कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुडी बड़ी खबर, मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली जमानत, RSS से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली जमानत, भिवंडी कोर्ट ने राहुल गांधी को दी जमानत, यह पेशी 2014 में दर्ज एक मानहानि मामले से है जुड़ी, जिसमें उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर लगाए गए कथित बयान के लिए दोषी ठहराया गया था, राहुल गांधी दिल्ली से मुंबई पहुंचे और फिर भिवंडी की एडिशनल सेशंस कोर्ट में गए, राहुल के वकील नारायण अय्यर ने कहा- यह केस 2014 का मानहानि का मुकदमा है, RSS के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर यह केस किया था, यह केस सुनवाई मोड पर है, राहुल गांधी के ज़मानत धारक के अचानक से गुज़र जाने के कारण उन्हें भिवंडी न्यायालय में फ्रेश ज़मानत देनी थी और इसी कारण आज उनका यहां आना जरूरी था, यह केस तेज गति से चल रहा है, सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं कि MP, MLA के केसों का जल्द से जल्द निप्टारा हो, हम अपने सबूत न्यायलय में पेश करेंगे और हमें विश्वास है कि हमें इस केस में न्याय मिलेगा, बता दें यह मामला 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी के एक बयान से है जुड़ा, आज की सुनवाई में नहीं हुई कोई क्रॉस-एग्जामिनेशन, बल्कि केवल जमानत संबंधी प्रक्रियाएं हुईं पूरी, वही कोर्ट में पेशी के लिए राहुल गांधी जब मुंबई पहुंचे तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें दिखाए काले झंडे और किया विरोध प्रदर्शन










