2028 में सरकार बनी तो कौन बनेगा CM, पायलट, डोटासरा या फिर गहलोत? सचिन पायलट ने दिया ये जवाब

sachin pilot

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस के महासचिव और दिग्गज नेता सचिन पायलट ने दिया बड़ा बयान, एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कई मुद्दों को लेकर बोले पायलट, जब सचिन पायलट से पूछा गया कि 2028 में क्या राजस्थान में सरकार बनाएंगे? इस पर सचिन पायलट ने कहा- यकीनन… जो मुख्यमंत्री बने हैं, उन्हें घेर रखा है लोगों ने, वह कुछ कर ही नहीं पा रहे हैं, हम 2028 में राजस्थान के साथ ही मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में प्रचंड बहुमत से जीतकर आएंगे, वहीं इस दौरान जब पायलट से पूछा कि 2028 में सरकार बनी तो राजस्थान में कौन बनेगा मुख्यमंत्री, सचिन पायलट, गोविन्द सिंह डोटासरा या फिर गहलोत आएँगे वापस? इस पर सचिन पायलट ने कहा- अभी तो चर्चा हरियाणा की कर लो आप, अभी कुछ नहीं कह सकते, मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता, राजस्थान के चुनाव तो होंगे चार साल बाद