किरोड़ी लाल मीणा की भजनलाल सरकार में फिर होगी एंट्री, संभालेंगे मंत्री पद!

madan rathore on kirodi lal meena

राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, सवाई माधोपुर विधायक किरोड़ीलाल मीणा के भजनलाल सरकार से इस्तीफे से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे को लेकर दिया बड़ा बयान, पत्रकारों से बातचीत में कहा- किरोड़ी लाल मीणा संभालेंगे काम, किरोड़ीलाल मीणा हैं हमारे वरिष्ठ और अनुशासित कार्यकर्ता, भावनाओं के चलते उन्होंने दिया इस्तीफा, हमें संदेह करने की नहीं है जरूरत, उन्हें विश्वास था कि उस क्षेत्र की जनता उनकी बात मानेगी, क्योंकि उन्होंने वहां किया वर्षों काम, भावनात्मक आधार पर किरोड़ीलाल मीणा ने दिया इस्तीफा, उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया गया और स्वीकार करेंगे भी नहीं, मेरी किरोड़ी लाल मीणा से हुई है बातचीत, मैं उन्हें मनाने में होऊंगा कामयाब, मुझे विश्वास है वो साथ में जुड़ेंगे, राजस्थान के विकास में है उनकी भूमिका, वो भूमिका निभाएंगे भी