राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हालही में संपन्न हुए बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर दिया बडा बयान, आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गहलोत ने कहा- बंगाल जैसे चुनाव अगर हर राज्य में होने लगे तो देश हो जाएगा बर्बाद, लोकतंत्र हो जाएगा खत्म, ममता बनर्जी की पार्टी और माकपा तो थे लडाका, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी से किया मुकाबला, लेकिन जो भाजपा ने बंगाल में किया अगर यही अप्रोच लेकर वो हर राज्य में चले गए तो लोकतंत्र हो जाएगा खत्म, क्योंकि हर राज्य में टीएमसी और माकपा की तरह नहीं हैं लड़ाके, भाजपा के लोग हर राज्य में करेंगे अपने मन की, बंगाल में केंद्र सरकार ने ढाई लाख अर्ध सैनिक बलों को किया तैनात, जबकि पूरे देश में जब लोकसभा चुनाव होते हैं तब 3 लाख अर्ध सैनिक बल किए जाते हैं तैनात, उत्तर प्रदेश का एक आईपीएस अधिकारी बंगाल जाकर वहां के प्रत्याशियों और मोहल्ले वासियों को धमकाया, बंगाल में क्या-क्या नाटक हुआ यह सब देखकर भी अगर युवा पीढ़ी नहीं चेती तो आने वाले वक्त में वह पाएंगे तकलीफ और भुगतेंगे, मैं उनसे आह्वान कर रहा हूं कि देश हित को समझें
अशोक गहलोत का बड़ा बयान: "बंगाल जैसे चुनाव हर राज्य में हुए तो खत्म हो जाएगा लोकतंत्र"

Ashok Gehlot I Mamata Banerjee I Narendra Modi I Amit Shah I Bangal Politics I Bjp I Congress I Tmc








