PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्थान पंचायत समिति चुनाव: कांग्रेस की बढ़त से बदले सियासी समीकरण, BJP पीछे

20 नवंबर 2026
साझा करें:
राजस्थान पंचायत समिति चुनाव: कांग्रेस की बढ़त से बदले सियासी समीकरण, BJP पीछे

Rajasthan Panchayat Election Results

Rajasthan Panchayat Election Results: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 की मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने चौंकाते हुए बनाई बढ़त, प्रदेश के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों के शुरुआती नतीजों में कांग्रेस 82 पंचायत समितियों में चल रही आगे, जबकि भाजपा 55 और अन्य 20 पंचायत समितियों में बनाए हुए हैं बढ़त, दौसा की महवा पंचायत समिति में कांग्रेस ने बनाया बोर्ड, जहां 15 वार्डों में से 10 पर कांग्रेस, 3 पर भाजपा और 2 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की, जयपुर की सांगानेर पंचायत समिति में RLP ने बनाई है बढ़त, वहीं माधोराजपुरा में शुरुआती 4 सीटों के नतीजों में कांग्रेस ने 3 और RLP ने 1 सीट जीती, जबकि भाजपा का खाता नहीं खुला था, हालांकि बाद में वार्ड नंबर 5 से भाजपा ने भी जीत दर्ज की, जोबनेर और तूंगा पंचायत समितियों में भी कांग्रेस ने शुरुआती जीत दर्ज कर बनाई बढ़त, वहीं धौलपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस की प्रीति विजयी रहीं,  झुंझुनूं पंचायत समिति के वार्ड नंबर 8 से भाजपा की सुनीता ने जीत हासिल की, इन चुनावों में कई दिग्गज नेताओं के परिजन भी मैदान में हैं, उदयपुर की गिर्वा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 4 से पूर्व मंत्री खेमराज कटारा और पूर्व विधायक सज्जन कटारा के बेटे विवेक कटारा ने जीत दर्ज की 

नोट: यह खबर लिखे जाने तक सामने आए शुरुआती रुझानों और नतीजों के आधार पर है, मतगणना जारी है, ऐसे में आंकड़ों में बदलाव संभव है


राजस्थान पंचायत समिति चुनाव 2026, पंचायत समिति चुनाव परिणाम 2026, राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट, पंचायत समिति मतगणना, कांग्रेस, बीजेपी, राजस्थान राजनीति, महवा पंचायत समिति, सांगानेर पंचायत समिति, जोबनेर पंचायत समिति, माधोराजपुरा पंचायत समिति, राजस्थान चुनाव अपडेट

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal