरी बनाना युवा कांग्रेस के कई नेताओं को पड़ा भारी, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारियों को किया गया निलंबित, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर तीनों राज्यों में इन पदाधिकारियों के खिलाफ बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित, इनमें मध्य प्रदेश के 60, हिमाचल प्रदेश के 13 और हरियाणा के 10 पदाधिकारी हैं शामिल, मध्य प्रदेश में निलंबित किए गए पदाधिकारियों में 5 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 32 सचिव और 9 जिला अध्यक्ष हैं शामिल, वहीं हरियाणा में प्रदेश उपाध्यक्ष नवदीप दलाल और रोहतक जिला अध्यक्ष सुशील हुड्डा सहित 10 पदाधिकारियों पर गिरी है गाज, हिमाचल प्रदेश में भी 2 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 3 सचिवों को किया गया निलंबित, संगठन ने इन सभी की गैरमौजूदगी को अनुशासनहीनता मानते हुए कार्रवाई की है और निलंबन अगले आदेश तक रहेगा जारी
Haryana Youth Congress
Himachal Youth Congress
1 अमला कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष
2 अनु कुमारी मराठा प्रदेश उपाध्यक्ष
3 साहिल ठाकुर प्रदेश महासचिव
4 अजय ठाकुर प्रदेश महासचिव
5 रविंद्र राव प्रदेश महासचिव
6 सचिन ठाकुर प्रदेश महासचिव
7 मनोज कुमार प्रदेश महासचिव
8 पूजा ठाकुर प्रदेश महासचिव
9 तजेंद्र कुमार प्रदेश महासचिव
10 अंकुर शर्मा प्रदेश महासचिव
11 यशपाल प्रदेश सचिव
12 अर्जुन सिंह प्रदेश सचिव
13 बलदेव सिंटियान प्रदेश सचिव










