PoliTalks News
बड़ी खबर

पीएम ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, कहा- लोगों का मोदी पर भरोसा इनकी समझ के दायरे से बाहर

09 फ़रवरी 2023
साझा करें:
पीएम ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, कहा- लोगों का मोदी पर भरोसा इनकी समझ के दायरे से बाहर

PM Narendra Modi’s Attack on the Entire Opposition Including Congress. संसद में जारी मोदी 2.0 सरकार के बजट सत्र के दौरान बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष दलों पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने अपने भाषण में एक तरफ जहां कोरोनाकाल, विपक्ष की एकता, यूपीए सरकार के दौरान हुए आतंकी हमलों आदि का जिक्र करते हुए निशाना साधा तो वहीं यह भी बताया कि कैसे जनता का इतने साल तक उन पर भरोसा कायम रहा. विपक्ष पर वार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, ”लोगों का मोदी पर भरोसा इनकी … Read more

PM Narendra Modi’s Attack on the Entire Opposition Including Congress. संसद में जारी मोदी 2.0 सरकार के बजट सत्र के दौरान बुधवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष दलों पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने अपने भाषण में एक तरफ जहां कोरोनाकाल, विपक्ष की एकता, यूपीए सरकार के दौरान हुए आतंकी हमलों आदि का जिक्र करते हुए निशाना साधा तो वहीं यह भी बताया कि कैसे जनता का इतने साल तक उन पर भरोसा कायम रहा. विपक्ष पर वार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, ”लोगों का मोदी पर भरोसा इनकी समझ के दायरे से बाहर है.”

वहीं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना भाषण शुरू किया तब राहुल गांधी सदन में मौजूद नहीं थे. जिसके बाद पीएम मोदी ने बिना नाम लिए उन पर तंज भी कसा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल मैंने देखा कि एक भाषण के बाद कैसे पूरा ईकोसिस्टम उछल रहा था. कुछ लोग कह रहे थे कि ये हुई न बात, शायद नींद भी अच्छी आई होगी और शायद सुबह उठ भी नहीं पाए. हालांकि प्रधानमंत्री के भाषण शुरू होने के थोड़ी देर बाद राहुल गांधी सदन में पहुंच गए थे. पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के सारे विशेषज्ञों को भारत से बहुत आशा और विश्वास है, जिसका कारण भारत में आई स्थिरता, उसकी वैश्विक साख, बढ़ता सामर्थ्य और नयी संभावनाएं हैं. मोदी ने कहा कि देश में आज स्थिर और निर्णायक सरकार है जिसका भरोसा होना स्वाभाविक है. यह सरकार पूर्ण बहुमत से चलती है और राष्ट्रहित में फैसले लेने का सामर्थ्य रखती है.

आगे विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘‘कुछ लोगों ने अभिभाषण से कन्नी काटी. एक बड़े नेता तो राष्ट्रपति का अपमान कर चुके हैं. जनजातीय समुदाय के प्रति उनकी सोच क्या है, इससे यह सामने आ गया.’’ माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी का इशारा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की तरफ था जिन्होंने कुछ महीने पहले राष्ट्रपति के खिलाफ एक टिप्पणी की थी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहुत सारी बातों को विपक्ष ने भी मौन रहकर स्वीकार किया है.

यह भी पढ़ें: योगी धार्मिक नेता नहीं, बल्कि एक मामूली ठग- राहुल के बयान पर बोले आदित्यनाथ- खत्म होने वाला है अस्तित्व

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों का लगता है कि मोदी पर झूठे आरोप लगाकर, झूठे-अनापशनाप बोलकर ही रास्ता निकलेगा. अब 22 साल बीत गए, लेकिन वे अभी भी गलतफहमी पालकर बैठे हुए हैं. मोदी पर लोगों का भरोसा अखबारों की सुर्खियों और टीवी पर चमकते चेहरों से पैदा नहीं हुआ, इसके लिए जीवन खपा दिया है, पल-पल खपा दिया है. देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम जीवन लगा रहे हैं. पीएम मोदी के इतना कहते ही लोकसभा में एनडीए सांसद मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष अडानी-अडानी के नारे लगा रहा था.

पीएम मोदी ने कहा कि मोदी पर भरोसा इनकी समझ के दायरे से बाहर है, बल्कि समझ के दायरे से काफी ऊपर है. पीएम ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि झूठे आरोप लगाने वालों पर मुफ्त राशन पाने वाले मेरे देश के 80 करोड़ देशवासी भरोसा करेंगे? देश में कहीं पर भी गरीब को राशन मिल जाता है. ऐसे लोग आपके आरोपों पर कैसे भरोसा करेंगे. उन्होंने कहा, ”पीएम किसान सम्मान निधि के 11 करोड़ किसानों के खाते में पैसा जमा होते हैं, वे आपकी गालियां, झूठे आरोपों पर विश्वास कैसे करेगा, जो कल फुटपाथ पर जिंदगी जीने के लिए मजबूर था. झुग्गी झोपड़ी में जिंदगी जीने के लिए मजबूर था. ऐसे तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को पक्के घर मिले हैं. उनको तुम्हारी ये गालियां-झूठी बातों पर क्यों भरोसा होगा?

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी याद रखें कि वो खुद, मां सोनिया गांधी और जीजा रॉबर्ट वाड्रा जमानत पर हैं- BJP का पलटवार

आलोचना का 9 साल से इंतजार किया, लेकिन आरोप ही लगे
पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र में मैं बहस और चर्चा को जरूरी मानता हूं. लोकतंत्र में आलोचना उसकी मजबूती के लिए है. लोकतंत्र की स्पिरिट के लिए आलोचना एक शुद्धि यज्ञ है. दुर्भाग्य से 9 साल से मैं इंतजार करता रहा, लेकिन आलोचना नहीं बल्कि आरोप ही मिले. सुप्रीम कोर्ट फैसला मन का न दे तो उसकी आलोचना, चुनाव हार जाएं तो ईवीएम पर सवाल. भ्रष्टाचार की जांच हो तो एजेंसियों को गाली दो, वहीं सेना पराक्रम करे और वह नैरेटिव देश में विश्वास भरे तो उस पर भी आरोप लगाओ.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने खोला PM मोदी और अडाणी की दोस्ती का राज! बताया कैसे मिलते हैं सरकारी कॉन्ट्रेक्ट्स

पीएम मोदी ने कोरोनाकाल के दौरान कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों का भी जवाब दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने कोरोनाकाल में कहा था कि भारत की बर्बादी पर हार्वर्ड में स्टडी होगी. बीते वर्ष में हार्वर्ड में एक बहुत अच्छी स्टडी हो चुकी है राइज एंड फॉल ऑफ कांग्रेस पार्टी इन इंडिया टॉपिक पर. आने वाले सालों में इस टॉपिक पर और भी विश्वविद्यालयों में स्टडी होगी. कांग्रेस को डुबोने वालों पर भी होगी. इस दौरान पीएम मोदी ने एक शेयर बोलते हुए कहा कि ऐसे ही लोगों के लिए दुष्यंत कुमार ने कहा है- तुम्हारे पांव के नीचे कोई ज़मीन नहीं…कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यक़ीन नहीं.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal