कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज बुलाई थी 'लहरा दो तिरंगा' रैली, इस इलाके में लागू थी धारा 163, जिसके चलते CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को वहां जाने नहीं दिया गया, दीपके दिल्ली में रूके थे NCP-SP के एक प्रवक्ता के घर में, दीपके जैसे ही आज शाम निकले घर से बाहर पुलिस ने उन्हें लिया हिरासत में, अभिजित दीपके को हिरासत में लिए जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- दिल्ली पुलिस की हरकतें क्या हैं?अभिजीत दीपके को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज उठाने के लिए लिया गया हिरासत में, ज़रा सोचिए, स्वतंत्र भारत में हमारे युवाओं को शांतिपूर्ण ढंग से अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए लिया जा रहा है हिरासत में, यह है एक तरह से अघोषित आपातकाल ही, असहमति से डरने वाली सरकार अब पूरी पीढ़ी को डरा-धमकाकर चुप कराने की कर रही है कोशिश, यह एक फासीवादी शासन का है आचरण, जो उस आवाज़ को नहीं कर सकता बर्दाश्त, जिस पर उसका नहीं है कोई नियंत्रण, अभिजीत, आशुतोष, सौरभ आप भारत के युवाओं के साहस, अंतरात्मा और आकांक्षाओं का करते हैं प्रतिनिधित्व, आप पूरी पीढ़ी की आवाज़ को दबाकर उन्हें नहीं करा सकते चुप, आपकी दीदी आपके साथ खड़ी हैं मजबूती से, कोई धमकी, कोई हिरासत और कोई सत्ता का दुरुपयोग लोकतंत्र की भावना को नहीं कुचल सकता, जागो भारत लोकतंत्र, स्वतंत्रता और असहमति के अधिकार के लिए संघर्ष रहेगा जारी
दीपके की हिरासत पर बोली ममता बनर्जी- यह किसी अघोषित आपातकाल से कम नहीं

Mamata Banerjee I Abhijeet Dipke I Cockroach Janta Party I Cjp I Tranmul Congress I Tmc I Political News I Bengal News I Politalks News I Political Drama I Breaking News I Big Breaking I









