Rajasthan Politics: प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला, प्रदेश बिगड़ती कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के गंभीर होते हालातों को लेकर सरकार पर भड़के कांग्रेस नेता टीकाराम जूली, जूली ने बेहद कड़े शब्दों में कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बहन-बेटियों की सुरक्षा पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है, जिसके कारण आज राज्य में हालात इतने भयावह हो चुके हैं, टीकाराम जूली ने कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पूरी तरह तोड़ चुकी है दम, हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने से भी डर रही हैं, दौसा में घर में सो रही 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, बांसवाड़ा में रेप पीड़िता को पुलिस द्वारा “समझौता कर लो” कहना, और आखिरकार न्याय न मिलने पर पीड़िता का आत्महत्या जैसा कदम ये केवल घटनाएं नहीं, बल्कि सरकार की नाकामी की श्रृंखला हैं, प्रदेश में दुष्कर्म, अपहरण और हत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है, आखिर कब तक बेटियां इस असुरक्षा का शिकार होती रहेंगी, मुख्यमंत्री जी भाषणों और दिखावे से प्रदेश नहीं चलता। आपके तथाकथित “डबल इंजन” में राजस्थान अपराधों में अग्रणी बन चुका है, अब भ्रमण और पार्टी के प्रचार को छोड़कर जमीन पर उतरिए और प्रदेश की बहन-बेटियों की सुरक्षा पर ध्यान दीजिए
'डबल इंजन' में अपराधों में नंबर-1 बना राजस्थान! टीकाराम जूली का CM भजनलाल पर बड़ा हमला

टीकाराम जूली का CM पर सीधा हमला: बोले- भाषण और प्रचार छोड़ जमीन पर उतरें मुख्यमंत्री, दम तोड़ चुकी है कानून व्यवस्था








