मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ी खबर, केरल सरकार ने करीब 20 साल पुराने कथित रिश्वतखोरी मामले में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर विस्तृत जांच करने की दी अनुमति, राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (VACB) को मामले में आगे की कार्रवाई के दिए निर्देश, आरोप है कि वर्ष 2006 में जब ज्ञानेश कुमार केरल में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव थे, तब केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (KSTP) के तहत सड़क निर्माण का काम करने वाली PATI-BEL कंपनी के भुगतान जारी करने के बदले कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये की मांगी गई थी रिश्वत, शिकायतकर्ता वीओ साजन ने आरोप लगाया है कि कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मलेशियाई इंजीनियर ली सी बीन के भुगतान संबंधी बिल रोक दिए गए थे और इसी मामले के दबाव के बीच वर्ष 2006 में ली सी बीन ने आत्महत्या कर ली थी, उनके कथित सुसाइड नोट में भी ज्ञानेश कुमार का नाम होने का किया गया है दावा, वही इस मामले में पहले भी विजिलेंस की हुई थी जांच, लेकिन आरोप साबित नहीं हो पाए थे और जांच कर दी थी बंद, अब नई शिकायत और कानूनी राय के बाद मामले में दोबारा विस्तृत जांच का खुला रास्ता, हालांकि, ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोप अभी नहीं हुए साबित
'2 करोड़ की रिश्वत' का आरोप!- CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 20 साल पुराने मामले में फिर खुलेगी जांच

Gyanesh Kumar, CEC Gyanesh Kumar News, Gyanesh Kumar Bribery Case, Kerala Government, CEC News, Kerala Vigilance Investigation








