पॉलिटॉक्स न्यूज. कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की मौत का जिम्मेदार दहशत का दूसरा नाम गैंगस्टर विकास दुबे आज एनकाउंटर में मारा गया. उसने गुरुवार को सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर में सबसे सामने सरेंडर किया था. शुक्रवार सुबह जब पुलिस उसे यूपी ले जा रही थी, सुबह 6:30 बजे एसटीएफ की गाड़ी पलट गई और पुलिस के मुताबिक मौके का फायदा उठाकर विकास दुबे भागने लगा. इसी दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में विकास दुबे मारा गया. ये सब कुछ फिल्मी अंदाज में हुआ जिसके चलते फेक एनकाउंट के नाम से हैशटैग ट्रेंडिंग में चल रहा है.
विकास दुबे की गिरफ्तारी से लेकर उसके एनकाउंटर तक, सब कुछ काफी फिल्मी रहा है. पहले तो उसका कानपुर से उज्जैन तक का सफर तय करना, फिर उसका उज्जैन में ‘मैं ही हूं विकास दुबे कानपुर वाला’ बोलना और अब उसका इस अंदाज में एनकाउंटर. इन सभी घटनाओं को देखने के बाद कई लोगों को ये एक फिल्मी कहानी लग रही है. तापसी भी अपने ट्वीट के जरिए इसी तरफ इशारा कर रही हैं. अन्य यूजर्स के तरह तरह के कमेंट वायरल हो रहे हैं. एक यूजर ने तो यहां तक कहा कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए जरूर रोहित शेट्टी को बुलाया गया था.
यह भी पढ़ें: महाकाल के दरबार में तो टल गया काल लेकिन कानपुर में मिली कर्मों की सजा, सोचा-समझा एनकाउंटर!
परांजल मिश्रा नाम के एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि जिस तरह कई अपराधों का सरगना विकास दुबे सामने आता है और सरेंडर करता है और फिर एनकाउंटर में मारा जाता है, इसे देखकर रोहित शेट्टी कह रहे होंगे कि ये तो मेरी वाली स्क्रिप्ट थी.
meanwhile Rohit shetty ye to meri wali script hai
— Pranjaaaaal (@thamjaamishra) July 10, 2020
शाहबाज का कहना है कि जिस तरह से कार पलट गई है, मैं मान रहा हूं कि रोहित शेट्टी को इस स्क्रिप्ट के लिए चुना गया था.
https://twitter.com/ElShabazzz/status/1281430777029419008?s=20
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने इस एनकाउंटर पर तो हैरानी जताई ही है. उन्होंने उन लोगों को भी निशाने पर लिया जो कई मौकों पर बॉलीवुड फिल्मों को कोसते हैं. तापसी ट्वीट कर कहती हैं- क्या बात है ये तो हमने कभी सोचा ही नहीं था, और फिर हम लोग बॉलीवुड पर ये आरोप लगाते हैं कि वो वास्तविकता से दूर है.
Wow! We did not expect this at all !!!! 😳
And then they say our bollywood stories are far from reality 😏 https://t.co/h9lsNwA7Ao— taapsee pannu (@taapsee) July 10, 2020
सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली एक्ट्रस ऋचा चढ्ढा ने भी इस एनकाउंट पर सवाल उठाया. ऋचा ने कहा कि फिल्मी एनकाउंट पर संदेह है. क्या यह फिल्म नहीं है.
https://twitter.com/RichaChadha/status/1281437371662127104?s=20
नेहा नाम की एक यूजर ने विकास दुबे की पूरी स्टोरी को सिंगम-3 का नाम दिया है जिसे रोहित शेट्टी डायरेक्ट करने वाले हैं. वहीं ऋतुराज नाम के यूजर ने तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही सिंगम बता दिया. देखिए फोटो
— Rituraj (@ab_kya_kare) July 10, 2020
विश्वजीत द्वीवेदी नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने तो दूर की सोच रखते हुए कहा कि अगर विकास दुबे पर फिल्म बनी और अगर दुबे को उसमें विलेन दिखाया गया तो रोहित शेट्टी उस फिल्म को बनाएंगे और अगर विकास दुबे को हीरो बनाया गया तो वह फिल्म अनुराग कश्यप बनाएंगे.
#VikasDubey Pe Film Bani To Usko Villian Bana Ke Bani To Rohit Shetty Banayega..
Aur Hero Banana Hua To Anurag Kashyap Banayega 💯— Vishwajit Dwivedy🇮🇳 (@20thWin) July 10, 2020
कल्पेश माली नाम के एक यूजर ने कहा कि क्या फिल्मी एनकाउंटर है. शाबास यूपी पुलिस. कल्पेश ने कहा कि मुझे लगता है इस वक्त रोहित शेट्टी सबसे खुश इंसान होगा. वो सूर्यवंशी का अगला पार्ट बना सकते हैं.
I think the most happy person right now is Rohit Shetty. He can make next part of sooryavanshi 😅.
What a filmy encounter……….
Well done up police👏👏#vikasDubeyEncounter pic.twitter.com/BY746nzhi2— kalpesh mali (@kalpeshmali90) July 10, 2020
वहीं चरण ने कहा कि सूत्रों से पता चला है कि रोहित शेट्टी ने यूपी पुलिस ज्वॉइन कर दी है.
Rohit Shetty joined Up Police : confirmed source #FakeEncounter
🤫🤫🤫🤫😂😂 pic.twitter.com/iwadW7h3B9— 𝕮𝖍𝖆𝖓𝖉𝖆𝖓 𝕶𝖚𝖒𝖆𝖗 (@Chandan27S) July 10, 2020










