पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुडी बडी खबर, विधानसभा चुनाव में हार के बाद से तृणमूल कांग्रेस पार्टी नेताओं में भारी असंतोष, बारासात से सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बारासात जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद अब पार्टी के अन्य सभी पदों से भी दिया इस्तीफा, काकोली घोष ने सभी पदों से अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को भेजा, काकोली घोष ने सुब्रत बख्शी को लिखे पत्र में कहा है कि पार्टी संगठन में छोड रही हूं सभी पद, हालांकि काकोली घोष ने टीएमसी की सदस्यता से नहीं दिया इस्तीफा, विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के कुछ ही दिनों बाद ममता बनर्जी ने काकोली घोष दस्तीदार को हटा दिया था लोकसभा में चीफ व्हिप के पद से, काकोली घोष को हटाकर कल्याण बनर्जी को सौंप दी थी चीफ व्हिप की जिम्मेदारी, काकोली घोष तभी से ममता बनर्जी के इस कदम से चल रही थी नाराज, काकोली घोष ने सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अपनी नाराजगी की थी जाहिर, काकोली घोष को टीएमसी के चीफ व्हिप से हटाए जाने के कुछ ही घंटों में केंद्र सरकार ने उनको दे दी थी वाई सिक्योरिटी
बंगाल हार के बाद सांसद घोष ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा, देखें पूरी खबर

Bengal I Bengal Politics I TMC









