सांसद राजकुमार रोत ने भाजपा पर शराब बेचने का लगाया आरोप, देखें क्या कहा

rtt

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश की 7 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान है जारी, चौरासी विधानसभा से सांसद राजकुमार रोत ने वोट डालने के बाद दिया बड़ा बयान, राजकुमार रोत ने भाजपा पर साधा जोरदार निशाना, मीडिया से बात करते हुए सांसद राजकुमार रोत ने भाजपा पर शराब बेचने का भी लगाया आरोप, कहा- भाजपा ने इस उपचुनाव में बांटी है खूब शराब, जिसे हमारे कार्यकर्ताओं ने पकड़ा भी, जिससे उनकी घबराहट झलकती है साफ, इसके लिए कई बार सिविल एप पर दर्ज कराई गई शिकायत भी, लेकिन नहीं हुई कोई सुनवाई, इतना ही नहीं, फील्ड पर काम कर रहे बाप पार्ची के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ियों में पेट्रोलिंग कर रही टीम से शराब की बोतलें पकड़वाई, तब भी प्रशासन बैठा रहा मूकदर्शक बनकर, या यूं कहें कि उन्होंने भाजपा के लिए इटर्नली किया काम