‘राघव चड्ढा ने ही करवाई अशोक मित्तल पर ED की रेड’- AAP के इस नेता के दावे से पार्टी में हड़कंप

Breaking News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के जालंधर स्थित घर और उनकी निजी यूनिवर्सिटी पर ईडी ने मारा छापा, इस मामले में अब आम आदमी पार्टी ने किया बहुत बड़ा दावा, आप ने आरोप लगाते हुए कहा- राघव चड्ढा ने बीजेपी की मदद से अशोक मित्तल के घर पर ईडी की रेड कराई, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने बड़ा बयान देते हुए कहा- अभी कुछ दिन पहले डॉ अशोक मित्तल को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी का डिप्टी लीडर बनाया गया. इससे पहले ये पद राघव चड्ढा के पास होता था. ये बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा बहुत नाराज थे इस बात को लेकर कि डिप्टी लीडर उनको हटाकर अशोक मित्तल को क्यों बनाया गया? क्या ये महज संयोग हो सकता है कि राघव चड्ढा उस पद से हटे, डॉ अशोक मित्तल डिप्टी लीडर बने, उसके कुछ ही दिन बाद डॉक्टर अशोक मित्तल के घर पर ईडी की रेड हो जाए और राघव चड्ढा को केंद्र की तरफ से जेड प्लस की सिक्योरिटी मिल जाए, क्या ये महज संयोग हो सकता है? मैं इसी से संबंधित कई जर्नलिस्ट साथियों से बात कर रहा था, कई लोगों ने मुझे ये कंफर्म किया कि उनके सोर्सेज ये कंफर्म कर रहे हैं कि पिछले दिनों में राघव चड्ढा की बीजेपी की टॉप लीडरशिप से मुलाकात हुई, उसी मीटिंग में ये तय हो गया था कि डॉ अशोक मित्तल के यहां पर ईडी की रेड कराई जाएगी, इससे पंजाब में बीजेपी के चुनावी कैंपेन का आगाज होगा, राघव चड्ढा ने बीजेपी की टॉप लीडरशिप से मिलकर पहली बात यही की कि डॉ अशोक मित्तल के यहां पर ईडी की रेड कराई जाए, उनको डराने और धमकाने की कोशिश की जाए, उनको तोडा जाए, अब आप नेता के इस बयान के बाद सभी को है राघव चड्ढा के पलटवार का इंतजार

Ashok Mittal I Raghav chadha I AAP I Punjab I Arvind kejriwal I Kejeiwal I Delhi I ED I aam admi party I