पायलट के करीबी अभिमन्यु पूनिया बोले, गहलोत और वसुंधरा का जा चुका है समय

rajasthan politics

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के सांगरिया से कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे को लेकर दिया बड़ा बयान, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक अभिमन्यु पूनिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- अशोक गहलोत तीन बार रह चुके है मुख्यमंत्री, उनके कार्य करने की नीति देख ली है राजस्थान की जनता ने, राजस्थान की जनता चाहती है नया चेहरा, लगातार पांच साल एक सरकार रहना, पांच साल रिपीट नहीं होना कहीं न कहीं कांग्रेस की ये है परिस्थितियां, अगर ये बंद करना है तो नौजवान चेहरे को देना पड़ेगा मौका, सचिन पायलट ने देश की अधिकांश सीटों पर जहां किया प्रचार, वहां हम जीते चुनाव, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे का जा चुका है समय, आने वाला समय है नए लोगों का, जिस प्रकार से राजस्थान में बनी है सरकार, वसुंधरा राजे को किया गया दरकिनार, आम जनता ऊब चुकी थी दोनों के चेहरों से और लोग चाहते थे राजस्थान में नया चेहरा