Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, भजनलाल सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा (kirodi Lal Meena) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से की मुलाकात, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कई मुद्दों को लेकर अमित शाह से की चर्चा, वही मुलाकात के बाद किरोड़ी मीणा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा- आज दिल्ली में भारत सरकार के माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट की, इस दौरान राजस्थान (Rajasthan) से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद हुआ, आपके दृढ़ नेतृत्व, स्पष्ट निर्णय क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण से शासन व्यवस्था को नई दिशा मिली है, आप जैसे कर्मठ और दूरदर्शी नेतृत्व से देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है, वही इस मुलाकात को लेकर एक बार फिर होने लगी कई तरह की सियासी चर्चा, सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में भजनलाल सरकार में हो सकता है कुछ बड़ा बदलाव, इसे लेकर प्रदेश भाजपा के कई नेता अब लगा सकते है दिल्ली के चक्कर










