PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी ने डोटासरा को 2 दिन पहले फोन पर दिए निर्देश, क्या हुई FIR?

16 अक्टूबर 2026
साझा करें:
राहुल गांधी ने डोटासरा को 2 दिन पहले फोन पर दिए निर्देश, क्या हुई FIR?

Rahul Gandhi I Govind Singh Dotasara I Congress Protest I Congress I Nsui I Nsui Protest I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितू बराला और दिल्ली पुलिस कि एक महिला कांस्टेबल के बीच झडप का विडियो बीते दिनों तेजी से हुआ था वायरल, इसके बाद गत बुधवार रितू बराला सहित कुछ सदस्यों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से की मुलाकात, राहुल गांधी के साथ मुलाकात के इस विडियो की सोशल मीडिया पर हो रही जमकर चर्चा, इस विडियो में राहुल गांधी ने रितू बराला सहित अन्य सदस्यों के साथ प्रदर्शन के दौरान पुलिस के द्वारा हुई कथित मारपीट को लेकर की बात, इस दौरान राजस्थान के झुंझुंनू की रितु बराला ने राहुल गांधी को बताया कि प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल चंचल यादव ने उनके साथ बेरहमी से की मारपीट, रितु बराला की बात सुनने के बाद राहुल गांधी ने तुरंत राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लगाया फोन और चंचल यादव के खिलाफ राजस्थान में FIR दर्ज करवाने की कही बात, राहुल गांधी और डोटासरा की हुई बात यह विडियो बताया जा रहा है गत बुधवार का, लेकिन राहुल गांधी के निर्देश के बावजूद अब तक राजस्थान में FIR दर्ज होने की कोई जानकारी नहीं आई है सामने, ऐसे में सियासी पंडितों के मन में खटक रहा है ये सवाल कि जब राहुल गांधी ने खुद फोन कर FIR दर्ज करवाने की कही बात, तो गोविंद सिंह डोटासरा ने अब तक 2 दिन बीत जाने के बाद तक इस दिशा में क्या कदम उठाए हैं? फिलहाल, इस मामले में FIR दर्ज होने की स्थिति और संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष स्पष्ट होना है बाकी, राजस्थान कांग्रेस या डोटासरा की तरफ से FIR दर्ज करवाने को लेकर अभी तक नहीं आया है कोई बयान, देखें राहुल गांधी से बातचीत का पूरा VIDEO

वीडियो

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal