सड़क हादसे में कांग्रेस के इस दिग्गज नेता की हुई मौत, पीछे से आए ट्रक ने कुचला, देखें पूरी खबर

कांग्रेस नेता की सड़क हादसे में हुई मौत, सोनीपत में हुआ बड़ा सड़क हादसा, पंजाब कांग्रेस नेता खुशबाज जटाना की सोनीपत में सड़क हादसे में हुई मौत, सोनीपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक ने कांग्रेस नेता खुशबाज जटाना की कार को मारी टक्कर, जिससे उनकी और उनके ड्राइवर की हुई मौत, वहीं, खुशबाज जटाना का गनमैन करणवीर भी गंभीर रूप से हुआ घायल, मिली जानकारी के मुताबिक, जटाना दिल्ली से आ रहे थे पंजाब, रास्ते में उनकी गाड़ी का टायर हो गया पंचर, जिसके बाद वे सड़क किनारे खड़े होकर पंचर करवा रहे थे ठीक, इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, टक्कर इतनी भीषण थी कि डिफेंडर गाड़ी के परखच्चे उड़ गए, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से हुआ फरार, हालांकि पुलिस ने ट्रक की पहचान कर ली है और आरोपी की जारी है तलाश, बता दें 45 वर्षीय खुशबाज जटाना कांग्रेस की बठिंडा ग्रामीण जिला इकाई के थे अध्यक्ष, उन्होंने 2017 और 2022 में तलवंडी साबो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों बार उन्हें करना पड़ा हार का सामना

Congress Khushbaz Jattana Death I Khushbaz Jattana I Congress I