टीकाराम जूली ने स्किल इंडिया मिशन को बताया ‘कागज़ी योजना’, देखें क्या कहा?

tikaram jully

Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी जी के अन्य जुमलों की तरह से स्किल इंडिया मिशन भी कागज़ी खानापूर्ति ही हुआ है साबित, डबल इंजन का दम भरने वाली सरकार प्रशिक्षकों के अभाव में युवाओं को ट्रेनिंग भी नहीं दे पा रही है, प्रदेश के तकरीबन 4 हजार विद्यालयों में जहां यह योजना चालू है, तकरीबन ढाई हजार में एक भी व्यावसायिक प्रशिक्षक नहीं है, साफ है कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण भी पर्चियों में ही चल रहा है