राजस्थान में वसुंधरा, पूनिया, राठौड़, रवनीत सिंह बिट्टू समेत कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

राजस्थान भाजपा से जुडी बड़ी खबर, भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की, नई कार्यसमिति में सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी, सतीश पूनियां, सीपी जोशी, गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव, अर्जुन मेघवाल, भागीरथ चौधरी, रवनीत सिंह बिट्टू और राजेंद्र राठौड़ को बनाया गया स्थायी आमंत्रित सदस्य, वहीं सभी जिलों से संतुलित प्रतिनिधित्व देते हुए जयपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, दौसा और भरतपुर सहित विभिन्न जिलों के नेताओं को भी किया गया शामिल, देखें किसे कौनसी मिली ज़िम्मेदारी