लोकसभा में गूंजा राजस्थान का ‘कमीशन कांड’: हनुमान बेनीवाल के खुलासे से मची खलबली!

Hanuman Beniwal Big Statement: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में उठाया एक महत्वपूर्ण मुद्दा, विधायक निधि रिश्वत मामले को लेकर लोकसभा में बोले सांसद बेनीवाल, सदन को संबोधित करते हुए बेनीवाल ने कहा- राजस्थान के तीन विधायकों द्वारा कथित तौर पर ‘भ्रष्ट आचरण’ अपनाकर लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाई गई है, सांसद हनुमान बेनीवाल ने दावा किया कि विधायकों द्वारा ‘विधायक निधि’ (MLA Fund) जारी करने के बदले में रिश्वत और मोटा कमीशन लिया जा रहा है, वही स्टिंग ऑपरेशन का हवाला देते हुए बेनीवाल ने एक प्रमुख समाचार पत्र ‘दैनिक भास्कर’ और कई टीवी चैनलों के स्टिंग ऑपरेशन का किया ज़िक्र,उन्होंने कहा- एक विधायक को स्टिंग ऑपरेशन के दौरान 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दिखाया गया, उन्होंने आरोप लगाया कि उदयपुर संभाग के एक विधायक ने विधानसभा में सवाल उठाने के एवज में भी रिश्वत की मांग की, वही जब सांसद हनुमान बेनीवाल इन गंभीर आरोपों को पढ़ रहे थे, तब सदन में अन्य सदस्यों द्वारा विरोध भी देखने को मिला, चेयर पर बैठीं पीठासीन संध्या राय ने उन्हें टोकते हुए कहा कि यह राज्य सरकार का विषय है, हालांकि, बेनीवाल ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि यह जनता के विश्वास और लोकतंत्र की मर्यादा से जुड़ा मामला है, देखें वीडियो