‘PM Modi का कोई राज है जो…’- Arvind Kejriwal का बड़ा बयान, LPG संकट पर भी कही ये बात

दिल्ली के पूर्व सीएम और आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार की विदेश नीति को LPG संकट का बताया कारण, उन्होंने कहा- होर्मुज जलसंधि से आपूर्ति बाधित होने से उत्पादन घटा, जिससे लाखों लोग हो रहे हैं बेरोजगार, इतना ही नहीं केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को ट्रंप का गुलाम तक कह दिया, केजरीवाल ने आरोप लगते हुए कहा- पीएम मोदी का कोई राज है जो कि ट्रंप के पास है, जिसकी वजह से वह देश को कर रहे हैं बर्बाद, प्रधानमंत्री ने युद्ध में अमेरिका और इजरायल का पक्ष लिया और ईरान को दुश्मन बना लिया, इसी वजह से यह संकट पैदा हुआ है, LPG संकट पर केजरीवाल ने केजरीवाल ने कहा- इस वक्त देश गुजर रहा है बहुत गंभीर संकट से, पूरे देश में LPG गैस की हुई है भारी किल्लत, इसका कारण है कि पूरे देश में डेली प्रोडक्शन का 50 फीसदी ही प्रोड्यूस हो रहा, हमारे देश में एलपीजी की जितनी खपत है उसका 60 फीसदी हम आयात करते हैं, उस 60 फीसदी का 90 परसेंट आता है स्ट्रेट ऑफ होर्मूस से, यह भारत के लिए हो गया बंद, अब देश में केवल 50-55 प्रतिशत एलपीजी ही मिल रही है